Current Affairs

20-January-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 20 January 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

20 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 20th January 2022 in Hindi


भारत के पेंच टाइगर रिजर्व में हाल ही में कितने वर्षीय “कॉलरवाली” बाघिन की मृत्यु हो गई है?

  • 12 वर्षीय
  • 16 वर्षीय
  • 22 वर्षीय
  • 25 वर्षीय
Show Answer
उत्तर: 16 वर्षीय - भारत के पेंच टाइगर रिजर्व में हाल ही में 16 वर्षीय "कॉलरवाली" बाघिन की मृत्यु हो गई है. कॉलरवाली बाघिन का जन्म 2005 में हुआ था. इस बाघिन ने बाघों की आबादी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस बघिन ने अपने जीवन काल में 29 शावकों को जन्म दिया। यह एक विश्व रिकॉर्ड है.

इनमे से किस संगठन ने हाल ही में “World Employment and Social Outlook Report” जारी की है?

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान संगठन
Show Answer
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने हाल ही में "World Employment and Social Outlook Report" जारी की है. जिसके मुताबिक, 2022 में वैश्विक बेरोजगारी 207 मिलियन रहने का अनुमान लगाया गया है. जो की वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 21 मिलियन अधिक है.

निम्न में से किस सरकार ने हाल ही में सुगंधित पौधों की खेती पर जागरूकता अभियान शुरू किया है?

  • महाराष्ट्र सरकार
  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • जम्मू-कश्मीर सरकार
Show Answer
उत्तर: जम्मू-कश्मीर सरकार - जम्मू-कश्मीर सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सुगंधित पौधों की खेती, प्रसंस्करण को लेकर उत्पादकों के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सुगंधित पौधों की खेती में शामिल करने के लिए जागरूकता पैदा करना है. इन पौधों की मदद से उत्पादक और युवा उद्यमी अपनी इकाइयां स्थापित कर सकते हैं.

निम्न में से किस पुरस्कार से सम्मानित गरीबों की आवाज के रूप में याद की जाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का हाल ही में निधन हो गया है?

  • पद्म भूषण
  • पद्म विभूषण
  • पद्मश्री
  • भारत रत्न
Show Answer
उत्तर: पद्मश्री - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गरीबों की आवाज के रूप में याद की जाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का हाल ही में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें लुगड़ी देवी के नाम से भी जाना जाता है. वे वंचित समुदाय के प्रति समर्पण और ओडिशा में माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए जानी जाती थीं.

निम्न में से कौन सी टेलिकॉम कंपनी यूपीआई ऑटोपे शुरू करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी बन गयी है?

  • एयरटेल
  • वोडाफोन
  • आईडिया
  • रिलायंस जियो
Show Answer
उत्तर: रिलायंस जियो - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और रिलायंस जियो कंपनी ने घोषणा की है. इसके साथ ही रिलायंस जियो यूपीआई ऑटोपे शुरू करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी बन गयी है. यूपीआई ऑटोपे के साथ जियो के एकीकरण ने इसे NPCI द्वारा लॉन्च की गई अनूठी ई-जनादेश सुविधा के साथ लाइव होने वाला दूरसंचार उद्योग का पहला खिलाड़ी बना दिया है.

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में किस खिलाडी को सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

  • लिएओनेल मेस्सी
  • रॉबर्ट लेवानडॉस्की
  • एडूअर्ड मेंडी
  • थॉमस टुचेल
Show Answer
उत्तर: रॉबर्ट लेवानडॉस्की - हाल ही में ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी के अवार्ड से रॉबर्ट लेवानडॉस्की को सम्मानित किया गया है जबकि सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी के अवार्ड से एलेक्सिया पुटेलस को सम्मानित किया गया है.

दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में किस राज्य की लावणी कलाकार सुमित भाले ने गोल्ड मैडल जीता है?

  • केरल
  • गुजरात
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
Show Answer
उत्तर: महाराष्ट्र - दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में महाराष्ट्र की लावणी कलाकार सुमित भाले ने गोल्ड मैडल जीता है. यह लावणी महाराष्ट्र में लोकप्रिय संगीत की एक शैली है और पारंपरिक गीत और नृत्य का एक संयोजन है.

निम्न में से किस देश ने हाल ही में पहला “मेड इन अफ्रीका” उपग्रह लॉन्च किया है?

  • उत्तरी अफ्रीका
  • दक्षिण अफ्रीका
  • जापान
  • सऊदी अरब
Show Answer
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में पूरी तरह से अफ्रीका महाद्वीप में विकसित पहला "मेड इन अफ्रीका" उपग्रह लॉन्च किया है. अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर -3 मिशन के हिस्से के रूप में, तीन स्थानीय रूप से उत्पादित नैनोसेटेलाइट्स, जो देश के पहले समुद्री डोमेन जागरूकता उपग्रह नक्षत्र को बनाते हैं.

इनमे से किस देश के पूर्व प्रधान मंत्री तोशिकी कैफू का हाल ही में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • सऊदी अरब
  • नेपाल
  • चीन
  • जापान
Show Answer
उत्तर: जापान - जापान के पूर्व प्रधान मंत्री तोशिकी कैफू का हाल ही में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका कार्यकाल 1989 से 1991 तक था. उन्हें 1991 में फारस की खाड़ी में समुद्री आत्मरक्षा बल भेजने के लिए जाना जाता है. इस युद्ध के दौरान कैफू प्रशासन ने गठबंधन सेनाओं को 13 अरब डालर प्रदान किए थे.

निम्न में से किस देश के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता का हाल ही में निधन हो गया है?

  • इंडोनेशिया
  • जापान
  • माली
  • चेक
Show Answer
उत्तर: माली - माली के के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने सितंबर 2013 से सात साल तक शासन किया था, जब तक कि उन्हें अगस्त 2020 में एक सैन्य तख्तापलट में उखाड़ फेंका नहीं गया था. वे वर्ष 1994 से 2000 तक देश के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत थे.

Current Affairs in Hindi – 19 January 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *