Home / Current Affairs Hindi / 3 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 3rd August 2021 in Hindi (3 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘3 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 3 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 3rd August 2021 in Hindi (3 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से किस आईआईटी संस्थान ने प्रौद्योगिकियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 7 नए शैक्षणिक कार्यक्रमों शुरू किये है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी खडगपुर
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी रुड़की

उत्तर: आईआईटी रुड़की – आईआईटी रुड़की के नए दौर की प्रौद्योगिकियों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डाटा साइंस और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता के साथ 7 नए शैक्षणिक कार्यक्रमों शुरू किये है. इस कार्यक्रमों में 6 परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं और एक पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम है.


म्यांमार की सेना ने हाल ही में कितने वर्ष के लिए आपातकाल बढ़ा दिया है?

  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष

उत्तर: 2 वर्ष – म्यांमार की सरकार से सत्ता हथियाने के बाद म्यांमार की सेना ने हाल ही में 2 वर्ष के लिए आपातकाल बढ़ा दिया है. म्यांमार की सैन्य सरकार ने खुद को “कार्यवाहक सरकार” और मिन आंग हलिंग को प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है. फरवरी, 2021 में सेना ने चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी.


यूरोपीय संघ ने अमेज़न पर डेटा गोपनीयता के उल्लंघन के लिए कितने मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया है?

  • 246 मिलियन यूरो
  • 446 मिलियन यूरो
  • 746 मिलियन यूरो
  • 946 मिलियन यूरो
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 13 January 2019 GK Questions and Answers

उत्तर: 746 मिलियन यूरो – यूरोपीय संघ ने हाल ही में EU के सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन के उल्लंघन में व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने के लिए अमेज़न पर 746 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना लक्समबर्ग नेशनल कमीशन फॉर डेटा प्रोटेक्शन द्वारा अमेज़न यूरोप कोर पर लगाया गया है.


पीवी सिंधु ओलंपिक गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट में कितने मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है?

  • 2 मेडल
  • 3 मेडल
  • 4 मेडल
  • 5 मेडल

उत्तर: 2 मेडल – हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है. इस जीत के साथ ही पीवी सिंधु ओलंपिक गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है. पीवी सिंधु ने चीन की शटलर बिंगजिआओ को 21-13 और 21-15 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की है.


भारत और किस देश की सेनाओं ने हाल ही में उत्तरी सिक्किम सेक्टर में एक हॉटलाइन स्थापित किया है?

  • अमेरिकी सेनाओं
  • नेपाल सेनाओं
  • भूटान सेनाओं
  • चीनी सेनाओं

उत्तर: चीनी सेनाओं – भारत और चीनी सेनाओं ने हाल ही में एलएसी पर विश्वास को और बढ़ावा देने के लिए उत्तरी सिक्किम सेक्टर में एक हॉटलाइन स्थापित किया है. यह हॉटलाइन उत्तरी सिक्किम के कोंगरा ला में भारतीय सेना और तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के खंबा द्ज़ोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बीच स्थापित किया है.


3 अगस्त को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • हृदय प्रत्यारोपण दिवस
  • डाक सेवा दिवस
  • जन सेवा दिवस
  • महिला सुरक्षा दिवस

उत्तर: हृदय प्रत्यारोपण दिवस – 3 अगस्त को पूरे भारत में हृदय प्रत्यारोपण दिवस मनाया जाता है. भारत में पहला हृदय प्रत्यर्पण 3 अगस्त 1994 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्जन पी. वेणुगोपाल ने किया था. इस सर्जरी में 20 सर्जन ने योगदान दिया और 59 मिनट में यह सफल सर्जरी की गई थी.

Read Also...  Current Affairs Hindi – 04 September 2017 Questions and Answers in Hindi

अमेरिका ने हाल ही में किस देश के पुलिस बल और उनके दो नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है?

  • क्यूबा
  • मेक्सिको
  • कनाडा
  • जामिका

उत्तर: क्यूबा – अमेरिका ने हाल ही में क्यूबा में विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस बल और उनके दो नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. क्यूबा के पुलिस प्रमुख ऑस्कर कैलेजस वैलकार्स और डिप्टी एडी सिएरा एरियस के साथ द्वीप के पुलिस बल पर प्रतिबंध लगाए गए हैं.


इनमे से किस देश ने हाल ही में 3 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन लॉन्च की है?

  • अमेरिका
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • चीन
  • नेपाल

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात – संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में 3 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन लॉन्च की है. यूएई बच्चों को चीन के सिनोफार्म COVID-19 वैक्सीन लगाएगा. यह घोषणा क्लिनिकल ट्रायल और व्यापक मूल्यांकन के बाद लिया गया है. इस सिनोफार्म वेक्सीन को बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स द्वारा विकसित किया गया है.


भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन पुणे मेट्रो के लिए किस देश से भेजी गयी है?

  • जापान
  • इटली
  • अमेरिका
  • कनाडा

उत्तर: इटली – टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के मुताबिक, भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन पुणे मेट्रो के लिए इटली से भेजी गयी है. इटली से कुल 34 ट्रेनें भेजी जाएंगी जिसे हर ट्रेन में 3 कोच होंगे. ये सभी कोच सितंबर, 2021 में पुणे पहुंचेंगे. पुणे मेट्रो के लिए 102 मेट्रो कोचों की आपूर्ति का आर्डर दिया गया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *