Current Affairs in Hindi – 8 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “8 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


8 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस बैंक ने सभी अवधियों के कर्ज की दरों में 0.15% की कमी की है?
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. एक्सिस बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारतीय स्टेट बैंक - भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में सभी अवधियों के कर्ज की दरों में 0.15% की कमी की है. जिससे इस वर्ष के लिए मार्जिनल कॉस्ट बेस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.40% से घटकर 8.25% हो जाएगा. सभी नई दरे 10 अगस्त से लागू होंगी.

प्रश्‍न 2. एस्सेल समूह के स्वामित्व में चलने वाली डिश टीवी का किस कंपनी में विलय होगा?
क. रिलायंस जियो
ख. टाटा ग्रुप
ग. भारती एयरटेल
घ. टाटा स्काई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारती एयरटेल - एस्सेल समूह के स्वामित्व में चलने वाली डिश टीवी का भारती एयरटेल में में विलय होगा. इस विलय के बाद एयरटेल डिजिटल टीवी देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी बन जाएगी और टाटा स्काई और रिलायंस जियो को टक्कर देगी.

प्रश्‍न 3. भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 65 वर्ष
ख. 67 वर्ष
ग. 72 वर्ष
घ. 75 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 67 वर्ष - भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल ही में 67 वर्ष की आयु में हृदयघात की वजह से निधन हो गया है. उन्होंने 25 वर्ष की आयु से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है.

प्रश्‍न 4. किस राज्य के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सरकारी स्कूलों में 10,600 कमरों का निर्माण कराने की घोषणा की है?
क. राजस्थान
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राजस्थान - राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सरकारी स्कूलों में 10,600 कमरों का निर्माण कराने की घोषणा की है. जिसके तहत विद्यालयों में कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष आदि का निर्माण करवाया जायेगा.

प्रश्‍न 5. भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर किस राज्य सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. केरल सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. गुजरात सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. 2 दिन तक दिल्ली में कोई भी सरकारी और सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जायेगा.

प्रश्‍न 6. मशहूर वेटरन फिल्मकार जे. ओम प्रकाश का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 90 वर्ष
ख. 93 वर्ष
ग. 95 वर्ष
घ. 98 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 93 वर्ष - मशहूर वेटरन फिल्मकार जे. ओम प्रकाश का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनको अमिताभ, अभिषेक समेत फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. जे. ओम प्रकाश ने आप की कसम, अर्पण व आंधी जैसी मशहूर फिल्में की है. फिल्मकार जे. ओम प्रकाश अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना है.

प्रश्‍न 7. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है?
क. कपिल देव
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. अरुण लाल
घ. मदन लाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अरुण लाल - क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है. उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट और 13 वनडे 1982-1989 के दौरान खेले है.

प्रश्‍न 8. 3 वर्ष तक किस क्रिकेट टीम के कोच रहे मिकी ऑर्थर और सपोर्ट स्टाफ को क्रिकेट बोर्ड ने हटाने की घोषणा की है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ग. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम
घ. भारतीय क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम - 3 वर्ष तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच रहे मिकी ऑर्थर और सपोर्ट स्टाफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हटाने की घोषणा की है. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर शामिल हैं.

प्रश्‍न 9. फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 15 महिला खिलाड़ियों की सूची में की भारतीय खिलाडी को स्थान मिला है?
क. साइना नेहवाल
ख. सानिया मिर्ज़ा
ग. पीवी सिंधु
घ. गीता फोघट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पीवी सिंधु- मैगजीन कंपनी फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 15 महिला खिलाड़ियों की सूची में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 13वा स्थान मिला है. इस सूची में अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को पहला स्थान मिला है.

प्रश्‍न 10. न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, के बाद हाल ही में किस देश की लोकसभा ने सरोगेसी विनियमन विधेयक पारित (कमर्शियल सरोगेसी बैन) कर दिया है?
क. पाकिस्तान
ख. श्री लंका
ग. भारत
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - भारत की लोकसभा ने हाल ही में सरोगेसी विनियमन विधेयक पारित (कमर्शियल सरोगेसी बैन) कर दिया है इससे पहले न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, जापान, फिलीपीन और कई देशो ने व्यावसायिक सरोगेसी बैन कर रखा है. भारत में अभी भी 2 से 3 हज़ार गैर-कानूनी सरोगेसी सेंटर चल रहे हैं.
Read Also...  Hindi - 21 May 2021 Current Affairs Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *