Home / Current Affairs Hindi / 8-February-2022 Current Affairs in Hindi

8-February-2022 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 8 February 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

8 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 8th February 2022 in Hindi

भारत के कौन से स्कीयर ने शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान चार सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की है?

  • संजय वर्मा
  • संदीप शर्मा
  • संजीत मेहता
  • मोहम्मद आरिफ खान
Show Answer
उत्तर: मोहम्मद आरिफ खान - भारत के मोहम्मद आरिफ खान ने हाल ही में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान चार सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की है. वे खेलों में केवल एकमात्र भारतीय के रूप में स्कीयर आरिफ खान हिस्सा लेंगे. इन्होंने स्लालोम एवं जायंट स्लालोम स्पर्धा के लिये क्वालीफाई किया है.

निम्न में से किस राज्य राज्य ने हाल ही में “एक देश एक राशन कार्ड” योजना को लागू किया है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • छत्तीसगढ़ सरकार
Show Answer
उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार - छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में "एक देश एक राशन कार्ड" योजना को लागू किया है. जिसके तहत राज्य के पात्र उपभोक्ता अपने खाद्यान्न का कोटा देशभर में किसी भी राशन की दुकान से ले सकेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार यह योजना लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन गया है.

अंडर-19 विश्व कप कौन से बार इंग्लैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन बनी है?

  • तीसरी
  • चौथी
  • पांचवी
  • सातवी
Show Answer
उत्तर: पांचवी - अंडर-19 विश्व कप इंग्लैंड को 5वी बार हराकर भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन बनी है. भारतीय टीम वर्ष 2000, 2008, 2012 और 2018 में चैंपियन बन चुकी है. जबकि पिछले 22 सालों में भारतीय टीम तीन और टूर्नामेंटों में उपविजेता रही है.

भारत के किस भारतीय विज्ञान संस्थान ने भारत में “परम प्रवेग” नाम का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर को कमीशन किया गया है?

  • दिल्ली
  • पुणे
  • गुजरात
  • बेंगलुरु
Show Answer
उत्तर: बेंगलुरु - भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने हाल ही में भारत में "परम प्रवेग" नाम का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर को कमीशन किया गया है. जिसमे 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता है. इस सुपर कंप्यूटर को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कितने फीट ऊंची “समानता की मूर्ति” का उद्घाटन किया है?

  • 116 फीट
  • 216 फीट
  • 316 फीट
  • 416 फीट
Show Answer
उत्तर: 216 फीट - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 216 फीट ऊंची "समानता की मूर्ति" का उद्घाटन किया है. जो की "स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी" 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में है. यह मूर्ती "पंचलोहा" से बनायीं गयी है.

हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में किसने भारत को रिकॉर्ड 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है?

  • नाबार्ड
  • विश्व बैंक
  • स्विस बैंक
  • एशियाई विकास बैंक
Show Answer
उत्तर: एशियाई विकास बैंक - एशियाई विकास बैंक के द्वारा हाल ही में आरी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में शियाई विकास बैंक ने भारत को रिकॉर्ड 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है. भारत के लिए एडीबी का नियमित वित्त पोषण कार्यक्रम परिवहन, शहरी विकास, वित्त, कृषि और कौशल निर्माण का समर्थन करने के लिए बनाया गया है.

निम्न में से आयोग ने हाल ही में सबसे पुराने खादी संस्थान “मुंबई खादी और ग्रामोद्योग संघ” का “खादी प्रमाणन” रद्द कर दिया है?

  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग
  • जनजातीय आयोग
Show Answer
उत्तर: खादी और ग्रामोद्योग आयोग - खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में हाल ही में सबसे पुराने खादी संस्थान "मुंबई खादी और ग्रामोद्योग संघ" का "खादी प्रमाणन" रद्द कर दिया है. यह MKVIA 1954 से मेट्रोपॉलिटन इंश्योरेंस हाउस, मुंबई में लोकप्रिय "खादी एम्पोरियम " चला रहा था.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में किस शहर में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है?

  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • जयपुर
  • चेन्नई
Show Answer
उत्तर: जयपुर - राजस्थान के जयपुर में हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है. यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम भी है. इस स्टेडियम में 75 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी.

इनमे से किस पोलिटिकल पार्टी के वयोवृद्ध नेता चंदूपतला जंग रेड्डी का हाल ही में निधन हो गया है?

  • इंडियन कांग्रेस
  • भाजपा
  • सपा
  • जन-सपा
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 February 2020 Questions and Answers

Show Answer
उत्तर: भाजपा - लोकसभा में भाजपा के वयोवृद्ध नेता चंदूपतला जंग रेड्डी का हाल ही में निधन हो गया है. वे वारंगल के मूल निवासी थे और आंध्र प्रदेश के पूर्व विधायक थे। उन्हें 1984 में 8 वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में अपने समय के लिए जाना जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *