Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 21 February 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 21st February 2021 in Hindi (21 फरवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’21 फरवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’21 February 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 21th February 2021 in Hindi (21 फरवरी 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


द आर्बर डे फाउंडेशन और एफएओ के द्वारा किस शहर को “2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड” की मान्यता दी गई है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • हैदराबाद
  • पुणे
सही उत्तर
उत्तर: हैदराबाद - द आर्बर डे फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा हाल ही में तेलन्गाना राज्य के हैदराबाद को शहरी वनों के संरक्षण के लिए शहर की प्रतिबद्धता को देखते हुए "2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड" की मान्यता दी है. हैदराबाद मान्यता पाने वाला भारत का एकमात्र शहर है. हैदराबाद ने इस कार्यक्रम के दूसरे वर्ष में दुनिया के 51 अन्य शहरों के साथ यह पहचान अर्जित की है.

इनमे से किस मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “सन्देश” नाम के एक त्वरित मैसेजिंग ऐप की शुरुआत की है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • संस्कृतिक मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय - इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने हाल ही में व्हात्सप्प जैसे "सन्देश" नाम के एक त्वरित मैसेजिंग ऐप की शुरुआत की है. यह एप्प भारत-निर्मित सॉफ़्टवेयर के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की रणनीति का एक हिस्सा भी है.

घरेलू कामगारों और प्रवासियों सहित 5 अखिल भारतीय सर्वेक्षणों के लिए किसने सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन्स लांच किया है?

  • राजनाथ सिंह
  • संतोष गंगवार
  • रामनाथ कोविंद
  • नरेंद्र मोदी
सही उत्तर
उत्तर: संतोष गंगवार - घरेलू कामगारों और प्रवासियों सहित 5 अखिल भारतीय सर्वेक्षणों के लिए हाल ही में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन्स लांच किया है. उन्होंने कहा है की सर्वेक्षणों का संचालन करते समय 30 से 40% समय की बचत होगी और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ उद्देश्य हासिल करने में आसानी होगी.

भारत में इलेक्ट्रिक कुकिंग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किसने “गो इलेक्ट्रिक अभियान” की शुरुआत की है?

  • नितिन गडकरी
  • राजनाथ सिंह
  • निर्मला सीतारमण
  • हरदीप सिंह पूरी
सही उत्तर
उत्तर: नितिन गडकरी - केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ई-मोबिलिटी के साथ-साथ देश में इलेक्ट्रिक कुकिंग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "गो इलेक्ट्रिक अभियान" की शुरुआत की है. उन्होंने कहा की "गो इलेक्ट्रिक अभियान" देश का भविष्य है.

राजनाथ सिंह ने देश में 62 छावनी बोर्डों में रहने वाले 20 लाख से अधिक नागरिकों को जरुरी सेवाएं देने के लिए किस पोर्टल का शुभारंभ किया है?

  • ई-छावनी
  • ई-बोर्ड
  • ई-रक्षा
  • ई-सुरक्षा
सही उत्तर
उत्तर: ई-छावनी - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में 62 छावनी बोर्डों में रहने वाले 20 लाख से अधिक नागरिकों को जरुरी सेवाएं देने के लिए "ई-छावनी" पोर्टल का शुभारंभ किया है. यह पोर्टल एक बहु-किरायेदारी केंद्रीय मंच के माध्यम से ऑनलाइन नगरपालिका सेवाएं प्रदान करेगा.

21 फरवरी को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय माता दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (यूनेस्को) International Mother Language Day (UNESCO) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में भाषा एवँ सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना है. - अधिक जानकारी के लिए:

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका जेनिफर ब्रेडी को हराकर हाल ही में कौन सी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है?

  • दूसरी बार
  • तीसरी बार
  • चौथी बार
  • पांचवी बार
सही उत्तर
उत्तर: दूसरी बार - जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने हाल ही में वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में अमेरिका की जेनिफर ब्रेडी को 6-4, 6-3 से हरका दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है. नाओमी ओसाका ने अब तक किसी भी ग्रैंड स्लैम में 4 बार फाइनल खेला और हर बार जीत हासिल की है.

निम्न में से किस देश के ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्‍यक्ष चुना गया है?

  • सऊदी अरब
  • जापान
  • ताइवान
  • ऑस्ट्रिया
सही उत्तर
उत्तर: जापान - जापान के ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को हाल ही में टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्‍यक्ष चुना गया है. उन पर आयोजन को सही तरीके से आयोजित करने की जिम्मेदारी होगी. हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर हैं साथ ही वे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण से जुड़े है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *