Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 29 December 2018 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 29 December 2018 GK Questions and Answers

0

29 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 29 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘29 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


29 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. हाल ही में कौन सा समूह(ग्रुप) देश का सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है?
क. टाटा ग्रुप
ख. बिरला ग्रुप
ग. बीएमडब्लू ग्रुप
घ. एचडीएफसी ग्रुप

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एचडीएफसी ग्रुप - हाल ही में एचडीएफसी ग्रुप देश का सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है, क्योंकि एचडीएफसी ग्रुप की पांच सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 10.40 लाख करोड़ रुपये को पार पहुच गया है.

प्रश्‍न 2. पहले भारतीय गगनयान मानव मिशन के लिए किसने 10 हजार करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. कैबिनेट
घ. लोकसभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कैबिनेट - हाल ही में कैबिनेट ने पहले भारतीय गगनयान मानव मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है, इस पहले वर्ष 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय थे.

प्रश्‍न 3. लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर और गायिका उषा टिमोथी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
क. नोबेल अवार्ड
ख. गुलज़ार अवार्ड
ग. फ्लिमफेयर अवार्ड
घ. मोहम्मद रफी अवार्ड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मोहम्मद रफी अवार्ड - संगीतकार लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर और पार्श्व गायिका उषा टिमोथी को हाल ही में वर्ष 2018 के मोहम्मद रफी अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 4. मतदान केंद्रों पर किसने सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. निति आयोग
ख. भारतीय निर्वाचन आयोग
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय निर्वाचन आयोग - भारतीय निर्वाचन आयोग ने हाल ही में पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

प्रश्‍न 5. नीति आयोग ने हाल ही में आकांक्षी जिले कार्यक्रम (एडीपी) में कौन सी डेल्‍टा रैंकिंग जारी की है?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दूसरी - आकांक्षी जिले कार्यक्रम (एडीपी) के अंतर्गत नीति आयोग ने हाल ही में दूसरी डेल्‍टा रैंकिंग जारी की है, इस रैंकिंग में जून 2018 से अक्‍टूबर 2018 के बीच जिलों द्वारा की गई वृद्धि संबंधी प्रगति का अंदाज लगाया गया है.

प्रश्‍न 6. 7वें वेतन आयोग को हाल ही में किस राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है?
क. दिल्ली सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. केरल सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र सरकार - मंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है और 7वें वेतन आयोग के लागू होने से कम से कम 20.50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा.

प्रश्‍न 7. किरीन 980 प्रोसेसर के साथ किस कंपनी ने दुनिया का 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन लांच किया है?
क. माइक्रोमैक्स
ख. मोटोरोला
ग. शोव्मी
घ. हॉनर

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हॉनर - हुवाई हॉनर ने किरीन 980 प्रोसेसर के साथ हाल ही में दुनिया का 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन (Honor V20) लांच किया है, इस फ़ोन में लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी भी दिया गया है.

प्रश्‍न 8. 2017-18 में सार्वजनिक क्षेत्र की कौन सी कंपनी टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक मुनाफा अर्जित करने वाली कंपनी बन गयी है?
क. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ओएनजीसी और एनटीपीसी
ख. बीएसएनएल
ग. एयर इंडिया
घ. बीएसएनएल, एयर इंडिया और एमटीएनएल

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ओएनजीसी और एनटीपीसी - 2017-18 में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ओएनजीसी और एनटीपीसी टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक मुनाफा अर्जित करने वाली कंपनियों में पहले स्थान पर रही है.

प्रश्‍न 9. अमेरिकियों की लिस्ट में अमेरिका की एक किस पूर्व फर्स्ट लेडी ने हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ दिया है?
क. मिशेल ओबामा
ख. मारिया क्लिंटन
ग. बिल क्लिंटन
घ. अलेक्सा टेक्सास

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. मिशेल ओबामा - हाल ही में अमेरिकियों की लिस्ट में अमेरिका की एक और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ दिया है, यह लिस्ट गैलप के पोल रिजस्ट ने जारी की है.

प्रश्‍न 10. किस देश ने इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) से अलग होने का फैसला किया है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जापान - जापान ने हाल ही में इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) से अलग होने का फैसला किया है और वर्ष 2019 से व्हेल पकड़ने का व्यावसायिक काम फिर शुरू करेगा.
Read Also...  Current Affairs Hindi 25 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *