26 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “26 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘26 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
26 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में किस बैंक को 1,001 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है? क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा ख. यस बैंक ग. केनरा बैंक घ. पीएनबी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. यस बैंक - वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में यस बैंक को 1,001 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. जिससे यस बैंक की ब्याज आय 2,667 करोड़ रुपये हो गयी है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक की ग्रॉस एनपीए 1.60 फीसदी से बढ़कर 2.10 फीसदी रही.
प्रश्न 2. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, भारत का कौन सा राज्य वर्ष 2017-18 में विकास दर के मामले में पहले स्थान पर रहा है? क. केरल ख. कर्नाटक ग. बिहार घ. पंजाब
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. बिहार - रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, भारत का बिहार राज्य वर्ष 2017-18 में विकास दर के के मामले में पहले स्थान पर रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक जीएसडीपी के मामले में आंध्र प्रदेश और गुजरात दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे है.
प्रश्न 3. वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में किस बैंक को 3,764.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ? क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा ख. यस बैंक ग. केनरा बैंक घ. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बैंक ऑफ महाराष्ट्र - वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 3,764.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 597 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
प्रश्न 4. घरेलू कामगारों की भर्ती में सहयोग के लिए भारत और कुवैत के बीच हुए समझोते को किसने मंजूरी दे दी है? क. केंद्रीय मंत्रिमंडल ख. सुप्रीमकोर्ट ग. हाईकोर्ट घ. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. केंद्रीय मंत्रिमंडल - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में घरेलू कामगारों की भर्ती में सहयोग के लिए भारत और कुवैत के बीच हुए एक समझोते को मंजूरी दे दी है. इस समझोते के उद्देश्य कुवैत में रहने वाले भारतीय घरेलू कामगारों के लिए मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है.
प्रश्न 5. हाल ही में किसने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रति वर्ष सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा की है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. हाईकोर्ट ग. केंद्र सरकार घ. दिल्ली सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रति वर्ष सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा की है. जिसका उद्देश्य उन लोगों व संगठनों के प्रयासों को सम्मानित करना है, जिन्होंने आपदा के दौरान लोगों की सहायता की है.
प्रश्न 6. किस देश की क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर जोहान बोथा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? क. इंग्लैंड ख. भारत ग. ऑस्ट्रेलिया घ. दक्षिण अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर जोहान बोथा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. जोहान बोथा ने 78 वनडे मैच के दौरान 19.03 की औसत से 609 रन बनाए और 4.57 की इकोनॉमी के साथ 72 विकेट लिए है.
प्रश्न 7. दिल्ली में अवैध रूप से चल रही करीब 52,000 औद्योगिक इकाइयों से निपटने के लिए किसने एक समिति का गठन किया है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. हाईकोर्ट ग. एनजीटी घ. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एनजीटी - राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हाल ही में भारत की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से चल रही करीब 52,000 औद्योगिक इकाइयों से निपटने के लिए उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई एक समिति का गठन किया है.
प्रश्न 8. समांथा स्टोसुर और शुआई की जोड़ी ने हाल ही में टिमिया बाबोस और क्रिस्टिना म्लाडेनोविच को हराकर ________ में वुमन्स डबल्स खिताब जीत लिया है? क. ऑस्ट्रेलियन ओपन ख. फ्रेंच ओपन ग. अमेरिकी ओपन घ. ग्रैंड स्लैम
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. ऑस्ट्रेलियन ओपन - समांथा स्टोसुर और शुआई की जोड़ी ने हाल ही में टिमिया बाबोस और क्रिस्टिना म्लाडेनोविच को 6-3, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में वुमन्स डबल्स खिताब जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर इस टूर्नामेंट में 14 साल बाद खिताब जीता है.
प्रश्न 9. फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी थिएरे हेनरी को हाल ही में किस फुटबॉल क्लब के कोच पद से हटा दिया गया है? क. फ्रांस फुटबॉल क्लब ख. इटली फुटबॉल क्लब ग. मोनाको फुटबॉल क्लब घ. क्रोएशिया फुटबॉल क्लब
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मोनाको फुटबॉल क्लब - फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी थिएरे हेनरी को हाल ही में मोनाको फुटबॉल क्लब के कोच पद से हटा दिया गया है. उनकी अगुवाई में टीम ने 20 मैच खेले और सिर्फ 5 मैच में ही जीत दर्ज की है. वे हेनरी लियोनाडरे जार्डिम के जगह कोच नियुक्त किये गए थे.
प्रश्न 10. किस देश ने हाल ही में अपने देश में माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन ‘बिंग’ को ब्लाक कर दिया है? क. जापान ख. ऑस्ट्रेलिया ग. चीन घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन 'बिंग' को ब्लाक कर दिया है. चीन में किसी प्रमुख विदेशी कंपनी ने गूगल को पहले ही 2010 में ब्लाक कर दिया था.