Current Affairs in Hindi – 31 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “31 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘31 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


31 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन बैंक का किस बैंक के साथ विलय करने के साथ ही कई बैंको के विलय की घोषणा की है?
क. पंजाब नेशनल बैंक
ख. इलाहाबाद बैंक
ग. बैंक ऑफ इंडिया
घ. सेंट्रल बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इलाहाबाद बैंक - केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कई बैंको के विलय करने की घोषणा की है जिसमे से इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में किया जायेगा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का आंध्र और कॉर्पोरेशन बैंक से विलय साथ ही पीएनबी, यूनाइटेड बैंक और ओबीसी का विलय करने का ऐलान किया है.

प्रश्‍न 2. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केनरा बैंक का किस बैंक के साथ विलय करने का फैसला किया और सार्वजनिक क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक बनाने की घोषणा की है?
क. यस बैंक
ख. कारपोरेशन बैंक
ग. सिंडिकेट बैंक
घ. यूनाइटेड बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सिंडिकेट बैंक - वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा है की अब 10 की जगह सिर्फ 4 राष्ट्रीय बैंक होंगे जिससे कुल अब राष्ट्रीय बैंक की संख्या 12 हो जायेगा. वित्तमंत्री ने केनरा बैंक का सिंडिकेट बैंक के साथ विलय करके सार्वजनिक क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक बनाने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 3. विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों के सूचकांक में भारत के कितने शहर को स्थान मिला है?
क. 2 शहरों
ख. 4 शहरों
ग. 8 शहरों
घ. 12 शहरों

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2 शहरों - इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंट यूनिट के द्वारा जारी किये गए विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों के सूचकांक में भारत के 2 शहरों को स्थान मिला है. इस सूचकांक में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 45वां और भारत की राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान मिला है. इस सूचकांक में 10 सुरक्षित शहरों में सियोल भी शामिल है.

प्रश्‍न 4. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 60 वर्ष
ख. 61 वर्ष
ग. 68 वर्ष
घ. 74 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 61 वर्ष - झारखंड हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का हाल ही में 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हरिशचंद्र मिश्र को प्रशांत कुमार की जगह झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. प्रशांत कुमार को वर्ष 2009 में झारखंड हाईकोर्ट में अतिरिक्‍त जज नियुक्त किया गया था.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस क्रिकेटर खिलाडी ने हाल ही में संन्यास वापस लेने का फैसला किया है जिसकी पुष्टि उनके प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने की है?
क. क्रिस गैल
ख. एबी डेविल्स
ग. अम्बाती रायुडू
घ. युवराज सिंह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अम्बाती रायुडू - भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी अम्बाती रायुडू ने हाल ही में संन्यास वापस लेने का फैसला किया है जिसकी पुष्टि उनके प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने की है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम से नजरअंदाज किये जाने की वजह से क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया था.

प्रश्‍न 6. पैरालिम्पिक में ब्रोंज़ मेडल जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को हाल ही में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
क. अर्जुन अवॉर्ड
ख. द्रोणाचार्य अवॉर्ड
ग. राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
घ. ध्यानचंद अवॉर्ड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड - पैरालिम्पिक में ब्रोंज़ मेडल जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को खेल में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया है. साथ ही रेसलर बजरंग पूनिया ने एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था.

प्रश्‍न 7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कबड्डी के खिलाडी अजय ठाकुर समेत कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है?
क. 12 खिलाड़ियों
ख. 15 खिलाड़ियों
ग. 17 खिलाड़ियों
घ. 19 खिलाड़ियों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 19 खिलाड़ियों - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी के खिलाडी अजय ठाकुर समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है. इस अवार्ड से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन और अन्य खिलाडी को सम्मानित किया.

प्रश्‍न 8. ब्राजील में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के अभिषेक वर्मा ने मैन्स के कितने मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है?
क. 10 मीटर
ख. 20 मीटर
ग. 30 मीटर
घ. 40 मीटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 मीटर - ब्राजील में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के अभिषेक वर्मा ने मैन्स के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है साथ ही सौरभ चौधरी ने इसी इवेंट में ब्रोंज मेडल जीता है. अभिषेक ने 10 मीटर इवेंट में 244.2 अंक और सौरभ ने 221.9 अंक हासिल किये.

प्रश्‍न 9. शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के संजीव राजपूत ने मैन्स के 50 मीटर राइफल इवेंट में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के संजीव राजपूत ने मैन्स के 50 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने 50 मीटर राइफल (3 पोजिशन) में 462.0 अंक हासिल किये इस इवेंट में क्रोएशिया के पीटर गोर्सा ने पहला स्थान हासिल किया.

प्रश्‍न 10. इंग्लैंड में होने वाले 100 बॉल के क्रिकेट टूर्नामेंट में साउथम्पटन बेस्ड फ्रेंचाइजी ने किस खिलाडी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?
क. राहुल द्रविड़
ख. महेला जयवर्धने
ग. कपिल देव
घ. ज़हीर खान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महेला जयवर्धने - भारत के आईपीएल की मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने को इंग्लैंड में होने वाले 100 बॉल के क्रिकेट टूर्नामेंट में साउथम्पटन बेस्ड फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच नियुक्त किया है. साथ ही इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को भी अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है.

प्रश्‍न 11. यूरोपियन फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने किस फुटबॉल खिलाडी को यूईएफए मैन्स प्लेयर ऑफ इयर (2018-19) के अवार्ड से सम्मानित किया है?
क. लियोनेल मेस्सी
ख. फ्रैंक डी जोंग
ग. एलिसन बेकर
घ. वर्जिल वान डिक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. वर्जिल वान डिक - यूरोपियन फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने मोनाको में नीदरलैंड और लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक को यूईएफए मैन्स प्लेयर ऑफ इयर (2018-19) के अवार्ड से सम्मानित किया है. साथ ही लियोनेल मेस्सी को फॉरवर्ड ऑफ द इयर, फ्रैंकी डी जॉन्ग को मिडफील्डर ऑफ द इयर और एलिसन बेकर गोलकीपर ऑफ द इयर अवार्ड से लिए चुना गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 March 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *