Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 21 December 2018 GK Questions and Answers

21 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 21 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘21 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


21 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. ट्रूकॉलर की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 91% स्पैम कॉल किस देश की कंपनियां करती हैं?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: घ. भारत - ट्रूकॉलर के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 91% स्पैम कॉल भारत की कंपनियां करती हैं, जबकि स्पेन दूसरे नंबर पर है स्पेन में टेलीकॉम कंपनियां 46% स्पैम कॉल करती हैं.

प्रश्‍न 2. 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने किस बैंक के 8 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है?
क. एसबीआई
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
घ. पीएनबी

Show Answer
उत्तर: घ. पीएनबी - सीबीआई ने हाल ही में 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 8 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 9 करोड़ रुपए के फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेंकिंग्स (एलओयू) जारी की थी.

प्रश्‍न 3. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है की कौन पब्लिक सेक्टर के बैंकों को 83 हजार करोड़ रुपए की पूंजी देगा?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. टेलिकॉम कंपनिया
घ. सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. सरकार - वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है की सरकार पब्लिक सेक्टर की बैंकों को 83 हजार करोड़ रुपए की पूंजी देगी जिससे बैंकों की कर्ज देने की क्षमता में इजाफा होगा, सरकार ने अभी 83 हजार करोड़ में से 23 हजार करोड़ बैंकों को दे दिया है.

प्रश्‍न 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वर्ष 2018 की लैंगिक असमानता की रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 50 वां
ख. 67वां
ग. 97वां
घ. 108वां

Show Answer
उत्तर: घ. 108वां - वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वर्ष 2018 की लैंगिक असमानता की रिपोर्ट में भारत को 108वां स्थान मिला है, जारी की गयी इस रिपोर्ट में आइसलैंड को पहला स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2016 में भारत इस रिपोर्ट में 87वें स्थान पर था.

प्रश्‍न 5. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुड़ी का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 60 वर्ष
ख. 70 वर्ष
ग. 75 वर्ष
घ. 87 वर्ष

Show Answer
उत्तर: ग. 75 वर्ष - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुड़ी का हाल ही में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत तथा अर्ध-शास्त्रीय संगीत से सम्बंधित थे उनका जन्म 7 अक्टूबर, 1943 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था.

प्रश्‍न 6. भारत का कौन सा राज्य स्टार्टअप को बढ़ावा देने में पहले स्थान पर है?
क. दिल्ली
ख. महाराष्ट्र
ग. गुजरात
घ. केरल

Show Answer
उत्तर: ग. गुजरात - 6 कैटेगरी में की गई रैंकिंग में भारत का गुजरात राज्य स्टार्टअप को बढ़ावा देने में पहले स्थान पर है, इस रैंकिंग में कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान टॉप परफॉर्मर रहे है.

प्रश्‍न 7. टाइम्स मैगजीन के द्वारा जारी की गयी वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची में कितने भारतीयों को स्थान मिला है?
क. दो भारतीयों
ख. तीन भारतीयों
ग. चार भारतीयों
घ. सात भारतीयों

Show Answer
उत्तर: ख. तीन भारतीयों - टाइम्स मैगजीन के द्वारा जारी की गयी वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची में तीन भारतीयों को स्थान मिला है, भारतीय मूल के तीन छात्र काव्या कोप्पारापू, ऋषभ जैन और अमिका जॉर्ज है.

प्रश्‍न 8. हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया है?
क. कपिल देव
ख. गैरी कर्स्टन
ग. अंशुमन गायकवाड
घ. डब्ल्यू वी रमन

Show Answer
उत्तर: घ. डब्ल्यू वी रमन - हाल ही में कपिल देव, अंशुमन गायकवाड और शांता रंगास्वामी की समिति ने महिला क्रिकेट टीम का कोच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर डब्ल्यू वी रमन को नियुक्त किया गया है, हालांकि सीओए के सदस्य डायना इडुल्जी ने उनके चयन का विरोध किया है.

प्रश्‍न 9. आईएमएफ़ के अनुसार वर्ष 2019 में कौन सा देश ब्रिटेन को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था देश बन जायेगा?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. चीन

Show Answer
उत्तर: ग. भारत - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के अनुसार वर्ष 2019 में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था देश बन जायेगा, जबकि कुछ दिन पहली ही भारत फ़्रांस को पीछे छोड़ छठे स्थान पर पहुंचा था.

प्रश्‍न 10. विदआउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सा देश पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों में पांचवे स्थान पर है?
क. मैक्सिको
ख. यमन
ग. सीरिया
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: घ. भारत - विदआउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत पत्रकारों के लिहाज दुनिया के 5 सबसे खतरनाक देशों में भारत पांचवे स्थान पर है जबकि पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों में अमेरिका, मैक्सिको, यमन, सीरिया और अफगानिस्तान भी शामिल है.

Read Also Current Affairs Daily December 20 2018 Hindi
Read Also Current Affairs Daily December 19 2018 Hindi
Read Also Current Affairs Daily December 18 2018 Hindi

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *