Current Affairs – 16 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
16th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
16th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 16th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 16th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. कावेरी नदी विवाद पर सुप्रीमकोर्ट ने किस राज्य को मिलने वाले पानी में कटौती के निर्देश दिए है?
क. केरल
ख. मुंबई
ग. तमिलनाडु
घ. कोलकाता
संछिप्त में जरूर पढ़े: कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तमिलनाडु को मिलने वाले पानी का हिस्सा घटाकर उसे कर्नाटक को दिए जाने का आदेश दिया है. अब कर्नाटक को 270 TMC के स्थान पर 284.75 TMC पानी प्राप्त होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय जल योजना के लागू होने के बाद कोई भी राज्य किसी ऐसी नदी पर अपना एकछत्र अधिकार नहीं जता सकता है.
Q2. इनमे से किस मंत्रालय ने दुनिया के सबसे बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की है?
क. रेल मंत्रालय
ख. कैबिनेट
ग. उत्तर प्रदेश सरकार
घ. नरेंद मोदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) और लेवल-II श्रेणियों में 89,409 पदों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में से एक की घोषणा की है. ग्रुप सी लेवल-II पदों जैसे सहायक लोको पायलट (एएलपी), टैक्नीशियनों (फिटर, क्रेन ड्राईवर, लोहार, बढई) और ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) पदों जैसे ट्रैक मैन्टेनर, प्वाइंटस मैन, हैल्पर, गैटमैन, कुली के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
Q3. इनमे से किस राज्य के सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश किया है?
क. दिल्ली
ख. हिमाचल प्रदेश
ग. उत्तर प्रदेश
घ. कोलकाता
संछिप्त में जरूर पढ़े: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपए का बजट पेश किया है. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट के सापेक्ष 11.4 प्रतिशत अधिक है.
Q4. इनमे से किस शहर में भारत फार्मा और भारत चिकित्सा उपकरण 2018 शुरु किया गया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. बेंगलूरू
संछिप्त में जरूर पढ़े: बेंगलूरू शहर में भारत फार्मा और भारत चिकित्सा उपकरण 2018 शुरु किया गया है, इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन औषधि विभाग ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ के साथ मिलकर किया है.
Q5. स्वीडिश शोधकर्ताओं ने किस रोग के उपचार के लिए नई खोज की है?
क. एड्स
ख. कैंसर
ग. स्वाइन फ्लू
घ. चिकन पॉक्स
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्वीडिश शोधकर्ताओं ने कैंसर के उपचार के लिए नई खोज की है, स्वीडिश शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक ताज़ा रिसर्च के अनुसार मानव शरीर में बनने वाले सूक्षम अणु जो विशेष रूप से मानव शरीर में सेलेनियम युक्त एंजाइम को रोकते हैं वह कैंसर से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन सकता है.
Q6. इनमे से किसने फैसला लिया है की चुनाव में अब प्रत्याशियों को अपने आश्रितों की भी आय के स्रोत का खुलासा करना होगा?
क. सेंट्रल गवर्नर
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. नरेंद मोदी
घ. रामनाथ गोविन्द
संछिप्त में जरूर पढ़े: चुनाव सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नामांकन के वक्त ही प्रत्याशियों को अपने साथ-साथ अपनी पत्नी व आश्रितों की आय के स्रोत का खुलासा करना होगा. अभी तक प्रत्याशियों को हलफनामे में सिर्फ चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना होता था.
Q7. इस वर्ष जनवरी में देश का निर्यात कितने प्रतिशत बढ़ा है?
क. 7 प्रतिशत
ख. 8 प्रतिशत
ग. 9 प्रतिशत
घ. 12 प्रतिशत
संछिप्त में जरूर पढ़े: इस वर्ष जनवरी में देश का निर्यात 2438.39 करोड़ डॉलर रहा जो पिछले वर्ष इसी महीने के 2235.63 करोड़ डॉलर के निर्यात की तुलना में 9.07 प्रतिशत अधिक है, निर्यात बढ़ने के बाद भी व्यापार घाटे में वृद्धि हुई है.
Q8. के पी ओली किस देश के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए है?
क. श्रीलंका
ख. चीन
ग. नेपाल
घ. बंग्लादेश
संछिप्त में जरूर पढ़े: नेपाल के राष्ट्रपति देवी भंडारी ने के पी ओली को नेपाल के नए प्नधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है. ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा की जगह ली है शेरबहादुर देउबा ने टेलीविजन के जरिए राष्ट्र को संबोधित करने के दौरान इस्तीफे की घोषणा की थी.
Q9. इनमे से किस देश के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया है?
क. अमेरिका
ख. मालदीव
ग. चीन
घ. इथियोपिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: इथियोपिया के प्रधानमंत्री हेलेमेरियम देसालेगन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे दे दिया है उन्होंने व्यापक जनविरोध के बाद देश में जारी राजनीतिक अशांति कम करने के लिहाज से इस्तीफा दिया है.
Q10. अनिल अंबानी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर कितने करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है
क. 5000 करोड़ रुपये
ख. 20000 करोड़ रुपये
ग. 40000 करोड़ रुपये
घ. 65000 करोड़ रुपये
संछिप्त में जरूर पढ़े: जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है, अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था, सांसद संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.