Current Affairs in Hindi – 25 January 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “25 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘25 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह को कौन सा पगड़ीधारक डिप्टी कांस्टेबल बनाया गया है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहला - अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह को पहला पगड़ीधारक डिप्टी कांस्टेबल बनाया गया है. वे वर्षीय सिंह पहले अधिकारी होंगे जो ड्यूटी के दौरान अपने धार्मिक चिन्हों पगड़ी, दाढ़ी और लंबे केश रखेंगे.

प्रश्‍न 2. ग्लोबल करप्शन इंडेक्स 2019 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
क. 25वें स्थान
ख. 38वें स्थान
ग. 80वें स्थान
घ. 95वें स्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 80वें स्थान - भ्रष्टाचार में भारत की स्थिति में लगातार दूसरे वर्ष सुधार नहीं हुआ है. ग्लोबल करप्शन इंडेक्स 2019 में भारत 80वें स्थान पर रहा है. जबकि 2018 में भारत की रैंक 78वीं थी और स्कोर 41 ही था. ग्लोबल करप्शन इंडेक्स 2019 में डेनमार्क पहले स्थान पर रहा है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस देश ने हाल ही में दक्षिण एशिया क्षेत्र में पहली बार ई-पासपोर्ट सुविधा शुरु की है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रलिया
ग. बांग्लादेश
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. बांग्लादेश - बांग्लादेश ने हाल ही में दक्षिण एशिया क्षेत्र में पहली बार ई-पासपोर्ट सुविधा शुरु की है. यह सुविधा शुरु करने वाले बांग्लादेश दक्षिण एशिया में पहला देश बन गया है. जहा पर इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट सेवा दी जाती है. बांग्लादेश में 69 पासपोर्ट केन्द्रों द्वारा ई-पासपोर्ट उपलब्ध कराये जायेंगे.

प्रश्‍न 4. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नाइजीरिया में _____ अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर का उद्घाटन किया है?
क. जवाहरलाल अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर
ख. इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर
ग. महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर
घ. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर - विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नाइजीरिया में महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर का उद्घाटन किया है. महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर अफ्रीका में पहला कन्वेंशन सेंटर शुरु किया गया है.

प्रश्‍न 5. ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन एचसीएफसी 141बी कार्बन का इस्तेमाल किस देश ने खत्म कर दिया है?
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रलिया
घ. यूगांडा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारत - भारत ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन एचसीएफसी 141बी कार्बन का इस्तेमाल खत्म कर दिया है. इस एचसीएफसी 141बी का इस्तेमाल कठोर पॉलीयूरेथेन फोम के निर्माण के लिये उपयोग में लाया जाता था.

प्रश्‍न 6. हाल ही में किस देश को जी-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है?
क. यूगांडा
ख. ब्राज़ील
ग. अर्जेंटीना
घ. गुयाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गुयाना - हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के गुयाना को जी-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है. जो की वर्ष 2019 में फिलिस्तीन के पास थी. जी-77 समूह में 134 देश शामिल हैं इस समूह का भारत भी एक सदस्य है. इस जी-77 समूह की स्थापना 77 देशों ने मिलकर की थी.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को यादा यादा वायरस रखा है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को यादा यादा वायरस रखा है. यह एक अल्फावायरस है. जिसमे चिकुनगुनिया वायरस और ईस्टर्न इक्वाइन इंसेफेलाइटिस वायरस शामिल है.

प्रश्‍न 8. भारत वर्ष 2020 के वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 8 स्थान बढ़कर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 22वे स्थान
ख. 42वे स्थान
ग. 52वे स्थान
घ. 72वे स्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 72वे स्थान - भारत वर्ष 2020 के वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 8 स्थान बढ़कर 72वे स्थान पर पहुच गया है. वर्ष 2020 में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक का सातवां संस्करण आयोजित किया गया है.

प्रश्‍न 9. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने किस देश को रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने का आदेश दिया है?
क. चीन
ख. भारत
ग. म्यांमार
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. म्यांमार - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने म्यांमार को रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय को उत्पीड़न से बचाने के लिए म्यांमार को तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया है.

प्रश्‍न 10. 25 जनवरी को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. भारतीय शिक्षा दिवस
ख. भारतीय महिला दिवस
ग. भारतीय पुरुष दिवस
घ. भारतीय पर्यटन दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय पर्यटन दिवस - 25 जनवरी को पुरे भारत में भारतीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य देश की जनता को पर्यटन का महत्व समझाने और देश में पर्यटन को बढ़ावा देना है.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 19 August 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *