Current Affairs – 15 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
15th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
15th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 15th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 15th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति तीन दिन के भारत दौरे पर है?
क. अमेरिका
ख. श्रीलंका
ग. ईरान
घ. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिवसीय भारत दौरे पर होंगे. इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत होगी और खासतौर से चाबहार पोर्ट के दूसरे चरण पर बातचीत होगी. पिछले वर्ष दिसंबर में चाबहार पोर्ट के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है.
Q2. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने इनमे से किसके साथ अनुबंध किया है?
क. एनटीपीसी
ख. यूपीएससी
ग. टीपीडीडीएल
घ इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारी बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को एनटीपीसी से उत्तर प्रदेश के दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ है. भेल को दादरी में 23490 मेगावाट के नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन में फल्यू गैस डिसल्फराइजेशन(एफजीडी) प्रणाली की आपूर्ति करने और उसे लगाने का आर्डर मिला है.
Q3. इनमे से किसने PPF सहित छोटी बचत योजनाओं में बदलाव किए है?
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. अरुण जेटली
ग. भारत सरकार
घ. रामनाथ गोविन्द
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत सरकार ने अल्प बचत अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किये जिससे अल्पावधि के लिए की जाने वाली बचत पर लागू किया जायेगा. प्रस्तावित सरकारी बचत संवर्धन अधिनियम के अंतर्गत पीपीएफ अधिनियम को लाते समय सभी मौजूदा सुरक्षा को बरकरार रखा गया है. अल्प बचत योजनाओं को समय से पहले बंद करने का लाभ अब आपातकालीन चिकित्सा, उच्च शिक्षा की जरूरतों इत्यादि की स्थिति में मिल सकता है.
Q4. के पी ओली किस देश के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए है?
क. श्रीलंका
ख. चीन
ग. नेपाल
घ. बंग्लादेश
संछिप्त में जरूर पढ़े: नेपाल के राष्ट्रपति देवी भंडारी ने के पी ओली को नेपाल के नए प्नधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है. ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा की जगह ली है शेरबहादुर देउबा ने टेलीविजन के जरिए राष्ट्र को संबोधित करने के दौरान इस्तीफे की घोषणा की थी.
Q5. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दिया है?
क. दक्षिण अफ्रीका
ख. अमेरिका
ग. चीन
घ. मालदीव
संछिप्त में जरूर पढ़े: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफे की घोषणा की. जैकब ने देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े की घोषणा की. इससे पूर्व जैकब जुमा की पार्टी अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने उन्हें पद छोड़ने अथवा संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा था.
Q6. एशियाई खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों ने कितने स्वर्ण पदक जीते है?
क. पांच
ख. सात
ग. तीन
घ. दो
संछिप्त में जरूर पढ़े: आज समाप्त हुई एशियाई खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों पांच स्वर्ण पदक जीते है इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने एक रजत और चार कांस्य पदक भी अपने नाम किये है, इंडिया ओपन के स्वर्ण पदकधारी मनीष कौशिक (60 किग्रा) ने लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है.
Q7. इनमे से किसने राष्ट्रपति भवन में ‘एलपीजी पंचायत’ आयोजित की है?
क. नरेंद मोदी
ख. स्मृति ईरानी
ग. रामनाथ गोविन्द
घ. अरुण जेटली
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 'एलपीजी पंचायत' का आयोजन किया है. एलपीजी पंचायत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी. इसका उद्देश्य एलपीजी उपभोक्तापओं को एक दूसरे से बातचीत करने, एक दूसरे से सीखने तथा अनुभव साझा करने के लिए मंच प्रदान करना है.
Q8. इनमे से किस बैंक की मुंबई शाखा में 11,547 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. कोटक महिंद्रा बैंक
घ. पंजाब नेशनल बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत में दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) का कहना है कि मुंबई स्थित उसकी एक शाखा में करीब 11,547 करोड़ रुपये का घोटाला नज़र में आया है, पंजाब नेशनल बैंक ने धोखाधड़ी के लिए अनधिकृत रूप से किए गए कुछ लेनदेन मुंबई स्थित अपनी एक शाखा में पकड़े हैं.
Q9. हाल ही में कौन सी क्रिकेट टीम ने वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान प्राप्त किया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. साउथ अफ्रीका
ग. भारतीय
घ. पाकिस्तान
संछिप्त में जरूर पढ़े: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतकर भारत क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा और इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वनडे टीमों की रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है.
Q10. हाल ही में किस स्थान के स्कूल में फायरिंग से 17 लोगों की मौत हुई है?
क. मुंबई
ख. दिल्ली
ग. फ्लोरिडा
घ. न्यूयॉर्क
संछिप्त में जरूर पढ़े: साउथ फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. इनमें कई स्टूडेंट्स भी शामिल हैं. इस हमले में 14 लोग जख्मी हुए हैं. आरोपी स्टूडेंट निकोलस क्रूज की उम्र 19 साल है तथा वह इसी स्कूल का पूर्व छात्र है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.