भारत और विदेश से सम्बंधित “29 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘29 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
29 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की है? क. अटल विहारी वाजपेयी ख. एपीजे अब्दुल कलाम ग. स्मृति ईरानी घ. अरुण जेटली
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अरुण जेटली - दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने हाल ही में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने की घोषणा की है जिनका हाल ही में निधन हो गया है. फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को आयोजित एक समारोह के दौरान किया जायेगा.
प्रश्न 2. अमेरिका की एक अदालत ने किस बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पर एक बार फिर नशीली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े मामले में 57.20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है? क. हिमालया ख. जॉनसन एंड जॉनसन ग. फिलिप्स घ. मदरकेयर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जॉनसन एंड जॉनसन - अमेरिका की एक अदालत ने बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर पर एक बार फिर नशीली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े मामले में 57.20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में ओपॉयड के चलते वर्ष 1999 से 2017 के बीच करीब 4 लाख लोगों की मौत हुई थी.
प्रश्न 3. भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर एस धामी, भारत की ______ महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बन गयी है? क. पहली ख. दूसरी ग. तीसरी च. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर एस धामी हाल ही में भारत की पहली महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बन गयी है. साथ ही उन्होंने हाल ही में हिंडन वायुसैनिक अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर के फ्लाइट कमांडर का कार्यभार भी ग्रहण किया है.
प्रश्न 4. भारत की आईपीएस अधिकारी _______ सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार के लिए चुने जाने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बन गयी है? क. अर्चना कुमार ख. अपर्णा कुमार ग. सुमन त्यागी घ. सोनिया वर्मा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अपर्णा कुमार - भारत की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को उनके बेहतर कार्य के लिए सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2018 के लिए चुना गया है वे इस पुरस्कार के लिए चुने जाने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बन गयी है. उन्हें इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बधाई दी है.
प्रश्न 5. केंद्र सरकार ने पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को किसको लीज पर देने के लिए मंजूरी दे दी है? क. रक्षा मंत्रालय ख. खेल मंत्रालय ग. आईआरसीटीसी घ. महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आईआरसीटीसी - केंद्र सरकार ने हाल ही में पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी को लीज पर देने के लिए मंजूरी दे दी है. नवम्बर महीने में तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलायी जा सकती है साथ ही यात्रियों की जांच के लिए स्टेशन पर चेकइन काउंटर बनाए जाएंगे.
प्रश्न 6. निम्न में से किस देश की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सेसिल राइट ने 60 वर्ष क्रिकेट खेलने के बाद हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया है? क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ख. पकिस्तान क्रिकेट टीम ग. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम घ. श्रीलंका क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सेसिल राइट ने 60 वर्ष क्रिकेट खेलने के बाद हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. वे 85 वर्ष के है. वे 7 सितम्बर को अपना आखिरी मैच खेलेंगे. उन्होंने अपने 60 वर्ष के करियर में 7000 विकेट लिए है. और उन्होंने 5 सेशन में 538 विकेट लिए थे.
प्रश्न 7. ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और एसएलबीसी संयोजक ने किस शहर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विचार जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया है? क. मुंबई ख. जयपुर ग. हैदराबाद घ. दिल्ली
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दिल्ली- भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और एसएलबीसी संयोजक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विचार जानने, कार्य निष्पादन की अनुकूलता की समीक्षा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया है. इस बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शामिल थे.
प्रश्न 8. बैडमिंटन की पैरा-वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 12 मेडल जीतने पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को कितने करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी गयी है? क. 1.82 करोड़ रुपए ख 2.32 करोड़ रुपए ग. 3.42 करोड़ रुपए घ. 4.72 करोड़ रुपए
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1.82 करोड़ रुपए - बैडमिंटन की पैरा-वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 12 मेडल जीतने पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को 1.82 करोड़ रुपए प्राइज मनी दी गयी है. जिसमे से सिंगल में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 20-20 लाख, सिल्वर मेडल वाले को 14-14 लाख और ब्रॉन्ज मेडल वाले को 8-8 लाख रुपए दिए गए है.
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व ऑलराउंडर को इंडिया-ए टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है? क. कपिल देव ख. सुनील गावस्कर ग. विनोद काम्बली घ. रमेश पोवार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रमेश पोवार - भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व ऑलराउंडर रमेश पोवार को इंडिया-ए टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. उनके अगुआई में इंडिया-ए टीम दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के दौरे अपर 4 वनडे खेलेगी. पूर्व ऑलराउंडर रमेश पोवार इससे पहले भारत की महिला टीम के मुख्य कोच थे.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश के द्वारा किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक देश का राजकोषीय घाटा जून वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद 34 खरब 44 अरब रुपए पहुंच गया है? क. मालदीव ख. इण्डोनेशिया ग. पाकिस्तान घ. अफगानिस्तान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान - हाल ही में पाकिस्तान के द्वारा किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक पाकिस्तान का राजकोषीय घाटा जून वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद 34 खरब 44 अरब रुपए पहुंच गया है साथ ही पकिस्तान पिछले 39 वर्ष में अर्थव्यवस्था के सबसे बुरे दौर पर है.