भारत और विदेश से सम्बंधित ’26 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’26 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 26nd Feb’2020 In Hindi (26 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. वर्ष 2022 में भारत के किस शहर में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. चंडीगढ़ घ. चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चंडीगढ़ - वर्ष 2022 में भारत के चंडीगढ़ शहर में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. जिसमे जीते गये पदकों को रैंकिंग’ के लिए बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जायेगा.
प्रश्न 2. भारत की किस राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों के लिए “जगन्ना वसाठी दीवेना” योजना लांच की है? क. केरल सरकार ख. गुजरात सरकार ग. पंजाब सरकार घ. आन्ध्र प्रदेश सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आन्ध्र प्रदेश सरकार - आन्ध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में कॉलेज और डिग्री स्तर पर पढ़ रहे गरीब छात्रों के लिए "जगन्ना वसाठी दीवेना" योजना लांच की है. जिसके अंतर्गत छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी और छात्रों के कैंटीन और हॉस्टल का खर्च भी सरकार उठाएगी.
प्रश्न 3. नासा के प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 84 वर्ष ख. 92 वर्ष ग. 101 वर्ष घ. 107 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 101 वर्ष - नासा के प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का हाल ही में 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें नासा के मानव मिशन की गणनाओं के लिए जाना जाता है. कैथरीन जॉनसन ने नासा के अभियानों को आसानी से पूरा करने के लिए नासा के शुरुआती मानव मिशन के लिए गणनाएं की थीं.
प्रश्न 4. हाल ही में नेशनल वॉर मेमोरियल की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई है? क. पहली ख. दूसरी ग. तीसरी घ. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - ही में नेशनल वॉर मेमोरियल की पहली वर्षगांठ मनाई गई है. नेशनल वॉर मेमोरियल का वर्ष 2019 में 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. वर्ष 2019 से अब तक इस युद्ध स्मारक पर लगभग 21 लाख लोगों ने विजिट किया है.
प्रश्न 5. 60 वर्षीय नार्वेजियन गेइर गुलिकसेन ने शो जंप में कौन सा वर्ल्ड कप जीता है? क. पहला ख. दूसरा ग. तीसरा घ. चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहला - 60 वर्षीय नार्वेजियन गेइर गुलिकसेन ने शो जंप में पहला वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले नार्वेजियन गेइर गुलिकसेन ने अप्रैल में लास वेगास में हुए प्रतिष्ठित विश्व कप फाइनल के लिए अंतिम क्वालिफायर गोथेनबर्ग शो में खिताब जीता था.
प्रश्न 6. हाल ही में कौन सा देश चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है? क. फ्रांस ख. ऑस्ट्रेलिया ग. अमेरिका घ. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - हाल ही में अमेरिका चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था.
प्रश्न 7. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों की वजह से किस देश ने नया फुटबॉल सीजन रद्द कर दिया है? क. चीन ख. पाकिस्तान ग. दक्षिण कोरिया घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया ने हाल ही में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों की वजह से नया फुटबॉल सीजन (के-लीग) रद्द कर दिया है. इस के-लीग में 12 टीमों को हिस्सा लेना था और मुकाबले इस हफ्ते के आखिर में शुरू होने वाले थे. लेकिन इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग के बाद इस नया फुटबॉल सीजन रद्द कर दिया गया.
प्रश्न 8. भारतीय विदेश मंत्रालय ने किस देश से निर्यात होने वाले चिकित्सा उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. अफ्रीका ग. चीन घ. साउथ कोरिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन से निर्यात होने वाले चिकित्सा उपकरणों पर भारत ने प्रतिबंध लगा दिया है. हाल ही में दक्षिण कोरिया कोरोनावायरस से प्रभावित होने वाल दूसरा देश बन गया है. दक्षिण कोरिया में एक दिन में कोरोनावायरस के 161 नए मामले सामने आए और 761 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
प्रश्न 9. भारत और किस देश के बीच 21 हजार करोड़ रूपये के सैन्य उपकरण खरीदने का करार हुआ है? क. पाकिस्तान ख. चीन ग. अमेरिका घ. रूस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - भारत और अमेरिका के बीच हैदराबाद हाउस में 21 हजार करोड़ रूपये के सैन्य उपकरण खरीदने का करार हुआ है. साथ ही मोदी ने कहा है की पिछले 3 साल में दोनों देशों के बीच व्यापार में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है.
प्रश्न 10. यूनिसेफ के मुताबिक, किस देश में हाल ही में बाल कुपोषण तेजी से घटी है? क. भारत ख. पाकिस्तान ग. श्री लंका घ. बांग्लादेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बांग्लादेश - यूनिसेफ के द्वारा हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में बाल कुपोषण तेजी से घटी है. बांग्लादेश में पिछले 6 वर्षो में बाल कुपोषण दर में तेजी से गिरावट आई है. बांग्लादेश में स्वास्थ्य और पोषण, बाल संरक्षण, स्वच्छता और कई क्षेत्र में सुधार हुआ है.