भारत और विदेश से सम्बंधित “28 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘28 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
28 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारत के किस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया है जिसकी लागत 700 करोड़ रुपये है? क. दिल्ली ख. जयपुर ग. मोहाली घ. अहमदाबाद
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अहमदाबाद - भरत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया है जिसकी लागत 700 करोड़ रुपये है. यह स्टेडियम 63 एकड़ जमीन में बन है इस स्टेडियम में एक साथ 1 लाख 10 हजार लोग बैठकर क्रिकेट मैच का आनंद ले पाएंगे. इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल ने नाम पर रखा गया है.
प्रश्न 2. भारत और उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का हाल ही में किस शहर में निधन हो गया है? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. कोलकाता घ. चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुंबई - भारत और उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया है. वे बहुत समय से बीमार थीं. 1973 के बैच की महिला आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बन कर इतिहास रचा था.
प्रश्न 3. स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने भारत में अगले 3 वर्षो में कितने करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है? क. 500 करोड़ रुपये ख. 1000 करोड़ रुपये ग. 2000 करोड़ रुपये घ. 5000 करोड़ रुपये
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 1000 करोड़ रुपये - प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने हाल ही में भारत के हैदराबाद में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने की घोषणा की है. साथ ही कंपनी ने अगले 3 वर्षो में भारत में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी हैदराबाद को सबसे बड़े आरएंडडी सेंटर के रूप में विकसित करना चाहती है.
प्रश्न 4. निम्न में से किसने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए मंजूरी दे दी है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. दिल्ली हाईकोर्ट ग. आरबीआई घ. केंद्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आरबीआई - आरबीआई ने हाल ही में बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए मंजूरी दे दी है. अब आरबीआई सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगा. आरबीआई के इस फण्ड से सरकार को वित्तीय घाटे का लक्ष्य पूरा करने में सहायता मिलेगी और देश के बैंकों को अतिरिक्त पूंजी देने में आसानी होगी.
प्रश्न 5. आईसीसी ने मैच फिक्सिंग मामले में किस क्रिकेट टीम के 2 खिलाडी (इरफान अहमद और नदीम अहमद) पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है? क. पकिस्तान क्रिकेट टीम ख. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ग. श्रीलंका क्रिकेट टीम घ. होन्ग-कोंग क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. होन्ग-कोंग क्रिकेट टीम - इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में होन्ग-कोंग क्रिकेट टीम के 2 खिलाडी (इरफान अहमद और नदीम अहमद) पर मैच फिक्सिंग मामले के चलते आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही उनके टीम के साथी हसीब अमजद पर 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है.
प्रश्न 6. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के ________ सबसे सफल गेंदबाज बन गए है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चौथे - न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में मैच में 6 विकेट लेकर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट ले लिए है. साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल गेंदबाज बन गए है. उनसे पहले सर रिचर्ड हेडली, डेनियल विटोरी और ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट में 250 लिए है.
प्रश्न 7. ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में भारत के सुमित नागल, रोजर फेडरर के खिलाफ पहला सेट जीतने वाले ______ भारतीय खिलाड़ी बन गए है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहले - ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में भारत के सुमित नागल, रोजर फेडरर के खिलाफ पहला सेट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर को पहले सेट में 6-4 से हरा दिया पर सुमित नागल मैच हार गए. सुमित नागल विश्व के चौथे ऐसे खिलाडी है जिन्होंने यूएस ओपन में रोजर फेडरर के पहला सेट जीता है.
प्रश्न 8. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान ने पीसीबी की क्रिकेट कमेटी के पद से इस्तीफा दे दिया है? क. शोएब मलिक ख. मिस्बाह-उल-हक ग. इंजमाम-उल-हक घ. अब्दुल रज्जाक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मिस्बाह-उल-हक - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने पीसीबी की क्रिकेट कमेटी के पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने पकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है. क्योंकि वे टीम के हेड कोच बनने के इच्छुक हैं.
प्रश्न 9. इनमे से कौन सा देश पहली बार यूएनसीसीडी के कॉप-14 के 14वें सत्र की मेजबानी करेगा? क. चीन ख. पकिस्तान ग. भारत घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के कॉप-14 के 14वें सत्र की मेजबानी करेगा. यह सम्मलेन 02 सितंबर से 13 सितंबर आयोजित किया जायेगा जिसमे लगभग 200 देश हिस्सा लेंगे और 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे साथ ही आने वाले 10 वर्षो में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा.
प्रश्न 10. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कौन सी क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर चैंपियनशिप में पहले स्थान पहुच गयी है? क. श्रीलंका क्रिकेट टीम ख. पकिस्तान क्रिकेट टीम ग. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम घ. भारतीय क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय क्रिकेट टीम - एशेज टेस्ट के साथ शुरु ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर चैंपियनशिप में पहले स्थान पहुच गयी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम के 60 अंक हो गए है. इस चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड दूसरे, श्रीलंका तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है.