Current Affairs in Hindi – 21 December 2022 Questions and Answers

21 December 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘21 दिसम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘21 December 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 21 December 2022 in Hindi (21 दिसम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

हाल ही में जारी 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक किसके द्वारा प्रकाशित किया गया है?

  • केंद्र सरकार
  • निति आयोग
  • विश्व बैंक
  • द इकोनॉमिस्ट
Show Answer
Ans. द इकोनॉमिस्ट - ब्रिटिश साप्ताहिक "द इकोनॉमिस्ट" द्वारा हाल ही में 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक प्रकाशित किया गया है. यह 11वां वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक तीसरे वर्ष के लिए वैश्विक खाद्य पर्यावरण में गिरावट दर्शाता है, जिससे खाद्य सुरक्षा को खतरा है.

निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन “स्वोट” लांच किया है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • नासा
  • ईसा
Show Answer
Ans. नासा - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन "स्वोट" लांच किया है. नासा और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पैटियल्स (सीएनईएस) ने संयुक्त रूप से यह मिशन लांच किया है. इस मिशन की अवधि तीन साल की है.

वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत विश्व स्तर पर कौन से स्थान पर रहा है?

  • पहले
  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे
Show Answer
Ans. तीसरे - केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के अनुसार हाल ही में वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है. वैज्ञानिक प्रकाशनों में विश्व स्तर पर भारत की स्थिति 2010 में 7वें स्थान से सुधर कर 2020 में तीसरे स्थान पर आ गई है.

निम्न में से किस मंत्री को हाल ही में गति शक्ति विश्वविद्यालय का पहला कुलाधिपति नियुक्त किया गया है?

  • विजय सिंह
  • संजय वर्मा
  • अजय सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
Show Answer
Ans. अश्विनी वैष्णव - केंद्रीय रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव को हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्वारा गति शक्ति विश्वविद्यालय का पहला कुलाधिपति नियुक्त किया गया है. इस विश्वविद्यालय को जुलाई 2022 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्रीय दर्जा दिया गया था.

निम्न में से किस अभिनेत्री को हाल ही में पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है?

  • कटरीना काफी
  • करीन कपूर
  • सुष्मिता सेन
  • सोनाक्षी सिन्हा
Show Answer
Ans. सोनाक्षी सिन्हा - बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है.

निम्न मे से किस स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी को 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है?

  • नोवाक जोकोविच
  • राफेल नडाल
  • मारिया शारापोवा
  • साइना नेहवाल
Show Answer
Ans. राफेल नडाल - स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी, राफेल नडाल को हाल ही में 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है. जबकि इससे पहले वर्ष उन्हें 2008, 2010, 2017 और 2019 में पुरुषों का ITF वर्ल्ड चैंपियन नामित किया गया था. जबकि इगा स्वोटेक, को महिला ITF वर्ल्ड चैंपियन 2022 नामित किया गया है.

भारत ने हाल ही में कितने वर्ष के बाद “मिसेज वर्ल्ड” का ताज अपने नाम किया है?

  • 15 वर्ष
  • 18 वर्ष
  • 21 वर्ष
  • 25 वर्ष
Show Answer
Ans. 21 वर्ष - भारत की सरगम कौशल ने हाल ही में सेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है. इस जीत के साथ भारत ने 21 वर्ष के बाद "मिसेज वर्ल्ड" का ताज अपने नाम किया है. "मिसेज वर्ल्ड 2022" पीजेंट में सरगम कौशल ने 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीता है.

कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस हराकर कितने वर्ष के बाद विश्व कप जीता है?

  • 16 वर्ष
  • 26 वर्ष
  • 36 वर्ष
  • 46 वर्ष
Show Answer
Ans. 36 वर्ष - कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 36 वर्ष के बाद विश्व कप जीता है. अर्जेंटीना ने वर्ष 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है. जबकि फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 27 December 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *