यहाँ हमने 13 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘13 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
13 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. एडीबी और किसने तमिलनाडु में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 31 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये है?
क. निति आयोग
ख. केंद्र सरकार
ग. लोकसभा
घ. राज्यसभा
Show Answer
उत्तर: ख. केंद्र सरकार - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और केंद्र सरकार ने हाल ही में तमिलनाडु राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 31 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये है, इससे समझोते से तमिलनाडु में रोजगार बढेगा और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
प्रश्न 2. हाल ही में किसके द्वारा चार मेडिकल उपकरणों को दवा की श्रेणी में रखा गया है?
क. केंद्र सरकार
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. हाईकोर्ट
घ. स्वास्थ्य मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: घ. स्वास्थ्य मंत्रालय - स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में चार मेडिकल उपकरणों को दवा की श्रेणी में रखा है जिसके तहत ब्लड प्रेशर मॉनिटर, नेब्युलाईज़र, डिजिटल थर्मामीटर तथा ग्लूकोमीटर को दवा की श्रेणी में रखा गया है.
प्रश्न 3. छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2018 में किस पार्टी ने बहुमत हासिल किया है?
क. कांग्रेस
ख. बीजेपी
ग. बहुजन समाज पार्टी
घ. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
Show Answer
उत्तर: क. कांग्रेस - छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल किया है, इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीट हासिल की है, जबकि भारत को 15, बहुजन समाज पार्टी को 2 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 5 सीटें मिली है.
प्रश्न 4. तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2018 में किस पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है?
क. कांग्रेस
ख. बीजेपी
ग. तेलुगू देशम
घ. तेलंगाना राष्ट्र समिति
Show Answer
उत्तर: घ. तेलंगाना राष्ट्र समिति - तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, इस चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 88 सीटे, कांग्रेस ने 19, और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन ने 7 सीटें जीती है.
प्रश्न 5. टाइम मैगजीन ने 2018 के पर्सन ऑफ द ईयर के लिए कितने पत्रकारों और एक मैगजीन को चुना है?
क. दो पत्रकारों
ख. तीन पत्रकारों
ग. चार पत्रकारों
घ. सात पत्रकारों
Show Answer
उत्तर: ग. चार पत्रकारों - टाइम मैगजीन ने 2018 के पर्सन ऑफ द ईयर के लिए हाल ही में चार पत्रकारों और एक मैगजीन को चुना है, जिसमे सऊदी अरब के मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी को चुना गया है, और मैरीलैंड के अनापोलिस में कैपिटल गजट मैगजीन को चुना गया है.
प्रश्न 6. मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 में किस पार्टी ने सबसे अधिक सीटें हासिल की है?
क. भारतीय जनता पार्टी
ख. बहुजन समाज पार्टी
ग. कांग्रेस
घ. समाजवादी पार्टी
Show Answer
उत्तर: ग. कांग्रेस - मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने सबसे अधिक 114 सीटें हासिल की है, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 109 और बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटें हासिल की है, इस जीत के साथ कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर 15वीं विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
प्रश्न 7. ईकोग्रीन एनर्जी ने हाल ही में किसको भारत में अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?
क. दिनेश जैसवाल
ख. विशाल गुप्ता
ग. सुमित तिवारी
घ. संदीप शर्मा
Show Answer
उत्तर: ख. विशाल गुप्ता - कचरा प्रबंधन और कूड़े से बिजली बनाने वाली कंपनी ईकोग्रीन एनर्जी ने विशाल गुप्ता को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है, विशाल गुप्ता कंपनी के डेली होने वाले कार्यों के नेतृत्व प्रभारी होंगे.
प्रश्न 8. दुनिया के टॉप आठ बैडमिंटन खिलाड़ियों का टूर्नामेंट “वर्ल्ड टूर फाइनल्स” का आयोजन किस देश में किया गया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन
Show Answer
उत्तर: घ. चीन - हाल ही में चीन में दुनिया के टॉप आठ बैडमिंटन खिलाड़ियों का टूर्नामेंट "वर्ल्ड टूर फाइनल्स" का आयोजन किया गया है, इस टूर्नामेंट में भारत के तरफ से पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने क्वालिफाई किया है, इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी 15 लाख डॉलर है.
प्रश्न 9. 13 दिसम्बर को किस देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. माल्टा
Show Answer
उत्तर: घ. माल्टा - 13 दिसम्बर को माल्टा देश को आजादी मिली थी, माल्टा देश को आज ही के दिन आजादी मिली थी.
प्रश्न 10. जापान-ब्रिटेन के बाद हाल ही में किस देश ने चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगाया है?
क. भारत
ख. इंडोनेशिया
ग. इज़राइल
घ. ताइवान
Show Answer
उत्तर: घ. ताइवान - जापान-ब्रिटेन के बाद हाल ही में ताइवान ने चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगाया है, और जेडटीई के नेटवर्क उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध से लगभग 170 देशों में कारोबार करने वाली चीनी दूरसंचार उपकरण कंपनी को बहुत बड़ा झटका लगा है.