Current Affairs in Hindi – 14 December 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’14 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 14th December 2020 in Hindi (14 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स 2020 की टॉप 25 लिस्ट में कितने भारतीय को स्थान मिला है?

  • 2 भारतीय
  • 3 भारतीय
  • 4 भारतीय
  • 5 भारतीय
सही उत्तर
उत्तर: 3 भारतीय - ग्‍लोबल डाटा कलेक्‍शन एंड एनालिसिस प्‍लेटफॉर्म हाइप ऑडिटर एजेंसी के द्वारा जारी ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स 2020 की टॉप 25 लिस्ट में 3 भारतीय को स्थान मिला है जिसमे विराट कोहली 12वें और उनकी पत्नी अनुष्का 25वें नंबर पर हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वें स्थान पर है. इस लिस्ट की रैंकिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर है.

ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका ने अमेरिका की किस दवा कंपनी को 39 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए डील की है?

  • मॉडर्न
  • फाइजर
  • अलेक्सियन फार्मास्युटिकल्स
  • सिप्ला
सही उत्तर
उत्तर: अलेक्सियन फार्मास्युटिकल्स - ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका ने अमेरिका की अलेक्सियन फार्मास्युटिकल्स दवा कंपनी को 39 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए डील की है. इस डील से एस्ट्राजेनेका को रेयर-डिसीज और इम्यूनोलॉजी ड्रग सेगमेंट में दांव लगाने में मदद मिलेगी.

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में देश के कितने राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपए के कैपिटल एक्सपेंडीचर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

  • 7 राज्यों
  • 12 राज्यों
  • 22 राज्यों
  • 27 राज्यों
सही उत्तर
उत्तर: 27 राज्यों - वित्त मंत्रालय ने हाल ही में देश के 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपए के कैपिटल एक्सपेंडीचर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, तमिलनाडु को छोड़कर बाकी सभी राज्यों ने 'स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडीचर' योजना का लाभ उठा सकते है.

14 दिसम्बर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • राष्ट्रीय मिटटी संरक्षण दिवस
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
  • राष्ट्रीय जल संरक्षण दिवस
  • राष्ट्रीय पर्यवरण संरक्षण दिवस
सही उत्तर
उत्तर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस - 14 दिसम्बर को पूरे भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है. इस दिवस का आयोजन विद्युत मंत्रालय के अधीनस्‍थ ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (बीईई) द्वारा किया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य अत्यधिक और फ़ालतू में ही ऊर्जा के उपयोग के स्थान पर कम ऊर्जा के प्रयोग के लिये लोगों को प्रोत्साहित करना है.

निम्न में से किसने अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली परीक्षण परियोजना शुरू की है?

  • यूपीएससी
  • एसएससी
  • भारतीय रेलवे
  • डीएसएसबी
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय रेलवे - भारतीय रेलवे के स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशक डॉ. बी. पी. नंदा ने ने हाल ही में रेलवे के कर्मचारियों की भलाई के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली परीक्षण परियोजना शुरू की है. यह परियोजना दक्षिण मध्य रेलवे में शुरू की गई है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में किस वर्ष के संसद हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है?

  • 2001
  • 2005
  • 2007
  • 2011
सही उत्तर
उत्तर: 2001 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वर्ष 2001 के संसद हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा की हम 2001 में इस दिन अपनी संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूल पाएंगे. हम आज उन लोगों की वीरता और बलिदान का स्मरण करते हैं.

इंडिया की अंकिता रैना ने जॉर्जिया के एकातेरीन गोर्गोडेज के साथ मिलकर दुबई में कौन सा डबल्स खिताब जीत लिया है?

  • पहला
  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा
सही उत्तर
उत्तर: तीसरा - इंडिया की अंकिता रैना ने जॉर्जिया के एकातेरीन गोर्गोडेज के साथ मिलकर हाल ही में दुबई में तीसरा डबल्स खिताब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल मैच में स्पेन की एलियोना बोलसोवा और स्लावेनिया की काजा जुवान को 6-3, 6-0 से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.

मालदीव की जगह अब कौन सा देश हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 की मेजबानी करेगा?

  • ताइवान
  • मेडागास्कर
  • इंडोनेशिया
  • जापान
सही उत्तर
उत्तर: मेडागास्कर - मालदीव की जगह मेडागास्कर देश हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 की मेजबानी करेगा. मालदीव को वर्ष, 2019 में इन खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई थी. इन खेलों के आयोजकों द्वारा यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के कारण इन खेलों के आयोजन में मालदीव के सामने आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है.
Read Also...  27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 27 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *