भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’14 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 14th Feb’2020 In Hindi (14 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारत के किस राज्य के दुधवा नैशनल पार्क से होकर गुजरने वाली 109 साल पुरानी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी है? क. गुजरात ख. उत्तर प्रदेश ग. पंजाब घ. उत्तराखंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. उत्तर प्रदेश - हाल ही में भारत के उत्तर प्रदेश के दुधवा नैशनल पार्क से होकर गुजरने वाली 109 साल पुरानी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी है. यह 171 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग नानपारा और मैलानी के बीच जंगलों और खेतों से होकर गुजरता है.
प्रश्न 2. जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रकात पाटिल को किस राज्य में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है? क. केरल ख. गुजरात ग. पंजाब घ. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - चंद्रकात पाटिल को हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पुणे में कोथरूड विधानसभा सीट से विधायक चंद्रकांत पाटिल के कार्य को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है.
प्रश्न 3. मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 42 वर्ष ख. 59 वर्ष ग. 68 वर्ष घ. 89 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 59 वर्ष - हाल ही में 59 वर्ष की उम्र में मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हाल ही में निधन हो गया है. वे पद्मश्री से सम्मानित वेन्डेल फैशन जगत का जाना-माना नाम थे. उनके निधन पर स्मृति ईरानी ने शोक जताया है.
प्रश्न 4. डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम क्या रखा है? क. COVID-19 ख. DOMID-19 ग. ZOCID-19 घ. GOKID-19
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. COVID-19 - चीन में फैले कोरोना वायरस का हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आधिकारिक नाम COVID-19 रखा है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इससे जुड़े बहुत से कारकों की वजह से इसे यह नाम दिया गया है.
प्रश्न 5. इनमे से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में “स्टेप विद रिफ्यूजी” अभियान की शुरुआत की है? क. ओपेक ख. यूनेस्को ग. यूएनएचसीआर घ. वर्ल्ड बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यूएनएचसीआर - संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में "स्टेप विद रिफ्यूजी" अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत भाग लेने वाले व्यक्तियों द्वारा 1 साल में 2 बिलियन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिये स्वयं को चुनौती दी जाएगी.
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है? क. केरल ख. तमिलनाडु ग. पंजाब घ. असम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तमिलनाडु - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है की कावेरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण जैसी परियोजनाओं के लिये मंज़ूरी प्रदान नहीं की जाएगी.
प्रश्न 7. भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास की “द विलेज रॉकस्टार” फिल्म को किस राज्य की कक्षा 7 की अंग्रेजी टैक्स्ट बुक का हिस्सा बनाने की घोषणा की गयी है? क. केरल ख. गुजरात ग. पंजाब घ. असम
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. असम - भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास की "द विलेज रॉकस्टार" फिल्म को असम राज्य की कक्षा 7 की अंग्रेजी टैक्स्ट बुक का हिस्सा बनाने की घोषणा की गयी है. अब से यह फिल्म असम के पाठ्यक्रम में कक्षा 7 की अंग्रेजी की किताब में शामिल की गयी है.
प्रश्न 8. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किसे अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है? क. टी.बी ख. एड्स ग. कोरोना वायरस घ. स्वाइन फ्लू
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोरोना वायरस - चीन में कोरोना वायरस की वजह से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत होने पर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. जबकि हुबेई में 14840 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व खिलाडी को यूएई का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है? क. कपिल देव ख. विनोद काम्बली ग. रॉबिन सिंह घ. गुरप्रीत सिंह
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रॉबिन सिंह - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी रॉबिन सिंह को यूएई का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है. वे डगी ब्राउन की जगह लेंगे. रॉबिन सिंह ने वर्ष 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के 112 साल 344 दिन के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं? क. चीन ख. ऑस्ट्रेलिया ग. जापान घ. बांग्लादेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जापान - 5 मार्च को वर्ष 1907 ने जन्मे जापान के 112 साल 344 दिन के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं. उन्हें हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. जापान के चितेत्सु वतनाबे आठ बच्चों के पिता हैं और गन्ने के खेत में काम करते थे.