Current Affairs in Hindi – 9 August 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘9 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 9th August 2020 in Hindi (9 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. इनमे से किस टेलिकॉम कंपनी ने इंटरनेट सर्विस आसान तरीके से पहुंचाने के लिए अपना नया पोर्टल “BookMyFiber” लांच किया है?

  1. बीएसएनएल
  2. रिलायंस जियो
  3. एयरटेल
  4. वोडाफोन-आईडिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: बीएसएनएल - सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इंटरनेट सर्विस आसान तरीके से पहुंचाने के लिए अपना नया पोर्टल "BookMyFiber" लांच किया है. इस पोर्टल के माध्यम से यूजर्स नए Fiber कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

प्रश्न 2. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मालिक मुकेश अंबानी विश्व के कौन से सबसे अमीर शख्स बन गए है?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथे - ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हाल ही में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली पीछे छोड़कर विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए है. अब उनके आगे सिर्फ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं.

प्रश्न 3. बैन किये जाने के बाद भी कौन सा एप्प ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर जुलाई, 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाला एप्प बन गया है?

  1. पब्जी
  2. शेयरचट
  3. स्नैक विडियो
  4. टिकटॉक
सही उत्तर देखे
उत्तर: टिकटॉक कई देशो में बैन किये जाने के बाद टिकटोक एप्प ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर जुलाई, 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाला एप्प बन गया है. टिकटॉक के आलावा फेसबुक, जूम, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप सबसे अधिक बार डाउनलोड किये जाने वाला एप्प में शामिल हैं.

प्रश्न 4. 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.9 अरब डॉलर बढ़कर कितने अरब डॉलर हो गया है?

  1. 234.5 अरब डॉलर
  2. 334.5 अरब डॉलर
  3. 434.5 अरब डॉलर
  4. 534.5 अरब डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 534.5 अरब डॉलर - भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.9 अरब डॉलर बढ़कर 534.5 अरब डॉलर हो गया है. शक्तिकांत दास ने कहा कि 534.6 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार 13.4 माह के आयात खर्च के बराबर है.

प्रश्न 5. निम्न में से किस मीडिया सर्विस प्रोवाइडर ने भारत में अपना हिंदी यूजर इंटरफेस लॉन्च किया है?

  1. हॉटस्टार
  2. जियो टीवी
  3. नेटफ्लिक्स
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: नेटफ्लिक्स - मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स ने हाल ही में भारत में अपना हिंदी यूजर इंटरफेस लॉन्च किया है. धीरे-धीरे भारत में नेटफ्लिक्स काफी पॉपुलर हो रहा है. नेटफ्लिक्स में अब साइन अप से लेकर सर्च, रोज, कलेक्शन और पेमेंट तक की जानकारियां हिंदी में ही उपलब्ध होंगी.

प्रश्न 6. फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हाल ही में कितने बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो गया है?

  1. 100 बिलियन डॉलर
  2. 200 बिलियन डॉलर
  3. 300 बिलियन डॉलर
  4. 400 बिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 100 बिलियन डॉलर - फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हाल ही में 100 बिलियन डॉलर (सेंटी बिलेनियर) क्लब में शामिल हो गया है. फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने इसी सप्ताह 5 अगस्त को टिकटॉक जैसा ऐप इंस्टाग्राम रील्स को 50 देशों में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है.

प्रश्न 7. आजाद भारत के इतिहास में संसद में पहली बार महिला सदस्यों की संख्या कितने के पार पहुच गयी है?

  1. 100 पार
  2. 200 पार
  3. 300 पार
  4. 400 पार
सही उत्तर देखे
उत्तर: 100 पार - आजाद भारत के इतिहास में संसद में पहली बार महिला सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुच गयी है. जिसमे से लोकसभा में 78 और राज्यसभा में 25 महिलाएं है. राज्यसभा में 61 नए सांसद आए हैं। इनमें 4 महिलाएं हैं. जिसके साथ संसद में कुल महिला सदस्यों की संख्या 103 हो गई है.

प्रश्न 8. डेली यूज्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली किस घरेलू कंपनी ने बच्चों की देखभाल करने वाले 8 प्रोडक्ट को लॉन्च किया है?

  1. पतंजलि
  2. डाबर
  3. पेप्सोडेंट
  4. क्लोजअप
सही उत्तर देखे
उत्तर: डाबर - डेली यूज्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर बच्चों की देखभाल करने वाले 8 प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. ये प्रोडक्ट खास तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर उपलब्ध हैं, इसमें बेबी पाउडर, बेबी क्रीम और बेबी लोशन शामिल हैं.

प्रश्न 9. 9 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व आदिवासी दिवस
  2. विश्व विज्ञानं दिवस
  3. विश्व महिला सुरक्षा दिवस
  4. विश्व ध्यान दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व आदिवासी दिवस - 9 अगस्त को विश्वभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के हित में एक खास बैठक आयोजित की थी.

प्रश्न 10. संयुक्त अरब अमीरात ने किस देश के प्रवासियों से वसूले जाने वाले वीजा जुर्माना माफ़ करने की घोषणा की है?

  1. पाकिस्तान
  2. भूटान
  3. भारत
  4. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: भारत - संयुक्त अरब अमीरात ने भारत देश के प्रवासियों से वसूले जाने वाले वीजा जुर्माना माफ़ करने की घोषणा की है. जिनके वीजा की अवधि एक मार्च से पहले खत्म हो चुकी थी. दुबई में आवासन एवं विदेश मामलों के महानिदेशालय (जीडीआरएफए) ने पहले चरण में 145 भारतीयों के आवेदनों पर शुल्क माफ कर दिया है.
Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 2 October 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *