Home / Current Affairs Hindi / February 16 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 16 February 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 16th February 2021 in Hindi (16 फरवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’16 फरवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’16 February 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 16th February 2021 in Hindi (16 फरवरी 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक और किस बैंक को निजी बैंक बनाने के लिए चुना है?

  • यूनियन बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंक
सही उत्तर
उत्तर: बैंक ऑफ इंडिया - सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया को प्राइवेट यानी निजी बैंक बनाने के लिए चुना है. इन बैंक का प्राइवेटाइजेशन करने की प्रक्रिया में 5-6 महीने लगेंगे. देश में बैंक ऑफ इंडिया छठे नंबर का बैंक है, जबकि सातवें पर सेंट्रल बैंक है.

निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में 5 रुपए में गरीबों को दोपहर में भरपेट भोजन देने वाली “मां की रसोई” योजना शुरू की है?

  • केरल सरकार
  • पश्चिम बंगाल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर
उत्तर: पश्चिम बंगाल सरकार - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में 5 रुपए में गरीबों को दोपहर में भरपेट भोजन देने वाली "मां की रसोई" योजना शुरू की है. जिसमे दाल-चावल और सब्जी के साथ एक अंडा शामिल है. इस योजना का नाम तृणमूल कांग्रेस के नारे मां, माटी और मानुष से लिया गया है.

इनमे से कौन हाल ही में कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर बनीं है?

  • साइमा उबैद
  • जैस्मिन उबैद
  • नूर्जाह उबैद
  • हसीना उबैद
सही उत्तर
उत्तर: साइमा उबैद - कश्मीर की साइमा उबैद हाल ही में कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर बनीं है. पिछले साल कश्मीर में चौथे कश्मीर पावर लिफ्टिंग बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था उन्होंने इस प्रतियोगिता में 255 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था.

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में कौन सी वेब सीरीज बेस्ट वेब सीरीज चुनी गयी है?

  • स्कैम 1992
  • प्रतीक गांधी
  • पावा कधाइगल
  • भोंसले
सही उत्तर
उत्तर: स्कैम 1992 - हाल ही में जारी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में स्कैम 1992 वेब सीरीज बेस्ट वेब सीरीज चुनी गयी है. क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड इस फिल्म के लिए प्रतीक गांधी और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड आर्या वेब सीरीज के लिए सुष्मिता सेन को दिया गया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में कौन सा खिलाडी तीन बार एक ही टेस्ट में पांच विकेट और सेंचुरी लगाने वाला पहला भारतीय बन गया है?

  • जसप्रीत बुमराह
  • भुवनेश्वर कुमार
  • रविचंद्रन अश्विन
  • संदीप मिश्र
सही उत्तर
उत्तर: रविचंद्रन अश्विन - भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई है इसके साथ ही वे तीन बार एक ही टेस्ट में पांच विकेट और सेंचुरी लगाने वाली पहले भारतीय बन गए है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बॉथम ने सबसे ज्यादा 5 बार एक ही टेस्ट में 5 विकेट और सेंचुरी लगाई है उनके बाद अश्विन का नाम आता है.

चीन के तियानवेन -1 अंतरिक्ष यान ने किस ग्रह की जांच के बाद पहली बार उस ग्रह की वीडियो फुटेज भेजी है?

  • मंगल ग्रह
  • शुक्र ग्रह
  • शनि ग्रह
  • बुध ग्रह
सही उत्तर
उत्तर: मंगल ग्रह - चीन के तियानवेन -1 अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की जांच के बाद सफलतापूर्वक प्रवेश करने के दो दिन बाद पहली बार उस ग्रह की वीडियो फुटेज भेजी है. जिसमे पिच-काले आकाश से ग्रह की सतह दिखाई देती है. पांच-टन वजन वाले इस जांच यान को तियानवेन -1 कहा जाता है, जिसका अर्थ "स्वर्ग के लिए प्रश्न" है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चेन्नई और एटिपट्टू के बीच कौन सी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी
सही उत्तर
उत्तर: चौथी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चेन्नई और एटिपट्टू के बीच चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया है. 293.40 करोड़ की लागत से बना यह 22.1 किमी खंड तमिलनाडु के चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों से गुजरता है.

यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्रागी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

  • जापान
  • इराक
  • इटली
  • ऑस्ट्रिया
सही उत्तर
उत्तर: इटली - यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्रागी को इटली का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. उन्होंने इटली के प्रधानमंत्री के तौर पर इटली में कई सप्ताह से कायम राजनीतिक अस्थिरता को खत्म कर दिया है. इटली को अपने नए प्रधानमंत्री से काफी उम्मीदें हैं.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 20 August 2020 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *