Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 15 December 2018 GK Questions and Answers

15 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 15 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘15 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


15 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को नई ब्रांच खोलने के लिए मंजूरी दे दी है?
क. यस बैंक
ख. बंधन बैंक
ग. बैंक ऑफ़ इंडिया
घ. बैंक ऑफ़ बड़ोदा

Show Answer
उत्तर: ख. बंधन बैंक - रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में बंधन बैंक को नई ब्रांच खोलने के लिए मंजूरी दे दी है, और साथ ही बंधन बैंक के शेयरों में 6 फीसद का उछाल आया है, बैंक के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 514.50 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुच गए है.

प्रश्‍न 2. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को किस राज्य का मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया है?
क. छत्तीसगढ़
ख. केरल
ग. मध्य प्रदेश
घ. राजस्थान

Show Answer
उत्तर: घ. राजस्थान - कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बहुमत करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, अशोक गहलोत तीसरी बार बार राज्य की कमान संभालेंगे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस सेना ने पनडुब्बी बचाव वाहन को पहली बार सेवा में शामिल किया है?
क. भारतीय नौसेना
ख. भारतीय जलसेना
ग. भारतीय वायूसेना
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: क. भारतीय नौसेना - भारतीय नौसेना ने हाल ही में पनडुब्बी बचाव वाहन गहन जलमग्न बचाव वाहन (डीएसआरवी) को पहली बार सेवा में शामिल किया है, डीएसआरवी एक गोते में 14 लोगों को बचा सकता है.

प्रश्‍न 4. हाल ही में किसने राफेल डील फैक्ट बॉक्स की सभी याचिका को खारिज कर दिया है?
क. दिल्ली हाईकोर्ट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. पंजाब हाईकोर्ट
घ. केंद्र सरकार

Show Answer
उत्तर: ख. सुप्रीमकोर्ट - मोदी सरकार को राहत देते हुए सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में राफेल डील फैक्ट बॉक्स की सभी याचिका और राफेल डील की जांच के मामले को खारिज कर दिया है, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है की हम सरकार को 126 विमानों की खरीद के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं.

प्रश्‍न 5. बिजेंद्र पाल सिंह को हाल ही में किसने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: घ. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय - केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर के के स्थानं पर बिजेंद्र पाल सिंह को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है. बिजेंद्र पाल सिंह एफटीआईआई के उपाध्यक्ष थे.

प्रश्‍न 6. एडीबी और केंद्र सरकार ने किस राज्य में बाढ़ और भू-क्षरण में कमी लाने के लिए 60 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. असम

Show Answer
उत्तर: घ. असम - भारत के असम राज्य में बाढ़ और भू-क्षरण में कमी लाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और केंद्र सरकार ने 60 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है, इस ऋण की अवधि 20 वर्ष होगी, जिसमें 5 वर्ष की रियायत अवधि शामिल होगी.

प्रश्‍न 7. स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के अनुसार किस कंपनी ने 4,435 करोड़ रुपये शेयर बॉयबैक को मंजूरी दे दी है?
क. कोल इंडिया
ख. बीएचईएल
ग. ऑयल इंडिया
घ. आईओसी

Show Answer
उत्तर: घ. आईओसी - देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) ने 4,435 करोड़ रुपये शेयर बॉयबैक को मंजूरी दे दी है, स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल ने प्रति शेयर 149 रुपये की कीमत पर बॉयबैक को मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 8. गूगल कंपनी ने हाल ही में ऑनलाइन सामान खरीदने और बेचने के लिए कौन सी सेवा शुरु की है?
क. गूगल ड्राइव
ख. गूगल मैच
ग. गूगल शौपिंग
घ. गूगल जम्बर

Show Answer
उत्तर: ग. गूगल शौपिंग - गूगल कंपनी ने हाल ही में ऑनलाइन सामान खरीदने और बेचने के लिए गूगल शौपिंग शुरु की है, गूगल शौपिंग पर ग्राहक ऑनलाइन ऑफर्स के बारे में जान पाएंगे और रिटेलर्स अपनी पसंद के उत्पाद बेच सकेंगे.

प्रश्‍न 9. किस देश के विवादित पीएम महिंदा राजपक्षे ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. भारत
ख. पाकिस्तान
ग. बांग्लादेश
घ. श्रीलंका

Show Answer
उत्तर: घ. श्रीलंका - हाल ही में श्रीलंका के विवादित पीएम महिंदा राजपक्षे ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्रीलंका में विवादास्पद तरीके से उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.

प्रश्‍न 10. भारत और किस देश के बीच हाल ही में 2019 के हज के लिए वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर हुए है?
क. जापान
ख. जापान
ग. इजरायल
घ. सऊदी अरब

Show Answer
उत्तर: घ. सऊदी अरब - हाल ही में भारत और सऊदी अरब के बीच 2019 के हज के लिए वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर हुए है, इस समझोते पर हस्ताक्षर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. मोहम्मद सलेह बिन ताहिर बेंटन ने किये है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *