Current Affairs in Hindi – 30 December 2018 GK Questions and Answers

30 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 30 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘30 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


30 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. रेल मंत्रालय ने बिना इंजन की रेलगाड़ी ट्रेन-18 का ट्रायल नई दिल्ली से किस शहर के बीच किया है?
क. मुंबई
ख. गोवा
ग. इलाहाबाद
घ. सिक्किम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इलाहाबाद - रेल मंत्रालय ने हाल ही में बिना इंजन की रेलगाड़ी ट्रेन-18 का ट्रायल नई दिल्ली से इलाहाबाद के बीच किया है, यह ट्रायल ट्रेन-18 का आखिरी ट्रायल है.

प्रश्‍न 2. अमेरिका की 125 साल पुरानी डिपोर्टमेंटल स्टोर चेन सिआर्स को खरीदने के लिए कितने अरब डॉलर का प्रस्ताव दिया गया है?
क. 1.4 अरब डॉलर
ख. 2.8 अरब डॉलर
ग. 3.5 अरब डॉलर
घ. 4.4 अरब डॉलर

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 4.4 अरब डॉलर - अमेरिका की 125 साल पुरानी डिपोर्टमेंटल स्टोर चेन सिआर्स को खरीदने के लिए चेयरमैन एडी लेम्पर्ट ने 4.4 अरब डॉलर का प्रस्ताव दिया है, सिआर्स पिछले 8 साल से कंपनी घाटे में चल रही है.

प्रश्‍न 3. यूएनएफसीसीसी में भारत के दूसरे द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट को प्रस्तुत करने की मंजूरी किसने दे दी है?
क. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. हाईकोर्ट
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. केन्द्रीय मंत्रिमंडल - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में यूएनएफसीसीसी में भारत के दूसरे द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट को प्रस्तुत करने की मंजूरी दे दी है, इस पहली वर्ष 2016 में पेश की गयी थी.

प्रश्‍न 4. संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए किस राज्य सरकार ने सितारवादक मंजू मेहता को ‘तानसेन पुरस्कार 2018’ से सम्मानित किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. केरल सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. मध्य प्रदेश सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मध्य प्रदेश सरकार - ग्वालियर में तानसेन संगीत उत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सितारवादक मंजू मेहता को ‘तानसेन पुरस्कार 2018’ से सम्मानित किया है.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसने ट्रांसजेंडर को भी यौन शोषण की एफआईआर कराने का अधिकार दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. लोकसभा
घ. दिल्ली पुलिस आयुक्त

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दिल्ली पुलिस आयुक्त - दिल्ली पुलिस आयुक्त के द्वारा की ओर से हाईकोर्ट को दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर को भी यौन शोषण की एफआईआर कराने का अधिकार है और यौन शोषण से जुड़े कानून के दायरे में ट्रांसजेंडर भी आते हैं.

प्रश्‍न 6. बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद किस क्रिकेटर ने वापसी के बाद हाल ही में पहला मैच खेला है?
क. डेविड वार्नर
ख. स्टीव स्मिथ
ग. कैमरून बेनक्रॉफ्ट
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कैमरून बेनक्रॉफ्ट - हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद 9 महीने के बाद वापसी की है, और वे ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ पर्थ स्कॉचर्स की ओर से खेलने उतरेंगे.

प्रश्‍न 7. 11 साल के बाद हाल ही में किस पहले इंग्लिश क्रिकेटर को नाइटहुड से सम्मानित किया जायेगा?
क. केविन पीटरसन
ख. एलिस्टर कुक
ग. डेविड वार्नर
घ. स्टीव स्मिथ

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एलिस्टर कुक - 11 साल में पहले इंग्लिश क्रिकेटर एलिस्टर कुक को नाइटहुड से सम्मानित किया जायेगा, इससे पहेल 2007 में इयान बॉथम को नाइटहुड से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 8. अमेरिका के द्वितीय विश्वयुद्ध के सबसे बुजुर्ग योद्धा रिचर्ड ओवरटन का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 85 वर्ष
ख. 95 वर्ष
ग. 105 वर्ष
घ. 112 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 112 वर्ष - 112 वर्ष की आयु में हाल ही में अमेरिका के द्वितीय विश्वयुद्ध के सबसे बुजुर्ग योद्धा रिचर्ड ओवरटन का निधन हो गया है और रिचर्ड ओवरटन स्वेच्छा से सेना में 1942 में शामिल हुए थे.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किसे पुरुष मुक्केबाजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
क. विवेक शर्मा
ख. संदीप कुमार
ग. संजय थापा
घ. सीए कटप्पा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सीए कटप्पा - हाल ही में सीए कटप्पा को पुरुष मुक्केबाजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, वे अनुभवी कोच एसआर सिंह की जगह लेंगे जो अब सेवानिवृत्त हो गए हैं.

प्रश्‍न 10. किस साउथ अफ्रीका क्रिकेटर ने लगातार दूसरे साल एक वर्ष में 50 से ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. डेल स्टेन
ख. स्टीव स्मिथ
ग. कागिसो रबाडा
घ. जेम्स एंडरसन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कागिसो रबाडा - साउथ अफ्रीका क्रिकेटर कागिसो रबाडा ने लगातार दूसरे साल एक वर्ष में 50 से ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने 2018 में दस मैचों में 20.07 के औसत से 52 विकेट अपने नाम किए हैं.
Read Also...  Hindi Current Affairs | 10 July 2025 करेंट अफेयर्स Question-Answer
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *