Current Affairs

5-February-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 5 February 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

5 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 5th February 2022 in Hindi

काला घोडा फेस्टिवल फरवरी में कब से कब तक मनाया जाता है?
A. 5 फरवरी से 13 फरवरी तक
B. 5 फरवरी से 11 फरवरी तक
D. 5 फरवरी से 09 फरवरी तक
D. 5 फरवरी से 10 फरवरी तक

Show Answer
उत्तर: 5 फरवरी से 13 फरवरी तक - काला घोड़ा कला महोत्सव नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक उत्सव है, जो हमेशा फरवरी के पहले शनिवार को शुरू होता है और समापन हमेशा फरवरी के दूसरे रविवार को दक्षिण मुंबई, भारत के काला घोड़ा क्षेत्र में होता है।

निम्न में से कौन एशिया के सबसे धनी व्‍यक्ति बने?
A. गौतम अडानी
B. जित अडानी
C. शिव नाडर
D. करन अडानी

Show Answer
उत्तर: गौतम अडानी - भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी (Gautam Adani) 90.1 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है

बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) के चार करीबी सहयोगियों ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है बोरिस जॉनसन किस देश के प्रधानमंत्री है?
A. Australia
B. United Kingdom
C. USA
D. India

Show Answer
उत्तर: United Kingdom - जॉनसन की नीति प्रमुख मुनीरा मिर्जा, चीफ ऑफ स्टाफ डैन रोसेनफील्ड, प्रमुख निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स और संचार निदेशक जैक डॉयल ने एक-दूसरे के कुछ घंटों के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में kounsa चंद्रयान लॉन्च करने वाला है?
A. चंद्रयान-3
B. चंद्रयान-1
C. चंद्रयान-2
D. चंद्रयान-6

Show Answer
उत्तर: चंद्रयान-3 - भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लॉन्च करने वाला है. दो साल पहले चंद्रमा मिशन (Moon Mission) के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से टकरा गया था और इस तरह ये मिशन फेल हो गया था.

राजीव सेथु ने आईडेमिट्सु होण्डा किस रेसिंग टीम के लिए पोडियम जीता?
A. एसके79
B. एसके64
C. एसके62
D. एसके69

Show Answer
उत्तर: एसके69 - इंडियन नेशनल मोटरसिक्ले रेसिंग चैंपियनशिप और आई डेमित्सु हौंडा इंडिया टेलेंट कप में राजीव सेथु ने आईडेमिट्सु होण्डा एसके69 रेसिंग टीम के लिए पोडियम जीता.

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने 4 फरवरी को को गोरखपुर सदर विधान सभा सीट से नामांकन किया. इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में किसका उद्घाटन भी किया?
A. मीडिया सेंटर
B. लोक सेवा केंद्र
C. नारी शक्ति सेवा केंद्र
D. भारत सेवा सेंटर

Show Answer
उत्तर: मीडिया सेंटर - UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने आज यानी शुक्रवार को गोरखपुर सदर विधान सभा सीट से नामांकन किया. इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एक मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया.

100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड किसके नाम है। जिन्हे वर्ष 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है?
A. मिथली राज
B. इसा गुहा
C. अंजुम चोपड़ा
D. नीतू डेविड

Show Answer
उत्तर: अंजुम चोपड़ा - 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। अब वो कमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं, इनके नाम 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड है। इन्हे साल 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. प्रो एम जगदीश कुमार
B. जे जगदीश कुमार
C. अशोक कुमार
D. सुमित कुमार

Show Answer
उत्तर: प्रो एम जगदीश कुमार - जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पेमा खांडू ने 3 फरवरी को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था ये किस राज्य के मुख्यमंत्री है?
A. उत्तर प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. गुजरात
D. चेन्नई

Show Answer
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ध्वज ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है।

Current Affairs in Hindi – 4 February 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *