Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 17 December 2018 GK Questions and Answers

17 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 17 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘17 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


17 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. कांग्रेस ने हाल ही में किसको छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है?
क. टीएस सिंहदेव
ख. ताम्रध्वज साहू
ग. चरण दास महंत
घ. भूपेश बघेल

Show Answer
उत्तर: घ. भूपेश बघेल - कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है, साथ ही भूपेश बघेल को विधायक दल का भी नेता चुना गया है.

प्रश्‍न 2. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस शहर में 41 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है?
क. पुणे
ख. चेरापूंजी
ग. प्रयागराज
घ. वाराणसी

Show Answer
उत्तर: ग. प्रयागराज - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज के यात्रा पर संगम पर संतों के साथ गंगा पूजन किया और 41 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही मेकिंग ऑफ कुम्भ' नाम से काफी टेबुल बुक का लोकार्पण भी किया.

प्रश्‍न 3. अंग्रेजी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताव घोष को किस वर्ष के 54वे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
क. 2017
ख. 2018
ग. 2016
घ. 2015

Show Answer
उत्तर: ख. 2018 - अंग्रेजी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताव घोष को हाल ही में वर्ष 2018 के 54वे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक है.

प्रश्‍न 4. पूर्व भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए किस भारतीय खिलाडी ने सबसे तेज गति से 25 टेस्ट शतक बनाए है?
क. रोहित शर्मा
ख. चेतेश्वर पुजारा
ग. विराट कोहली
घ. शिखर धवन

Show Answer
उत्तर: ग. विराट कोहली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज गति से 127वीं पारी में 25 टेस्ट शतक बनाए है, जबकि सचिन ने 130 परियों में 25 टेस्ट शतक बनाए है.

प्रश्‍न 5. विश्व टूर फाइनल्स 2018 का ख़िताब किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने जीता है?
क. सानिया नेहवाल
ख. पीवी सिन्धु
ग. श्रीकान्त किन्दाब्मी
ग. मंदिका बत्रा

Show Answer
उत्तर: ख. पीवी सिन्धु - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु ने चीन में हुए विश्व टूर फाइनल्स 2018 का ख़िताब अपने नाम किया है वे यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय है, उन्होंने फाइनल मुकाबले में 2017 की विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर यह ख़िताब जीता है.

प्रश्‍न 6. एमर्जिंग एशिया टीम्स कप श्रीलंका ने किस टीम को हराकर जीत लिया है?
क. इंडिया
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इंग्लैंड
घ. पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: क. इंडिया - एमर्जिंग एशिया टीम्स कप के फाइनल में श्रीलंका ने इंडिया टीम को 3 रन से हराकर यह ख़िताब जीत लिया है, फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत के सामने 271 रन का लक्ष्य रखा था.

प्रश्‍न 7. रानिल विक्रमसिंघे ने 51 दिनों के बाद दोबारा किस देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है?
क. पाकिस्तान
ख. बांग्लादेश
ग. इंडोनेशिया
घ. श्रीलंका

Show Answer
उत्तर: घ. श्रीलंका - श्रीलंका में यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने51 दिनों के बाद दोबारा श्रीलंका देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को रानिल विक्रमसिंघे को हटाकर महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बना दिया था.

प्रश्‍न 8. पाकिस्तान, चीन और किस देश के बीच हाल ही में आतंक के खिलाफ समझौता हुआ है?
क. भारत
ख. श्रीलंका
ग. अफगानिस्तान
घ. बांग्लादेश

Show Answer
उत्तर: ग. अफगानिस्तान - हाल ही में पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के बीच आतंक के खिलाफ समझौता हुआ है, काबुल में मंत्रिस्तरीय वार्ता में तीनो देशो के विदेश मंत्री ने इस समझोते पर हस्ताक्षर किये है.

प्रश्‍न 9. भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी को किस शहर में आयोजित समारोह में मिस इंडिया व‌र्ल्डवाइड-2018 चुना गया है?
क. फोर्ड्स
ख. वाशिंगटन डी.सी
ग. सेन फ्रांसिस्को
घ. लोस एंजलिस

Show Answer
उत्तर: क. फोर्ड्स - भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी को न्यूजर्सी के फोर्ड्स सिटी में आयोजित समारोह में मिस इंडिया व‌र्ल्डवाइड-2018 चुना गया है, आइएफसी के द्वारा आयोजित की गयी इस प्रतियोगिता को प्रवासी भारतीय समुदाय की सबसे पुरानी और बड़ी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा माना जाता है.

प्रश्‍न 10. हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरुक फ़ैलाने के लिए किस देश में ‘आइ एम हिंदू’ अभियान शुरू किया गया है?
क. भारत
ख. बांग्लादेश
ग. पाकिस्तान
घ. अमेरिका

Show Answer
उत्तर: घ. अमेरिका - हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरुक फ़ैलाने के लिए हाल ही में अमेरिका देश में 'आइ एम हिंदू' अभियान शुरू किया गया है, अमेरिका के हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने यह अभियान लांच किया है.

प्रश्‍न 11. किस देश की सरकार ने देश में 200, 500 और 2000 रुपये के भारतीय नोट बैन कर दिए है?
क. अमेरिकी सरकार
ख. जापानी सरकार
ग. नेपाल सरकार
घ. पाकिस्तान सरकार

Show Answer
उत्तर: ग. नेपाल सरकार - नेपाल सरकार ने हाल ही में देश में 200, 500 और 2000 रुपये के भारतीय नोट बैन कर दिए है, अब इन नोटों से कोई सामान खरीदना या भारत से इन्हें नेपाल ले जाना गैर-कानूनी होगा, नेपाल की सरकार ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगायी है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *