भारत और विदेश से सम्बंधित “17 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘17 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. एडम गोरलिट्स्की ने चार्ल्सटन मैराथन को सूट पहनकर कितने घंटे में पूरी करके सबसे कम समय में मैराथन पूरी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? क. 30 घंटे ख. 33 घंटे ग. 36 घंटे घ. 42 घंटे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 33 घंटे - अमेरिका के पैरालाइज्ड रनर एडम गोरलिट्स्की ने हाल ही में चार्ल्सटन मैराथन को सूट पहनकर सबसे कम 33 घंटे 50 मिनट 23 सेकंड में करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्हों 2018 में ब्रिटेन के साइमन किंडलेसाइड्स के 36 घंटे 46 मिनट के मैराथन पूरी करने के रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
प्रश्न 2. 2 वर्ष बाद आजादी की 75वीं सालगिरह पर कितने अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए इस महीने में रूस भेजा जायेगा? क. 2 अंतरिक्ष यात्रियों ख. 4 अंतरिक्ष यात्रियों ग. 6 अंतरिक्ष यात्रियों घ. 10 अंतरिक्ष यात्रियों
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 4 अंतरिक्ष यात्रियों - वर्ष 2022 में देश की आजादी की 75वीं सालगिरह पूरी होने पर गगनयान लांच किया जायेगा. जिसके लिए भारत के चयनित 4 अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए इस महीने रूस भेजा जायेगा जो की रूस में 11 महीने तक प्रशिक्षण लेंगे. इस गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी.
प्रश्न 3. भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन पर पहला अनूठा ह्यूमन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम लगाया है? क. गोरखपुर ख. महाराष्ट्र ग. विशाखापत्तनम घ. न्यू दिल्ली
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विशाखापत्तनम - भारतीय रेलवे ने देश के रेल सफ़र को लोगो के लिए रेल सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर पहला अनूठा ह्यूमन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम लगाया है. इस सिस्टम से यात्री फ्री में मोबाइल और वीडियो कॉलिंग के साथ मोबाइल चार्जिंग, मौसम और ट्रेन सहित स्थानीय जगहों की जानकारी ले सकेंगे.
प्रश्न 4. 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर के नॉमिनेशन में किस फिल्म ने सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं? क. जोकर ख. वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड ग. पैरासाइट घ. अपना टाइम आयेगा
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जोकर - 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा की गयी है जिसमे जोकिन फीनिक्स की जोकर फिल्म ने सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं. ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का योजना 9 फरवरी को लॉस एंजिलिस स्थित डॉल्बी थियेटर्स में किया जायेगा.
प्रश्न 5. सेबी ने 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी के पद अलग-अलग करने की समयसीमा को कितने वर्ष बढ़ा दिया है? क. 1 वर्ष ख. 2 वर्ष ग. 3 वर्ष घ. 5 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2 वर्ष - सेबी ने हाल ही में 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी के पद अलग-अलग करने की समयसीमा को 2 वर्ष बढाकर अप्रैल 2020 से अप्रैल 2022 कर दिया है. लेकिन सेबी ने समयसीमा बढ़ाने की वजह का कोई खुलासा नहीं किया है.
प्रश्न 6. केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा दिया है? क. अटल विहारी वाजपेयी ख. नरेंद्र मोदी ग. श्यामा प्रसाद मुखर्जी घ. सरदार वल्लभभाई पटेल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर देश के प्रसिद्ध राजनेता, शिक्षाविद् और बैरिस्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा दिया है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित जवाहरलाल नेहरु की सरकार में उद्योग व आपूर्ति मंत्री भी रहे थे.
प्रश्न 7. भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन दादी चारुलता पटेल का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 82 वर्ष ख. 87 वर्ष ग. 92 वर्ष घ. 94 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 87 वर्ष - हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन दादी चारुलता पटेल का निधन हो गया है. सुपरफैन दादी चारुलता पटेल को बीसीसीआई ने श्रद्धांजलि दी है. सुपरफैन दादी चारुलता पटेल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप 2019 में व्हीलचेयर पर भारतीय टीम का मैच देखने पहुंची थीं.
प्रश्न 8. खेलो इंडिया युवा खेलों में जीना खिट्टा ने कितने मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है? क. 10 मीटर ख. 20 मीटर ग. 30 मीटर घ. 50 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 मीटर - खेलो इंडिया युवा खेलों में हिमाचल प्रदेश की जीना खिट्टा ने 251.3 अंक के स्कोर करके 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. वही पंजाब की जसमीन कौर और सिफ्ट कौर ने इसी इवेंट में सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीता है.
प्रश्न 9. निम्न में से किस देश की एकमात्र महिला ओलंपिक मेडल विजेता कीमिया अलीजादेह ने अपना देश छोड़ने की घोषणा की है? क. जापान ख. इंडोनेशिया ग. मालदीव घ. ईरान
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ईरान - हाल ही में ईरान की एकमात्र महिला ओलंपिक मेडल विजेता कीमिया अलीजादेह ने अपना देश छोड़ने की घोषणा की है. कीमिया अलीजादेह ने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में ताइक्वांडो में ब्रोंज मेडल जीता था. उन्होंने कहा है की मैंने अधिक राजनीतिक शोषण और अपमान नहीं झेल सकतीं इसलिए मैंने देश छोड़ा है.
प्रश्न 10. इनमे से किस देश के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है? क. रूस ख. ऑस्ट्रेलिया ग. चीन घ. इंडोनेशिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रूस - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने कई संवैधानिक सुधारों का घोषणा की है.