Home / Current Affairs Hindi / 27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 27 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 27 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

27 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 27 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘27 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 27 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

27 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

Q: भारत के क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने किस हराकर 2025 एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप में पुरुषों का खिताब जीता है?
क. संदीप सिंह
ख. अजय माथुर
ग. विजय सिंह
घ. आमिर सरकोश
Answer:- आमिर सरकोश – भारत के क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने ईरान के आमिर सरकोश को हराकर 2025 एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप में पुरुषों का खिताब जीता है. यह उनकी स्नूकर और बिलियर्ड्स स्पर्धाओं में कुल 14वीं एशियाई खिताबी जीत है। यह चैम्पियनशिप 15-21 फरवरी 2025 के बीच कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हुई है.

Q: भारत सरकार ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी और किस पेमेंट कंपनी ने समझौता किया है?
क. फ्री चार्ज
ख. पेटीएम
ग. गूगल पे
घ. फोन पे
Answer:- पेटीएम – उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी), भारत सरकार ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और विनिर्माण तथा फिनटेक स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है. इसका उद्देश्य उद्यमियों को आवश्यक संसाधन उपलब्‍ध कराना है जिससे अत्याधुनिक भुगतान और वित्तीय प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने की उनकी क्षमता बढ़े.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 06 July 2017 for SSC Exam

Q: भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) आज किस शहर में पशु संरक्षण के चैंपियनों को सम्मानित करेगा?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. कोलकाता
Answer:- दिल्ली – दिल्ली के विज्ञान भवन में 27 फरवरी 2025 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) अपने प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह में पशु संरक्षण के चैंपियनों को सम्मानित करेगा. पुरस्कार दो प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे: प्राणी मित्र पुरस्कार और जीव दया पुरस्कार.

Q: हाल ही में जारी अध्ययन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और किस देश में स्तन कैंसर की दरें विश्व में सबसे अधिक पाई गई हैं?
क. ईराक
ख. ईरान
ग. अफगानिस्तान
घ. न्यूजीलैंड
Answer:- न्यूजीलैंड – ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में 185 देशों में स्तन कैंसर की घटनाओं और मृत्यु दर का विश्लेषण किया गया है जिसमे पाया गया है की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्तन कैंसर की दरें विश्व में सबसे अधिक पाई गई हैं. वैश्विक स्तर पर हर 20 में से 1 महिला को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होगा, जबकि 70 में से 1 महिला की इस बीमारी से मृत्यु हो सकती है.

Q: किस बैंक ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है?
क. केनरा बैंक
ख. यस बैंक
ग. बैंक ऑफ़ इंडिया
घ. पंजाब नेशनल बैंक
Answer:- पंजाब नेशनल बैंक – पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में ITBP कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को विशेष बैंकिंग सेवाएं और वित्तीय लाभ प्रदान करने की उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है.

Read Also...  Current Affairs - 30 April 2018 - Questions and Answers in Hindi

Q: जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किस मंत्रालय ने निफ्ट और एचपीएमसी के साथ साझेदारी की है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. बाल विकास मंत्रालय
घ. जनजातीय मामलों के मंत्रालय
Answer:- जनजातीय मामलों के मंत्रालय – जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) ने जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) और हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (HPMC) के साथ साझेदारी की है.

Q: बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए किसने पांच-सदस्यीय तदर्थ समिति नियुक्त की है?
क. आईसीसी
ख. बीसीसीआई
ग. भारतीय ओलंपिक संघ
घ. इसरो
Answer:- भारतीय ओलंपिक संघ – बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने पांच-सदस्यीय तदर्थ समिति नियुक्त की है. जिसक उद्देश्य फेडरेशन में प्रशासनिक स्थिरता बहाल करना है। इस पैनल की अध्यक्षता मधुकांत पाठक करेंगे, जिनका मुख्य कार्य BFI के चुनाव कराना और इसकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना है.

Q: पीएम मोदी ने किस स्टेडियम में अब तक के सबसे बड़े झुमुर नृत्य प्रदर्शन “झुमुर बिनंदिनी 2025” का उद्घाटन किया है?
क. ईडन गार्डन स्टेडियम
ख. कोच्ची स्टेडियम
ग. अरुण जेठली स्टेडियम
घ. सरुसजाई स्टेडियम
Answer:- सरुसजाई स्टेडियम – गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पीएम मोदी ने अब तक के सबसे बड़े झुमुर नृत्य प्रदर्शन “झुमुर बिनंदिनी 2025” का उद्घाटन किया है. इस आयोजन में 8,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया, जिन्होंने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 6 October 2020 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *