Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 19 December 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “19 दिसम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘19 December 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. एनसीएलएटी ने सायरस मिस्त्री फिर से किस कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है?
क. एचडीएफसी
ख. आईसीआईसीआई
ग. टाटा सन्स
घ. अमरपाली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. टाटा सन्स - नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने सायरस मिस्त्री फिर से किस कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है. एनसीएलएटी ने सायरस मिस्त्री को हटाने और एन चन्द्रशेखरन को चेयरमैन बनाने का फैसला गलत बताया है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस भारतीय पहलवान को यूनाईटेड विश्व कुश्ती वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान चुना गया है?
क. विनेश फोघट
ख. सुशील कुमार
ग. साक्षी मलिक
घ. दीपक पुनिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दीपक पुनिया - भारतीय पहलवान दीपक पुनिया को यूनाईटेड विश्व कुश्ती वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान चुना गया है. दीपक पुनिया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18 साल में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए है.

प्रश्‍न 3. वर्ष 2019 की लैंगिक असमानता रिपोर्ट में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है?
क. 58वां
ख. 69वां
ग. 112वां
घ. 152वां

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 112वां - हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के द्वारा जारी वर्ष 2019 की लैंगिक असमानता रिपोर्ट में भारत ने 112वां स्थान हासिल किया है. लैंगिक असमानता के मामले में विश्व का सबसे बेहतर आइसलैंड है जहा पर महिलाओं के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता है.

प्रश्‍न 4. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 27 करोड़ से ज्यादा प्रवासी एक साथ बस जाएं तो दुनिया का कौन सा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा?
क. दूसरा
ख. तीसरा
ग. चौथा
घ. सातवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चौथा - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर 2000 को हर वर्ष 18 दिसंबर को इंटरनेशनल माइग्रेंट्स डे के तौर पर घोषित किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 27 करोड़ से ज्यादा प्रवासी एक साथ बस जाएं तो दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा.

प्रश्‍न 5. अभिनेता श्रीराम लागू हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में किस शहर में निधन हो गया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. पुणे
घ. कोटा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पुणे - अभिनेता श्रीराम लागू हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में पुणे शहर में निधन हो गया है. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें 20वीं सदी के मराठी थिएटर में सबसे अच्छे कलाकारों में गिना जाता है. वे पेशे से डॉक्टर भी थे.

प्रश्‍न 6. कनाडा के कितने वर्षीय रॉय स्वेनिंगसेन अंटार्कटिक आइस मैराथन में भाग लेने सबसे बुजुर्ग धावक बन गए हैं?
क. 56 वर्षीय
ख. 66 वर्षीय
ग. 84 वर्षीय
घ. 88 वर्षीय

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 84 वर्षीय - कनाडा के 84 वर्षीय रॉय स्वेनिंगसेन अंटार्कटिक आइस मैराथन में भाग लेने सबसे बुजुर्ग धावक बन गए हैं. उन्होंने अंटार्कटिक आइस मैराथन 11 घंटे, 41 मिनट और 58 सेकंड में पूरी की. रॉय स्वेनिंगसेन ने सबसे पहले 1964 में कैलगेरी मैराथन में भाग लिया था.

प्रश्‍न 7. हाल ही में ओडिशा के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में किस मिसाइल के नए आर्मी संस्करण का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है?
क. पृथ्वी
ख. अग्नि
ग. ब्रह्मोस
घ. वायुसन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रह्मोस - हाल ही में ओडिशा के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में ब्रह्मोस मिसाइल के नए आर्मी संस्करण का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मुताबिक ब्रह्मोस मिसाइल के नए आर्मी संस्करण का एक मोबाइल ऑटोनाॅमस लांचर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.

प्रश्‍न 8. कोलोराडो की रहने वाली कितने साल की सेलाह स्केनेतर 3000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की क्लाइंबर बन गयी है?
क. 10 साल
ख. 15 साल
ग. 16 साल
घ. 18 साल

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 साल - कोलोराडो की रहने वाली 10 साल की सेलाह स्केनेतर 3000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की क्लाइंबर बन गयी है. सेलाह स्केनेतर ने कैलिफोर्निया का योसेमिते पार्क स्थित ईएल कैपिटन पर्वत पर चढ़ाई की है.

प्रश्‍न 9. मोदी सरकार ने किस वर्ष तक सभी गांवो में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के लिये “राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन” की शुरुआत की है?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2024

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2022 - मोदी सरकार ने हाल ही में भारत के सभी गांवो में वर्ष 2022 तक ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के लिये "राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन" की शुरुआत की है. इस मिशन का उद्देश्य डिजिटल संचार की गति को तेज करना और डिजिटल सशक्तिकरण, सुगम डिजिटल सेवा उपलब्ध कराना है.

प्रश्‍न 10. भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल ही में कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आठवें भारतीय खिलाडी बन गए है?
क. 200 अंतरराष्ट्रीय मैच
ख. 400 अंतरराष्ट्रीय मैच
ग. 500 अंतरराष्ट्रीय मैच
घ. 600 अंतरराष्ट्रीय मैच

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 400 अंतरराष्ट्रीय मैच - भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल ही में 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आठवें भारतीय खिलाडी और दुनिया के 33वें खिलाड़ी बन गए है. विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया है उन्होंने अब तक 241 वनडे, 84 टेस्ट और 75 टी-20 खेल है.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *