भारत और विदेश से सम्बंधित “1 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. सेना प्रमुख जनरल बिपिन के रिटायर होने के बाद जनरल मनोज नरवणे देश के कौन से सेना प्रमुख का पद संभाला है? क. 20वें ख. 28वें ग. 32वें घ. 42वें
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 28वें - सेना प्रमुख जनरल बिपिन के रिटायर होने के बाद हाल ही में जनरल मनोज नरवणे देश के 28वे सेना प्रमुख का पद संभाला है. लेफ्टिनेंट जरनल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे.
प्रश्न 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर कितने लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं? क. 20 लाख करोड़ ख. 51 लाख करोड़ ग. 68 लाख करोड़ घ. 100 लाख करोड़
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 51 लाख करोड़ - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर 51 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं जो की जीडीपी का 5-6% हिस्सा है साथ ही सरकार ने अगले 5 साल में करीब 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है.
प्रश्न 3. जनरल बिपिन रावत के सीडीएस पद के लिए नियुक्ति होने के बाद भारत सीडीएस नियुक्त करने वाला कौन सा देश बन गया है? क. दूसरा ख. तीसरा ग. चौथा घ. पांचवा
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पांचवा - जनरल बिपिन रावत के सीडीएस पद के लिए नियुक्ति होने के बाद भारत सीडीएस नियुक्त करने वाला पांचवा देश बन गया है. भारत से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस भी सीडीएस नियुक्त कर चूका है. बिपिन रावत के सीडीएस नियुक्त होने के बाद अमेरिका ने उन्हें बधाई दी है.
प्रश्न 4. अजित पवार ने हाल ही में किस राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है? क. केरल ख. गुजरात ग. महाराष्ट्र घ. बिहार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. महाराष्ट्र - अजित पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. हाल ही में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से 36 नए विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
प्रश्न 5. सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिज़नेस रिसर्च के मुताबिक, भारत किस वर्ष तक जर्मनी को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? क. 2020 ख. 2022 ग. 2024 घ. 2026
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 2026 - यूके के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिज़नेस रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारत वर्ष 2026 तक जर्मनी को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. भारत इस वर्ष फ्रांस को पीछे छोड़कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था.
प्रश्न 6. वन स्थिति रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, पिछले कितने वर्षों में भारत में 5,188 किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है? क. 2 वर्षों ख. 4 वर्षों ग. 8 वर्षों घ. 15 वर्षों
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2 वर्षों - भारत में वन स्थिति रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, पिछले 2 वर्षों में भारत में 5,188 किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, वनक्षेत्र बढ़ाने वाले राज्य कर्नाटक 1,025 वर्ग किलोमीटर, आंध्र प्रदेश 990 वर्ग किलोमीटर, केरल 823 वर्ग किलोमीटर हैं.
प्रश्न 7. हाल ही में किसने एनडीएमसी और दिल्ली छावनी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की बोर्ड परीक्षा का शुल्क देने की घोषणा की है? क. निति आयोग ख. शिक्षा मंत्रालय ग. दिल्ली सरकार घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की बोर्ड परीक्षा का शुल्क देने की घोषणा की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है की योजना के अनुसार, बोर्ड के छात्रों को दिल्ली सरकार मैथ्स की कोचिंग दिलाएगी.
प्रश्न 8. सरकार ने सभी दूरसंचार कंपनियों को _____ नेटवर्क पर परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम देने का फैसला किया है? क. 4जी ख. 5जी ग. 6जी घ. 7जी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 5जी - सरकार ने सभी दूरसंचार कंपनियों को 5जी नेटवर्क पर परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम देने का फैसला किया है. इसमें वे ऑपरेटर भी शामिल होंगे जो नेटवर्क उपकरण कंपनी हुवावेई के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. हालाँकि संयुक्त राज्य अमेरिका में हुवावेई पर प्रतिबंध है.
प्रश्न 9. 21 वर्षीय एना टेलर रोराइमा पर्वत की कितने फीट की खड़ी चट्टानों की दीवार पर चढ़ने वाली संभावित पहली महिला बन गयी है? क. 1000 फीट ख. 2000 फीट ग. 3000 फीट घ. 4000 फीट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2000 फीट - ब्रिटेन की उत्तर पश्चिमी शहर विंडरमेरे कम्ब्रिया की 21 वर्षीय एना टेलर रोराइमा पर्वत की 2000 फीट की खड़ी चट्टानों की दीवार पर चढ़ने वाली संभावित पहली महिला बन गयी है. एना टेलर ने दुनिया की सबसे कठिन खड़ी चढ़ाई को 6 सदस्यों के दल के साथ पूरा किया है.
प्रश्न 10. स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कौन सी बार ग्लोब सॉकर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है? क. पहली बार ख. तीसरी बार ग. छठी बार घ. दसवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. छठी बार - स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हाल ही में दुबई में ग्लोब सॉकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छठी बार इस अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है. उन्होंने 9 साल में छठी बार यह अवार्ड जीता है.