Current Affairs – 24 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
24th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
24th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 24th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 24th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. भारत के किस शहर में 11 मार्च को पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. चेन्नई
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के दिल्ली शहर में 11 मार्च 2018 को पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रॉन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
Q2. इनमे से किस देश ने हाल ही में परमाणु क्षमता से लैस ‘धनुष’ मिसाइल का परीक्षण किया है?
क. चीन
ख. जापान
ग. भारत
घ. अमेरिका
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत ने हाल ही में ओड़िशा तट के पास एक नौसैनिक पोत से परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है. धनुष मिसाइल 500 किलोग्राम पेलोड साथ लेकर जाने और जमीन एवं समुद्र में अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. रक्षा बलों के सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने इसके परीक्षण को अंजाम दिया है.
Q3. भारत ने किस देश के अंतर्राष्ट्रीय विकास अनुसंधान केंद्र के साथ समझौता किया है?
क. अमेरिका
ख. कनाडा
ग. जापान
घ. इंडोनेशिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत सरकार और कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय विकास अनुसंधान केंद्र (आईडीआरसी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए. इस समय और भविष्य की वैश्विक और स्थानीय विकास संबंधी चुनौतियों को संबोधित करने में ‘कार्यक्रम आधारित अनुसंधान सहायता’ शुरू करने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है. भारत और कनाडा दोनों देशों के बीच एक प्राकृतिक दोस्ती को प्रोत्साहित करते हैं.
Q4. इनमे से देश के राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े’ प्रतिबंध लगाए है?
क. अमेरिका
ख. कनाडा
ग. जापान
घ. इंडोनेशिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इसके तहत 27 नौवहन कंपनियों और 28 जहाज़ों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं जो उत्तर कोरिया, चीन और सिंगापुर के हैं. ट्रंप ने उत्तर कोरियाई परमाणु कार्यक्रम के चलते लगाए गए इन प्रतिबंधों का सकारात्मक असर होने की उम्मीद जताई है.
Q5. भारत और किस देश की सेनाओं ने संयुक्त सैन्याभ्यास बानदुंग में शुरू किया है?
क. अमेरिका
ख. इंडोनेशिया
ग. चीन
घ. जापान
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय और इंडोनेशियाई सेनाओं ने पश्चिमी जावा प्रांत में वार्षिक सैन्य अभ्यास के छठे संस्करण की शुरुआत की. भारतीय और इंडोनेशियाई सेना के विशेष बलों के बीच दो सप्ताह तक चलने वाले गरुड़ शक्ति सैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह बानदुंग में हुआ. सैन्याभ्यास में आतंकवाद-रोधी अभियान, नजदीक के मुकाबले और अन्य इलाकों में विशेष अभियान शामिल हैं.
Q6. हाल ही में पीएनबी के बाद किस बैंक में कर्ज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है?
क. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
ख. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
घ. यस बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स बैंक में एक नया कर्ज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद अब दिल्ली के एक हीरा कारोबारी के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, 389.85 करोड़ रुपये का यह कथित कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हुआ है.
Q7. व्हात्सप्प लीक मामले में सेबी ने किस बैंक को जांच के आदेश दिए है?
क. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
ख. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
घ. एचडीएफसी बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: एचडीएफसी बैंक के वित्तीय नतीजों के लीक होने के मामले में सेबी ने बैंक अधिकारियों सहित सभी जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का आदेश दिया है, एक बड़े लीक मामले में एचडीएफसी बैंक सहित विभिन्न कंपनियों की संवेदनशील वित्तीय जानकारियां उनके औपचारिक एलान से पहले व्हाट्सएप पर लीक हो गईं, सेबी ने निजी क्षेत्र के सबसे शीर्ष ऋणदाताओं पर पांबदी लगा दी है.
Q8. पीएनबी फ्रॉड केस में ईडी ने नीरव मोदी समूह की कितने करोड़ की संपत्तियां जब्त की है?
क. 523 करोड़
ख. 600 करोड़
ग. 450 करोड़
घ. 750 करोड़
संछिप्त में जरूर पढ़े: पीएनबी बैंक फ्रॉड में केस में नीरव मोदी और उससे जुड़े समूहों की स्वामित्ववाली 523 करोड़ की संपत्तियां जब्त की है जिनमें फार्महाउस और चीजें शामिल हैं, केन्द्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संपत्ति जब्त करने के प्रोविजनल आर्डर दिए गए थे, एजेंसी ने कहा कि नीरव मोदी और उसके स्वामित्व वाली कंपनियों की 21 अचल संपत्तियों को प्रोविजनली रूप से जब्त किया गया है.
Q9. इनमे से किस भारतीय खिलाडी ने जिमनास्टिक में कांस्य पदक जीता है?
क. अरुणा रेड्डी
ख. दीपा कर्मकार
ग. साक्षी मलिक
घ. अर्चन रेड्डी
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय जिमनास्ट अरुणा रेड्डी ने मेलबर्न में चल रहे जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, 22 साल की अरुणा महिला वॉल्ड ईवेंट में तीसरे स्थान पर रहीं।,कांस्य पदक जीतने के साथ ही वो जिमनास्ट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है.
Q10. कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए कितने सदस्यीय भारतीय साइकल दल की घोषणा की गयी है?
क. दस
ख. पांच
ग. सात
घ. नौ
संछिप्त में जरूर पढ़े: साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआइ) ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होनेवाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नौ सदस्यी भारतीय दल की घोषणा की है, जिसमे चार पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं, सभी खिलाडियो का चयन मलेशिया में हुए एशियन ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.