भारत और विदेश से सम्बंधित “16 दिसम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘16 December 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. इनमे से किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को “मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रैंड अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है? क. अलिया भट्ट ख. अनन्या पांडे ग. कटरीना कैफ घ. करीना कपूर
सही उत्तर देखे
उत्तर: अनन्या पांडे - बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को अपनी पहल "सो पॉजिटिव" के लिए "मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रैंड अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है. अनन्या पांडे अपनी पहल "सो पॉजिटिव" से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले लोगों को मानसिक रूप से संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें प्रोफेशनल ट्रीटमेंट भी अरेंज करवाती हैं.
प्रश्न 2. बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का हाल ही में किस शहर में निधन हो गया है? क. पुणे ख. दिल्ली ग. मुंबई घ. कोलकाता
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मुंबई - बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया है. उन्होंने वर्ष 1972 में फ़िल्मी कैरिएर की शुरुआत की थी. उन्होंने गर्म हवा', 'परिचय', 'त्रिशूल', 'शोले' जैसी फिल्मों में भूमिका निभाई है.
प्रश्न 3. एस्सार स्टील के अधिग्रहण के लिए किसने 42,000 करोड़ रुपए के भुगतान की प्रक्रिया शुरु कर दी है? क. रिलायंस इंडस्ट्रीज ख. अशोक लेलैंड ग. पेटीएम घ. आर्सेलरमित्तल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आर्सेलरमित्तल - एस्सार स्टील के अधिग्रहण के लिए हाल ही में लक्ष्मी निवास मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल ने 42,000 करोड़ रुपए के भुगतान की प्रक्रिया शुरु कर दी है. आर्सेलरमित्तल ने कर्ज में डूबी एस्सार स्टील के लिए सबसे बड़ी बोली लगायी थी. जिसे सुप्रीमकोर्ट ने मंजूरी दे दी थी.
प्रश्न 4. आइलैंड में ज्वालामुखी फटने से जख्मी लोगो के लिए सरकार ने कितने वर्ग मीटर की मानव त्वचा का ऑर्डर दिया है? क. 350 वर्ग मीटर ख. 940 वर्ग मीटर ग. 1192 वर्ग मीटर घ. 1292 वर्ग मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 1292 वर्ग मीटर - आइलैंड में ज्वालामुखी फटने से जख्मी लोगो के लिए न्यूजीलैंड सरकार ने 1292 वर्ग मीटर की मानव त्वचा का ऑर्डर दिया है. ज्वालामुखी फटने से मरने वालों का आंकड़ा 10 हो गया, जबकि 27 गंभीर रूप से जल गए हैं. चिकित्सा अफसरों ने पीड़ितों के इलाज के लिए त्वचा का ऑर्डर करने के लिए कहा है.
प्रश्न 5. नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए किस यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है? क. दिल्ली यूनिवर्सिटी ख. इग्नू यूनिवर्सिटी ग. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी घ. जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी - ग. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए 5 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा करने के साथ साथ सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. अब यूनिवर्सिटी 6 जनवरी 2020 को खुलेगी.
प्रश्न 6. एसआईपीआरआई के मुताबिक, विश्वभर में हथियारों की खरीददारी में वर्ष 2018 में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है? क. 5 प्रतिशत ख. 6 प्रतिशत ग. 7 प्रतिशत घ. 8 प्रतिशत
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 5 प्रतिशत - स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (एसआईपीआरआई) के मुताबिक, विश्वभर में हथियारों की खरीददारी में वर्ष 2018 में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. विश्वभर में हथियार बाज़ार में अमेरिकी निर्माताओं की हिस्सेदारी 59% है.
प्रश्न 7. भारत और चीन के बीच _____ नाम के युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई है? क. हैंड-इन-हैंड ख. लेग-इन-लेग ग. कैच-इन-कैच घ. मूव-इन-मूव
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. हैंड-इन-हैंड - भारत और चीन के बीच "हैंड-इन-हैंड" नाम के युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई है. इस युद्ध अभ्यास का आयोजन शिलोंग के निकट उमरोई में किया गया है. जिसमे दोनों देशो के 130-130 जवानो ने हिस्सा लिया है.
प्रश्न 8. इंटरनेशनल स्टार सिंगर जस्टिन बीबर और किसने पिछड़े तबके के लिए चैरिटी का आयोजन किया है? क. प्रियंका चोपड़ा ख. हैली बाल्डविन ग. जेडन स्मिथ घ. काईली जैनर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. हैली बाल्डविन - इंटरनेशनल स्टार सिंगर जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन ने हाल ही में पिछड़े तबके के लिए चैरिटी का आयोजन किया है साथ ही आयोजित कार्यक्रम में काईली जैनर, जेडन स्मिथ सहित इंग्लिश इंडस्ट्री के कई बाड़े नामों ने हिस्सा लिया था.
प्रश्न 9. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक कौन सा देश भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर है? क. सूडान ख. सीरिया ग. सोमालिया घ. तीनो
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. तीनो - ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक सूडान, सीरिया और सोमालिया जैसे देश भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर रहे है.
प्रश्न 10. भारत के फुटबॉल स्टार खिलाडी सुनील छेत्री को कितने साल के लिए पूमा का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है? क. 3 साल ख. 4 साल ग. 5 साल घ. 7 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 3 साल - भारत के फुटबॉल स्टार खिलाडी सुनील छेत्री को 3 साल के लिए पूमा का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है. वे अभी बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम दोनों में कप्तान है. उन्होंने वर्ष 2002 में अपने फुटबॉल कैरिएर की शुरुआत की थी.