Home / Current Affairs Hindi / 10 Dec 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 10 December 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “10 दिसम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘10 December 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के मुताबिक 2019 में भारत एक स्थान की बढ़ोतरी के साथ कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 189
ख. 169
ग. 135
घ. 129

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 129 - संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के मुताबिक 2019 में भारत एक स्थान की बढ़ोतरी के साथ 129 स्थान पर पहुच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर आये है.

प्रश्‍न 2. फिनलैंड की परिवहन मंत्री सना मरीन को कितने वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुना गया है?
क. 25 वर्ष
ख. 30 वर्ष
ग. 34 वर्ष
घ. 40 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 34 वर्ष - फिनलैंड की परिवहन मंत्री सना मरीन को हाल ही में 34 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुना गया है. हाल ही में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के एंटी रिने ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और सना मरीन को प्रधानमंत्री चुना गया है.

प्रश्‍न 3. अमेरिका के अटलांटा में आयोजित समारोह में किस देश की जोजिबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता है?
क. दक्षिण अफ्रीका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दक्षिण अफ्रीका - अमेरिका के अटलांटा में आयोजित समारोह में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता है. इस समारोह में 90 देशों की प्रतियोगियों ने भाग लिया था. इस वर्ष भारत की वर्तिका सिंह टॉप-20 में शामिल रहीं.

प्रश्‍न 4. स्पेन की फुटबॉल लीग ला लिगा में जोआकिन सांचेज अपने करियर की कौन सी हैट्रिक लगाने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए है?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - स्पेन की फुटबॉल लीग ला लिगा में जोआकिन सांचेज अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए है. उनकी उम्र 38 साल और 140 दिन है. उन्होंने रियाल मैड्रिड के एलफ्रेडो डी स्टेफानो के 55 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

प्रश्‍न 5. लोकभवन में 25 दिसंबर को किस पूर्व पीएम की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने की घोषणा की गयी है?
क. मनमोहन सिंह
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. अटल बिहारी बाजपेयी
घ. जवाहरलाल नेहरु

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अटल बिहारी बाजपेयी - लोकभवन में 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने की घोषणा की गयी है. इस प्रतिमा को जयपुर में बनाया गया. इस मूर्ति का लखनऊ के लोकभवन में अनावरण किया जायेगा.

प्रश्‍न 6. मुंबई में आयोजित स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में किस एक्टर को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
क. रणवीर सिंह
ख. रणवीर कपूर
ग. अनुभव सिन्हा
घ. आयुष्मान खुराना

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रणवीर सिंह - मुंबई में आयोजित स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवार्ड गली ब्वॉय' के लिए रणवीर सिंह को दिया गया है जबकि बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवार्ड गली ब्वॉय' के लिए आलिया भट्ट को दिया गया है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस देश की सरकार ने अब रेस्‍तरां में अकेले महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दे दी है?
क. ऑस्ट्रेलिया सरकार
ख. पाकिस्तान सरकार
ग. जापान सरकार
घ. सऊदी अरब सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सऊदी अरब सरकार - सऊदी अरब सरकार ने हाल ही में अब रेस्‍तरां में अकेले महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दे दी है. इससे पहले महिलाओ पर कानूनी तौर पर अकेले रेस्‍तरां में प्रवेश करने पर प्रतिबंध था. जबकि महिला सिर्फ किसी पुरुष रिश्‍तेदार के साथ ही रेस्‍तरां में प्रवेश कर सकती थीं.

प्रश्‍न 8. भारत और चीन के बीच किस राज्य में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “हैंड-इन-हैंड-2019” शुरु किया गया है?
क. गुजरात
ख. अरुणाचल प्रदेश
ग. मेघालय
घ. दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेघालय - भारत और चीन के बीच मेघालय राज्य में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "हैंड-इन-हैंड-2019" शुरु किया गया है. इस संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तिब्बत सैन्य कमान तथा भारतीय थल सेना की टुकड़ी शामिल है.

प्रश्‍न 9. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने रूस पर कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है?
क. 2 साल
ख. 3 साल
ग. 4 साल
घ. 5 साल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 4 साल - वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने हाल ही में रूस पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. अब वर्ष 2020 में होने वाले जापान ओलिंपिक और वर्ष 2022 में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में रूस हिस्सा नहीं ले पायेगा. रूस पर आरोप है की वह डोप टेस्ट के लिए अपने एथलीट्स के गलत सैंपल्स भेज रहा है.

प्रश्‍न 10 निम्न में से किस देश के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक तकनीक से बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा किया है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक तकनीक से बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा किया है. जिसे "बंदर-सूअर प्रजाति" का नाम दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पैदा हुए बच्चे में सूअर के दो बच्चों के दिल, जिगर और त्वचा में बंदर के 'टिश्यू' मौजूद हैं.
Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 1 September 2023: Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *