Home / Current Affairs Hindi / February 28 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 28 February 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 28th February 2021 in Hindi (28 फरवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’28 फरवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’28 February 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 28th February 2021 in Hindi (28 फरवरी 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किसे एनुअल इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल एनर्जी और एनवायरमेंटल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?

  • राजनाथ सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • जो बाईडेन
  • बोरिस जोहन्सन
सही उत्तर
उत्तर: नरेंद्र मोदी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में एनुअल इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल एनर्जी और एनवायरमेंटल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. इस सम्मेलन में क्लाइमेट के लिए जॉन कैरी, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू एनर्जी के फाउंडर बिल गेट्स और सऊदी अरामको के CEO अमीन नासिर शामिल होंगे.

निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढाकर 59 से 60 साल कर दी है?

  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • केरल सरकार
  • तमिलनाडु सरकार
सही उत्तर
उत्तर: तमिलनाडु सरकार - तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढाकर 59 से 60 साल कर दी है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों, अनुदान प्राप्त शिक्षा संस्थानों, सरकारी उपक्रमों व नगरीय व पंचायत निकायों को होगा.

जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग ने हाल ही में कितने प्रतिष्ठित स्थलों के चयन की घोषणा की है?

  • 3 स्थलों
  • 6 स्थलों
  • 12 स्थलों
  • 18 स्थलों
सही उत्तर
उत्तर: 12 स्थलों - जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग ने हाल ही में स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल (SIP) पहल के चरण IV के तहत "स्वच्छ पर्यटन स्थलों' के तौर पर 12 प्रतिष्ठित स्थलों के चयन की घोषणा की है. इसका उद्देश्य सभी प्रतिष्ठित स्थलों पर और इन स्थलों के आसपास सफाई और स्वच्छता मानकों में सुधार करके घरेलू और विदेशी आगंतुकों को अच्छे अनुभव प्रदान करना है.

इनमे से किस राज्य सरकार ने संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में तीन साल की कटोती की है?

  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • पंजाब सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार
सही उत्तर
उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार - मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में तीन साल की कटोती की है. मध्य प्रदेश में कर्मचारी 65 वर्ष की बजाये 62 वर्ष में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे. सरकार की तरफ से प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति 'संविदा कर्मचारी नियुक्ति नियम 2011' के तहत की गई है.

भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने मिस्र के काहिरा में शॉटगन वर्ल्ड कप में कौन सा मेडल जीता है?

  • गोल्ड मेडल
  • सिल्वर मेडल
  • ब्रॉन्ज मेडल
  • गोल्ड और सिल्वर मेडल
सही उत्तर
उत्तर: ब्रॉन्ज मेडल - भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने हाल ही में मिस्र के काहिरा में शॉटगन वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. लॉकडाउन के बाद यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। भारतीय टीम में अंगदवीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा शामिल हैं.

भारत के किस राज्य को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है?

  • केरल
  • पंजाब
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
सही उत्तर
उत्तर: उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश राज्य को हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है. वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 42 लाख किसानों को योजना के अंतर्गत कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है.

हाल ही में किसने सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया है?

  • नरेन्द्र सिंह तोमर
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
सही उत्तर
उत्तर: नरेन्द्र सिंह तोमर - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हाल ही में सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया है यह सरस आजीविका मेला 2021 नोएडा हाट में 26 फरवरी से शुरू हुआ मेला 14 मार्च तक चलेगा.

28 फरवरी को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस
सही उत्तर
उत्तर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - 28 फरवरी को पूरे भारत में National Science Day राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. यह दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर सी वी रमन ने 28 फ़रवरी सन् 1928 को की थी.
Read Also...  15 June 2021 Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *