Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 3 December 2018 GK Questions and Answers

3 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 3 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘3 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


3 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 22 भाषाएं सिखाने के लिए किसने ‘भाषा संगम’ परियोजना की शुरुआत की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. शिक्षा मंत्रालय
घ. केंद्र सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 22 भाषाएं सिखाने के लिए ‘भाषा संगम’ परियोजना की शुरुआत की है, अगले महीने से कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों को भाषाओं को सिखाने के लिए प्रोजेक्ट चलाया जाएगा.

प्रश्‍न 2. भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास ‘कोंकण 2018’ की शुरुआत किस शहर में की गयी है?
क. दिल्ली
ख. गोवा
ग. पुणे
घ. सिक्किम

Show Answer
उत्तर: ख. गोवा - हाल ही में गोवा में भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास ‘कोंकण 2018’ की शुरुआत की गयी है, इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के नौसैनिक एक दूसरे के साथ सात दिन तक रण कौशल के गुण और अनुभव साझा करेंगे.

प्रश्‍न 3. सॉफ्टवेयर के द्वारा रेलों की समयनिष्टता की निगरानी रखने के लिए किसने ई-दृष्टि सॉफ्टवेयर लांच किया हैं?
क. राष्ट्रपति
ख. केन्द्रीय रेल मंत्री
ग. प्रधानमंत्री
घ. वित मंत्री

Show Answer
उत्तर: ख. केन्द्रीय रेल मंत्री - केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलों की समयनिष्टता की निगरानी रखने के लिए हाल ही में ई-दृष्टि सॉफ्टवेयर लांच किया हैं, जिसका उपयोग यात्री रेलगाड़ियों तथा मालगाड़ियों दोनों के लिए किया जा सकता है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा राज्यों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है?
क. हाईकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. निति आयोग

Show Answer
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा राज्यों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है, यह जुर्माना फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरीज (एफएसएल) में खाली स्थानों को पूरा करने के लिए राज्यों और केंद्र के सहयोग न करने पर लगाया है.

प्रश्‍न 5. किस राज्य सरकार ने राज्य में 28 लाख किसानों को मुफ्त में मोबाइल फोन देने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. युपी सरकार
घ. झारखंड सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. झारखंड सरकार - झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाल ही में राज्य के 28 लाख किसानों को बिचौलियों से बचाने और नई जानकारियों से देने के मकसद से मुफ्त में मोबाइल फोन देने की घोषणा की है, यह घोषणा रांची में हुए अंतरराष्ट्रीय कृषि और खाद्य शिखर सम्मेलन में कि गयी है.

प्रश्‍न 6. 3 दिसम्बर को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व विकलांग दिवस
ख. विश्व सुरक्षा दिवस
ग. विश्व पोलियो दिवस
घ. विश्व हेल्थ दिवस

Show Answer
उत्तर: क. विश्व विकलांग दिवस - 3 दिसम्बर को विश्व भर में विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का मुख्य उद्देश्य शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

प्रश्‍न 7. सरकार को ‘निलवंडे’ सिंचाई योजना पूरी करने के लिए किस निजी संस्थान ने बिना ब्याज के 500 करोड़ रुपए का लोन दिया है?
क. केदारनाथ संस्थान
ख. शिरडी संस्थान
ग. आईआईटी संस्थान
घ. रिलायंस इंडस्ट्रीज

Show Answer
उत्तर: ख. शिरडी संस्थान - सरकार को 'निलवंडे' सिंचाई योजना पूरी करने के लिए शिरडी के साईंबाबा की शिरडी संस्थान ने बिना ब्याज के 500 करोड़ रुपए का लोन दिया है, 'निलवंडे' सिंचाई योजना से बनाने वाली नहर से अहमदनगर की कई तहसीलों में पानी का संकट खत्म हो जाएगा.

प्रश्‍न 8. देश में पहली बार पहलवानों के लिए केंद्रीय अनुबंध में डब्ल्यूएफआई ने कितने पहलवानों को रखा है?
क. 12 पहलवान
ख. 15 पहलवान
ग. 17 पहलवान
घ. 24 पहलवान

Show Answer
उत्तर: घ. 24 पहलवान - हाल ही में देश में पहली बार पहलवानों के लिए केंद्रीय अनुबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 24 पहलवानों को रखा है, यह केंद्रीय अनुबंध 15 नवंबर से प्रभावी होगा, डब्ल्यूएफआई ने बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और पूजा ढांडा को ग्रेड ए में रखा है उन्हें 30-30 लाख रुपए मिलेंगे.

प्रश्‍न 9. वर्ष 2022 में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
क. अर्जेंटीना
ख. इंग्लैंड
ग. भारत
घ. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: ग. भारत - वर्ष 2022 में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जायेगा, यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में की है, 2022 में इस सम्मेलन के आयोजन के साथ ही भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं.

प्रश्‍न 10. किस देश के राष्ट्रपति इमर्सन मंग्गवा ने हाल ही में हरारे में नई संसद की आधारशिला रखी है?
क. ईरान
ख. इजरायल
ग. जापान
घ. जिम्बाब्वे

Show Answer
उत्तर: घ. जिम्बाब्वे - हाल ही में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन मंग्गवा ने हरारे में नई संसद की आधारशिला रखी है, इस संसद को बनाने के लिए चीन ने धन उपलब्ध कराया है, जिम्बाब्वे ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन ने कहा है की यह संसद पूरी तरह गोलाकार है इसका निर्माण शंघाई कंस्ट्रक्शन ग्रुप 32 महीने में करेगा.

प्रश्‍न 11. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय गणतंत्र दिवस 2019 को किस देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. दक्षिण अफ्रीका

Show Answer
उत्तर: घ. दक्षिण अफ्रीका - जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाक़ात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 के भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है, और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अमात्रण स्वीकार भी किया है.

प्रश्‍न 12. गूगल कंपनी 2020 तक अपनी कौन सी सर्विस बंद कर सकता है?
क. गूगल ड्राइव
ख. जीमेल
ग. हैंगआउट
घ. क्लाउड

Show Answer
उत्तर: ग. हैंगआउट - गूगल कंपनी ने 2013 में जीचैट की जगह पर हैंगआउट को लांच किया था, गूगल वर्ष 2020 तक अपनी हैंगआउट सर्विस बंद कर सकता है, क्योंकि गूगल ने हैंगआउट में कुछ वर्षों में अपडेट करना बंद कर दिया है, साथ ही हैंगआउट ऐप काफी पुराना और उसपर बग्स दिखाई दे रहे हैं.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *