Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 6 August 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 6 August 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “6 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


6 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. केंद्र सरकार ने इनमे से कौन सा अनुच्छेद हटाकर हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया है?
क. अनुच्छेद 370
ख. अनुच्छेद 375
ग. अनुच्छेद 378
घ. अनुच्छेद 390

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अनुच्छेद 370 - केंद्र सरकार ने हाल ही में अनुच्छेद 370 और 35A हटाकर हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया है

प्रश्‍न 2. ओडिशा के परीक्षण रेंज से किसने मौसम और सभी स्थानों पर काम करने में सक्षम रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
क. नासा
ख. इसरो
ग. डीआरडीओ
घ. ईसा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डीआरडीओ - भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेश भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की सहायता से बनायीं गए मिसाइल जो की मौसम और सभी स्थानों पर काम करने में सक्षम रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल के मारक क्षमता 25 से 30 किमी है.

प्रश्‍न 3. भारत की किस कंपनी ने शॉपसेंस रिटेल टेक्नोलॉजीज में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी 295.25 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की है?
क. टीसीएस
ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ग. अमेज़न
घ. विप्रो

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में शॉपसेंस रिटेल टेक्नोलॉजीज में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी 295.25 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की है. जिससे रिलायंस के बिज़नस को मजबूती मिलेगी. साथ ही आरआईआईएचएल के पास 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने का विकल्प भी होगा.

प्रश्‍न 4. 6 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. चिपको आन्दोलन दिवस
ख. हिरोशिमा दिवस
ग. दांडी यात्रा दिवस
घ. भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. हिरोशिमा दिवस -6 अगस्त यानी आज के दिन 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा में अणु बम गिराया था. आज के दिन को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है. इस बम धमाके से 3.5 लाख की आबादी में से एक लाख चालीस हज़ार लोग एक झटके में ही मारे गए थे.

प्रश्‍न 5. भारत की किस नदी के इतिहास पर लिखी गयी पुस्तक ‘सरस्वती सिविलाइजेशन: ए पैराडाइम शिफ्ट इन एंशियंट इंडियन हिस्ट्री’ को हाल ही में विमोचित किया गया है?
क. गंगा नदी
ख. यमुना नदी
ग. ब्रहमपुत्र नदी
घ. सरस्वती नदी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सरस्वती नदी - मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी. डी. बक्शी के द्वारा हाल ही में सरस्वती नदी पर लिखी गयी पुस्तक ‘सरस्वती सिविलाइजेशन: ए पैराडाइम शिफ्ट इन एंशियंट इंडियन हिस्ट्री’ को हाल ही में विमोचित किया गया है. साथ ही इस पुस्तक में भारत के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया है.

प्रश्‍न 6. दिल्ली सरकार ने आईजीआई एयरपोर्ट को किस वर्ष तक 10 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2024

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2022 - दिल्ली सरकार ने आईजीआई (इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को वर्ष 2022 तक 10 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है. सरकार ने कहा है की एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों के लिए दो एलिवेटिड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे (ECT) बनाए जाएंगे.

प्रश्‍न 7. साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने किसे अपनी टीम के हेड कोच के पद से हटा दिया है?
क. गैरे इल्ल्यास
ख. ग्रेग चेपल
ग. ओटिस गिब्सन
घ. हर्शल गिब्ब्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ओटिस गिब्सन - साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने वेस्ट इंडीज के ओटिस गिब्सन को अपनी टीम के हेड कोच के पद से हटा दिया है साथ ही हेड कोच समेत बाकी सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी कर दी है. साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में नया स्ट्रक्चर भी लागू कर दिया है.

प्रश्‍न 8. इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कौन सा गेंदबाज 450 विकेट लेने वाला इंग्लैंड का दूसरा और विश्व का सातवाँ गेंदबाज बन गया है?
क. स्टुअर्ट ब्रॉड
ख. स्टुअर्ट बिन्नी
ग. मिचल मार्श
घ. जेम्स अलेक्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. स्टुअर्ट ब्रॉड - इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 450 विकेट लेने वाले ब्रॉड इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए है उनसे पहले इंग्लैंड के जिमी एंडरसन ने यह उपलब्धि हासिल की है और स्टुअर्ट ब्रॉड 3 हजार से ज्यादा रन और 450 विकेट का डबल कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

प्रश्‍न 9. नेपाल सरकार ने हाल ही में भारतीय मूल के कितने लोगो की नागरिकता समाप्त कर दी है?
क. तीन लोगो
ख. सात लोगो
ग. आठ लोगो
घ. दस लोगो

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आठ लोगो - नेपाल सरकार ने हाल ही में भारतीय मूल के 8 लोगो की नागरिकता समाप्त कर दी है और इन लोगो पर जाली दस्तावेजों के माध्यम से वहां की नागरिकता प्राप्त का आरोप है. साथ ही राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल के महासचिव राकेश मिश्रा ने सरकार को इन लोगो के बारे में पहले मामले की ठीक तरह से जांच करने को कहा है.

प्रश्‍न 10. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर कौन टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. हार्दिक पंड्या
ग. विराट कोहली
घ. एबी डेविलियार्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रोहित शर्मा - वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा हाल ही में इंटरनेशनल टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने क्रिस गेल के 58 मैच में 105 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया है उन्होंने 96 मैच में 107 छक्के लगाये है.
Read Also...  14 दिसम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 14 December 2024 Current Affairs Questions in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *