Home / Current Affairs Hindi / 18 Jan 2020 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 18 January 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “18 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘18 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. ट्राई के नवंबर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो कितने वर्ष के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है?
क. 1 वर्ष
ख. 2 वर्ष
ग. 3 वर्ष
घ. 5 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 3 वर्ष - भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई)के नवंबर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो 3 वर्ष के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है. अब दुसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं.

प्रश्‍न 2. अल्फाबेट कंपनी हाल ही में 1 ट्रिलियन मार्केट कैप हिट करने वाली अमेरिका की कौन सी कंपनी बन गयी है?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चौथी - गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट कंपनी हाल ही में 1 ट्रिलियन मार्केट कैप हिट करने वाली अमेरिका की चौथी कंपनी बन गयी है. लेकिन अभी दुनिया के सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में अल्फाबेट कंपनी सातवें स्थान पर है.

प्रश्‍न 3. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस बैंक पर 6 महीने की पाबंदी लगा दी है?
क. महाराष्ट्र बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. यस बैंक
घ. श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक पर पाबंदी लगा दी है. साथ ही आरबीआई ने कोलकाता स्थित कोलिकाता महिला को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 6 महीने की पाबंदी लगायी है अब ग्राहक 10 जनवरी से 9 जुलाई तक इस बैंक से 6 महीने में केवल 1000 रुपये ही निकाल सकेंगे.

प्रश्‍न 4. विश्व तीरंदाजी ने हाल ही में किस शहर में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है?
क. बंगलौर
ख. पुणे
ग. दिल्ली
घ. मुंबई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दिल्ली - दिल्ली में होने विश्व तीरंदाजी ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. विश्व तीरंदाजी ने उपाध्यक्ष काजी रजीबुद्दीन अहमद चापोल को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजने का फैसला किया है.

प्रश्‍न 5. आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने किसके महानिदेशक का पदभार संभाला है?
क. एसबीआई
ख. वायुसेना
ग. जलसेना
घ. सीआरपीएफ

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सीआरपीएफ - आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने हाल ही में अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभाला है. वे गृह मंत्रालय में विशेष सचिव पद पर रह चुके है. सीआरपीएफ भारत का अग्रणी आंतरिक सुरक्षा बल भी है.

प्रश्‍न 6. एक सर्वेक्षण के मुताबिक, पाकिस्तान के कौन सा शहर में पेरिस और न्यूयार्क जैसे शहरों से भी कम अपराध हुए हैं?
क. कराची
ख. लाहौर
ग. इस्लामाबाद
घ. मुल्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लाहौर - वैश्विक अपराध सूचकांक (डब्ल्यूसीआई) के द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर शहर में पेरिस और न्यूयार्क जैसे शहरों से भी कम अपराध हुए हैं. हाल ही में लाहौर की रैंकिंग में 56 स्थानों का सुधार हुआ है.

प्रश्‍न 7. हाल ही में किस बैंक ने डिजिटल बैंकिंग के लिए ओटीपी आधारित लॉग इन सिस्टम लॉन्च किया है?
क. यस बैंक
ख. आईसीआईसीआई बैंक
ग. केनरा बैंक
घ. बैंक ऑफ़ बड़ोदा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. आईसीआईसीआई बैंक - आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में डिजिटल बैंकिंग के लिए ओटीपी आधारित लॉग इन सिस्टम लॉन्च किया है. इस इंटरनेट बैंकिंग ग्राहकों को पासवर्ड को याद नहीं रखा पड़ेगा.

प्रश्‍न 8. निम्न में से कौन सी क्रिकेट टीम विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गयी है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ग. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
घ. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड क्रिकेट टीम - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गयी है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था.

प्रश्‍न 9. मिखाइल वी. मिशुस्तिन को हाल ही में किस देश की संसद ने देश का नया प्रधानमंत्री चुना है?
क. चीन
ख. जापान
ग. रूस
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रूस - रूस की संसद ने हाल ही में मिखाइल वी. मिशुस्तिन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है. हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया था. साथ ही पुतिन ने रूस के संविधान में बदलाव का प्रस्ताव रखा था.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस देश को इंटरनेट फ्रीडम को लेकर अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में वर्ल्ड के सबसे खराब देशों की श्रेणी में रखा है?
क. अमेरिका
ख. रूस
ग. पाकिस्तान
घ. ईरान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान - पाकिस्तान को इंटरनेट फ्रीडम को लेकर अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में वर्ल्ड के सबसे खराब देशों की श्रेणी में रखा है. पाकिस्तान के आलावा इस श्रेणी में बेलारूस, तुर्की, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और इरिट्रिया को रखा गया है.
Read Also...  Top 10 May 1st to 10th May 2020 (1st Week) Current Gk in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *