Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 12 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 12 January 2019 GK Questions and Answers

0

12 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 12 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘12 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


12 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. हाल ही में किसने जवाहर नवोदय विद्यालय में 5,000 सीटें बढ़ाने की घोषणा की है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. प्रकाश जावड़ेकर
ग. राहुल गाँधी
घ. संदीप शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. प्रकाश जावड़ेकर - केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में जवाहर नवोदय विद्यालय में 5,000 सीटें बढ़ाने की घोषणा की है. हालाँकि अभी प्रतिभावान ग्रामीण बच्‍चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में सीटों की संख्‍या 46600 है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस अर्थशास्त्री हाल ही में आइएमएफ की 11वीं अर्थशास्त्री का पद संभाला है?
क. गीता गोपीनाथ
ख. अमन विजय
ग. गीता शर्मा
घ. कोयल शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गीता गोपीनाथ - हाल ही में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) में मुख्य अर्थशास्त्री का पद संभाला है वे आइएमएफ की 11वीं मुख्य अर्थशास्त्री हैं और वे इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का हर तीसरा पीड़ित बच्चा मानव तस्करी का शिकार होता है?
क. मुडीज़
ख. फोर्ब्स
ग. संयुक्त राष्ट्र
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. संयुक्त राष्ट्र - हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का हर तीसरा पीड़ित बच्चा मानव तस्करी का शिकार होता है. और इस रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के कई हिस्सों में भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों के तस्करी पीड़ितों का पता चला है.

प्रश्‍न 4. सोलापुर एवं आगरा में किसने हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
क. स्मृति ईरानी
ख. नरेंद्र मोदी
ग. प्रकाश जावडेकर
घ. रामनाथ कोविंद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नरेंद्र मोदी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर और उत्तर प्रदेश के आगरा में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30,000 मकान बनाने के लिए आधारशिला रखी है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किसने जीएम बीटी कॉटन पर मोनसैंटो का पेटेंट वैध करार दिया है?
क. हाईकोर्ट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सुप्रीमकोर्ट - सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में अमेरिकी बीज निर्माता कंपनी जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) बीटी कॉटन पर मोनसैंटो का पेटेंट वैध करार दिया है. जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनसैंटो को बड़ी राहत मिली है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 8 February 2021 Questions and Answers

प्रश्‍न 6. भारत की कौन सी आईटी कंपनी के हाल ही में मुनाफे में 30% की गिरावट आई है?
क. टीसीएस
ख. विप्रो
ग. इन्फोसिस
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इन्फोसिस - हाल ही में भारत की आईटी कंपनी इन्फोसिस के मुनाफे में 30% की गिरावट आई है. इन्फोसिस का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 30% गिरकर 3,610 करोड़ रुपये हो गया है साथ ही कंपनी ने बॉयबैक का ऐलान किया है.

प्रश्‍न 7. चारों धाम को जोड़ने वाली सड़क परियोजना को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चारों धाम को जोड़ने वाली सड़क परियोजना (ऑलवेदर सड़क परियोजना) को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के पुरे होने के बाद हर मौसम में चार धाम की यात्रा की जा सकेगी.

प्रश्‍न 8. हाल ही में _______ में नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पारित हो गया है?
क. लोकसभा
ख. राज्यसभा
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. लोकसभा - हाल ही में लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पारित हो गया है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है की इस विधेयक से असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा.

प्रश्‍न 9. डफ एंड फेल्प्स की चौथे संस्करण की रिपोर्ट के मुताबिक कौन लगातार दूसरे वर्ष सबसे महंगे ब्रांड सेलेब्रिटी की सूची में पहले स्थान पर रहा है?
क. रणवीर सिंह
ख. एमएस धोनी
ग. सचिन तेंदुलकर
घ. विराट कोहली

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विराट कोहली - अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस सलाहकार डफ एंड फेल्प्स की चौथे संस्करण की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली लगातार दूसरे वर्ष सबसे महंगे ब्रांड सेलेब्रिटी की सूची में पहले स्थान पर रहे है.

प्रश्‍न 10. करण जौहर के चैट शो में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोकेश राहुल और किस खिलाडी को भारतीय टीम से सस्पेंड कर दिया गया है?
क. सुरेश रैना
ख. कुनाल पंड्या
ग. हार्दिक पंड्या
घ. विराट कोहली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हार्दिक पंड्या - करण जौहर के चैट शो में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम से सस्पेंड कर दिया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *