Current Affairs in Hindi – 8 December 2022 Questions and Answers

8 December 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 दिसम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 December 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 8 December 2022 in Hindi (8 दिसम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

आरबीआई ने हाल ही में मौद्रिक नीति 2022 में रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

  • 2.25%
  • 3.25%
  • 5.25%
  • 6.25%
Show Answer
Ans. 6.25% - आरबीआई गवर्नर ने हाल ही में तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद मौद्रिक नीति 2022 में रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% कर दिया है. जबकि इससे पहले आरबीआई ने अक्टूबर और अगस्त में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी.

निम्न में से कौन से अभिनेत्री फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्राफी का अनावरण करेंगी?

  • कटरीना काफी
  • सुष्मिता सेन
  • पूजा धील्लन
  • दीपिका पादुकोण
Show Answer
Ans. दीपिका पादुकोण - रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्राफी का अनावरण करेंगी. दीपिका पादुकोण अब फाइनल्स के दौरान फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली ग्लोबल एक्टर बन जाएगी.

इनमे से किस देश ने हाल ही में अपने नवीनतम परमाणु स्टील्थ बॉम्बर का अनावरण किया है?

  • रूस
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
Show Answer
Ans. अमेरिका - संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में अपने नवीनतम परमाणु स्टील्थ बॉम्बर "न्यूक्लियर बमवर्षक बी-21 रेडर विमान" का अनावरण किया है. राफेल पांचवें जेनरेशन का लड़ाकू विमान है, जबकि बी-21 रेडर छठे जेनरेशन का है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और किस भारतीय कंपनी को हाल ही में सिप्री ने विश्व की टॉप 100 रक्षा कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • निति आयोग
Show Answer
Ans. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड - भारत सरकार के स्वामित्व वाली दो रक्षा कंपनियों हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को हाल ही में सिप्री ने विश्व की टॉप 100 रक्षा कंपनियों की सूची में शामिल किया है. हथियारों की बिक्री में एचएएल को $3.3 बिलियन के साथ 42वां स्थान दिया गया था.

ग्रुप एम के वैश्विक अंत-वर्ष के पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत किस वर्ष में 8वीं सबसे बड़ी विज्ञापन बाजार बन जाएगा?

  • 2022
  • 2023
  • 2024
  • 2025
Show Answer
Ans. 2023 - ग्रुप एम के वैश्विक अंत-वर्ष के पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत वर्ष 2023 में 8वीं सबसे बड़ी विज्ञापन बाजार बन जाएगा. ग्रुपएम ने अपने ‘दिस ईयर, नेक्स्ट ईयर 2022’ रिपोर्ट में भारत को वैश्विक स्तर पर नौवें सबसे बड़े विज्ञापन बाजार के रूप में स्थान दिया है.

पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में शटलर सुकांत कदम ने कौन सा मैडल जीता है?

  • गोल्ड मैडल
  • सिल्वर मैडल
  • ब्रोंज मैडल
  • इनमे से कोई नहीं
Show Answer
Ans. गोल्ड मैडल - विश्व के नंबर 3 सुकांत कदम ने हाल ही में सिंगापुर के ची हियोंग आंग को पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल के फाइनल में हराकर गोल्ड मैडल जीता है. भारत ने कुल 14 मैडल जीते है. उन्होंने ची हियोंग आंग को सीधे सेटों में 21-14 और 21-15 के स्कोर से हराया है.

निम्न में से किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्ताओं ने समुद्री लहरों से बिजली उत्पन्न करने वाली तकनीक विकसित की है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी मुंबई
  • आईआईटी कानपूर
  • आईआईटी मद्रास
Show Answer
Ans. आईआईटी मद्रास - आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने हाल ही में समुद्री लहरों से बिजली उत्पन्न करने वाली तकनीक विकसित की है. यह एक "ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर" है. इस उपकरण का परीक्षण नवंबर 2022 के दूसरे सप्ताह के दौरान सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 83 वर्ष
  • 87 वर्ष
  • 92 वर्ष
  • 98 वर्ष
Show Answer
Ans. 83 वर्ष - प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर का हाल ही में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में काफी काम किया.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 6 December 2018 GK Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *