11 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
यहाँ हमने 11 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘11 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
11 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में कितने लाख सालाना टर्नओवर वाले उद्यमों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन से मुक्ति करने का फैसला किया है? क. 40 लाख ख. 80 लाख ग. 90 लाख घ. 98 लाख
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 40 लाख - जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में 40 लाख सालाना टर्नओवर वाले उद्यमों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन से मुक्ति करने का फैसला किया है. पहले यह सीमा 20 लाख रुपये थी. साथ ही जीएसटी काउंसिल ने कंपोजिशन स्कीम और केरल आपदा के लिए सेस लगाने समेत कई बड़े फैसले किए है.
प्रश्न 2. किस लग्जरी कार निर्माता कंपनी की भारत में 2018 में बिक्री 1.4 प्रतिशत बढ़कर 15,538 यूनिट हो गयी है? क. टाटा मोटर्स ख. बीएमडब्लू मोटर्स ग. मर्सेडीज बेंज घ. हुंडई मोटर्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मर्सेडीज बेंज - जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सेडीज बेंज की भारत में 2018 में बिक्री 1.4 प्रतिशत बढ़कर 15,538 यूनिट हो गयी है. मर्सेडीज बेंज ने लगातार चौथे साल घरेलू बाजार में लग्जरी सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है.
प्रश्न 3. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ________ को 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बर्खास्त कर दिया गया है? क. विजय शर्मा ख. ग्रेग चैपल ग. हरेंद्र सिंह घ. महेश मेहता
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हरेंद्र सिंह - भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही राष्ट्रीय महासंघ ने हरेंद्र सिंह के सामने जूनियर टीम की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश की है.
प्रश्न 4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार चयन समिति ने _____ को सीबीआई चीफ से हटा दिया है? क. संदीप शर्मा ख. विवेक शर्मा ग. आलोक वर्मा घ. अलोक त्रिपाठी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आलोक वर्मा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार चयन समिति ने हाल ही में सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को पद से हटा दिया है.सीबीआई के 55 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है.
प्रश्न 5. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को किस पोलिटिकल पार्टी ने अपनी पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है? क. कांग्रेस ख. भाजपा ग. जनता पार्टी घ. समाजवादी पार्टी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भाजपा - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. शिवराज 13 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, रमन सिंह 15 साल छत्तीसगढ़ के सीएम और वसुंधरा राजे पिछले 5 साल राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं.
प्रश्न 6. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है? क. मनमोहन सिंह ख. प्रतिभा पाटिल ग. शीला दीक्षित घ. सोनिया गाँधी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. शीला दीक्षित - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही 80 वर्षीया शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है. क्योंकि हाल ही में स्वास्थ्य कारणों के चलते अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.
प्रश्न 7. दिसंबर 2018 तिमाही में 24.1% की ग्रोथ के साथ किस कंपनी को 8,105 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ? क. विर्पो ख. टीसीएस ग. बीएमडब्लू घ. महिंद्रा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. टीसीएस - दिसंबर 2018 तिमाही में 24.1% की ग्रोथ के साथ टीसीएस कंपनी को 8,105 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ. जबकि वर्ष 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टीसीएस को 6,531 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था.
प्रश्न 8. अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन की वर्ल्ड रैंकिंग में बॉक्सर एमसी मैरीकॉम कौन से स्थान पर पहुंच गईं है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. पांचवे
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहले- भारतीय बॉक्सर एमसी मैरीकॉम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन की वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गईं है. क्योंकि एमसी मैरीकॉम ने पिछले वर्ष नई दिल्ली में वर्ल्ड चैम्पियन बनी थीं और उन्होंने छठा वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब था.
प्रश्न 9. दिसंबर 2018 में किस कार ने बिक्री के मामले में वैगनआर, रानौल्ट क्विड और टाटा तीयगो को पीछे छोड़ दिया है? क. महिंद्रा एक्सयूवी ख. महिंद्रा एस10 ग. ह्यूंदै सैंट्रो घ. मारुती आल्टो
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ह्यूंदै सैंट्रो - दिसंबर 2018 में बिक्री के मामले में ह्यूंदै सैंट्रो ने वैगनआर, रानौल्ट क्विड और टाटा तीयगो को पीछे छोड़ दिया है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2018 में ह्यूंदै सैंट्रो की 7,197 नई सैंट्रो की बिक्री हुई है.
प्रश्न 10. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में पहले दिन दिल्ली ने कितने गोल्ड मेडल जीते है? क. दो गोल्ड मेडल ख. तीन गोल्ड मेडल ग. चार गोल्ड मेडल घ. पांच गोल्ड मेडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पांच गोल्ड मेडल - अपने ग्रीको रोमन पहलवानों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में पहले दिन दिल्ली ने 5 गोल्ड मेडल जीते है और 2 सिल्वर मेडल जीते है. इन मेडल की जीत के साथ दिल्ली मेडल लिस्ट में पहले स्थान पर पहुच गयी है.
प्रश्न 11. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने हाल ही में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? क. डेल स्टेन ख. डेविड मिलर ग. एल्बी मोर्कल घ. डेविड वार्नर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एल्बी मोर्कल - दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने हाल ही में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. एल्बी मोर्कल ने वर्ष 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे मैच से डेब्यू किया था.