Current Affairs in Hindi – 19 December 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’19 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 19th December 2020 in Hindi (19 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राज्य में भूमि अतिक्रमण निषेध अधिनियम लागू कर दिया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: गुजरात - गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राज्य में भूमि अतिक्रमण निषेध अधिनियम लागू कर दिया है जिसके तहत प्राप्त शिकायतों की व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी. जिसकी जिला कलेक्टर करेंगे इसमें 7 अधिकारी शामिल होंगे.

हाल ही में किसने मंत्रालय की आर्थिक कूटनीति वेबसाइट का शुभारंभ किया है?

  • नरेंद्र सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • रामनाथ कोविंद
  • एस. जयशंकर
सही उत्तर
उत्तर: एस. जयशंकर - विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में मंत्रालय की आर्थिक कूटनीति वेबसाइट का शुभारंभ किया है. जिसका उद्देश्य भारत की आर्थिक ताकत के साथ-साथ क्षेत्रीय और राज्य-वार ताकत का प्रदर्शन करना है. यह वेबसाइट दो तरफ़ा प्रणाली के तौर पर काम करेगी.

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 के लिए ओडिशा की भुवनेश्वर के अलावा किस शहर को दुसरे स्थान के तौर पर चुना गया है?

  • कोनक
  • पूरी
  • राउरकेला
  • जयपुर
सही उत्तर
उत्तर: राउरकेला - एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 के लिए ओडिशा की भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला शहर को दुसरे स्थान के तौर पर चुना गया है. वर्ष, 2018 में पुरुषों के हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद, नवंबर, 2019 में हॉकी इंडिया द्वारा लगातार दूसरी बार वर्ष, 2023 में हॉकी विश्व कप के मेजबान के तौर पर ओडिशा की घोषणा की गई है.

विश्व बैंक ने भारत में विकास कार्यों में सहायता के लिए 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली कितनी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है?

  • 2 परियोजनाओं
  • 4 परियोजनाओं
  • 6 परियोजनाओं
  • 12 परियोजनाओं
सही उत्तर
उत्तर: 4 परियोजनाओं - विश्व बैंक ने भारत में विकास कार्यों में सहायता के लिए 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इस परियोजनाओं में बांध सुधार और पुनर्वास परियोजना भी शामिल है. इसमें 10 करोड़ डॉलर छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि वृद्धि परियोजना सतत उत्पादन व्यवस्था में उपयोग किया जायेगा.

पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के किस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

  • बाबर आज़म
  • कामरान अकमल
  • मोहम्मद आमिर
  • मोहमद गुल
सही उत्तर
उत्तर: मोहम्मद आमिर - पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. लेकिन वे विदेशी लीग में खेलते रहेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर "मानसिक प्रताड़ना" का आरोप लगाया है.

19 दिसम्बर को भारत के किस राज्य का मुक्ति दिवस मनाया जाता है?

  • केरल मुक्ति दिवस
  • पंजाब मुक्ति दिवस
  • झारखण्ड मुक्ति दिवस
  • गोवा मुक्ति दिवस
सही उत्तर
उत्तर: गोवा मुक्ति दिवस - 19 दिसम्बर को भारत के गोवा राज्य का मुक्ति दिवस मनाया जाता है. आज के दिन भारतीय सेना ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तगालियों के कब्‍जे से मुक्‍त करवा कर भारत में शामिल किया था.

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया है?

  • 12वां संस्करण
  • 23वां संस्करण
  • 35वां संस्करण
  • 42वां संस्करण
सही उत्तर
उत्तर: 35वां संस्करण - भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का 35वां संस्करण आयोजित किया गया है. यह भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (इंड-इंडो कॉरपैट) का 35वां संस्करण 17 से 18 दिसंबर 2020 के बीच आयोजित किया गया.

फीफा ने किस खिलाडी को 2020 का बेस्ट फुटबॉलर घोषित किया गया है?

  • लियोनल मेसी
  • क्रिस्टियानो
  • रॉबर्त लेवनदॉस्की
  • सुनील छेत्री
सही उत्तर
उत्तर: रॉबर्त लेवनदॉस्की - बायर्न म्यूनिख के रॉबर्त लेवनदॉस्की को वर्ष 2020 का बेस्ट फुटबॉलर घोषित किया गया है, जबकि पिछले साल के विनर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर पोलैंड के इस स्ट्राइकर ने यह अवॉर्ड जीता है. रॉबर्त लेवनदॉस्की ने पिछले सीजन के 47 मैच में 55 गोल किए हैं. वे पहली ही बार वे नॉमिनेट हुए और विजेता भी बने है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र निधन हो गया है?

  • 62 वर्ष
  • 72 वर्ष
  • 76 वर्ष
  • 84 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 76 वर्ष - ऑस्ट्रेलिया के 244वें टेस्ट खिलाड़ी और पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का हाल ही में 76 वर्ष की उम्र निधन हो गया है. एरिक फ्रीमैन ने 1968 में गाबा में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले जिसमें 345 रन बनाए और दो अर्धशतक बनाये.

निम्न में से किस देश का चांग ई-5 यान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस आया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • चीन
  • ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर
उत्तर: चीन - अमेरिका के अपोलो और सोवियत संघ के लूना चंद्र अभियानों के बाद चीन का चांग ई-5 यान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस आया है. इस नमूनों से पृथ्वी के इस उपग्रह की सतह और उसके अतीत के बारे में नई जानकारियाँ मिलेगी.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 14 April 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *