भारत और विदेश से सम्बंधित “26 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘26 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. भारत की किस राज्य सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के लिए स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में युमना इंटरनेशनल एयरयपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है? क. केरल सरकार ख. गुजरात सरकार ग. उत्तर प्रदेश सरकार घ. पंजाब सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश सरकार - जेवर एयरपोर्ट के लिए स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार ने युमना इंटरनेशनल एयरयपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है. इस एयरयपोर्ट के विकसित होने के बाद जेवर एयरपोर्ट चीन को पीछे छोड़कर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जायेगा.
प्रश्न 2. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कितने वर्ष में भारतीय रुपया एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक बन गया है? क. एक वर्ष ख. दो वर्ष ग. तीन वर्ष घ. चार वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. एक वर्ष - एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में भारतीय रुपया एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक बन गया है. अब भारतीय रुपया सिर्फ पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया की मुद्राओं से ही बेहतर है. वर्ष 2019 से अबतक एक साल में डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 2 फीसदी गिरी है.
प्रश्न 3. पाकिस्तान ने हाल ही में कितने किलोमीटर की दूरी तक फायर करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? क. 150 किलोमीटर ख. 290 किलोमीटर ग. 420 किलोमीटर घ. 610 किलोमीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 290 किलोमीटर - पाकिस्तान ने हाल ही में 290 किलोमीटर की दूरी तक फायर करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल का नाम गजनवी दिया गया है. साथ ही यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है.
प्रश्न 4. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में कितने नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है? क. 7 ख. 10 ग. 15 घ. 26
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 26 - ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में हाल ही में 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है. डिक्शनरी के इस 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं. इन 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों में आधार, चॉल, डब्बा, हड़ताल और शादी शामिल है.
प्रश्न 5. भारत के किस शहर में देश का पहला ई-कचरा क्लिनिक खोला गया है? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. भोपाल घ. पुणे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भोपाल - मध्य प्रदेश के भोपाल में देश का पहला ई-कचरा क्लिनिक खोला गया है. यह क्लिनिक घरेलू और वाणिज्यिक इकाइयों से ई-कचरे को अलग करने के साथ-साथ संसाधित करेगा. इस ई-कचरा क्लिनिक में सभी प्रकार की ई-वेस्ट सामग्री जैसे कंप्यूटर, मोबाइल, चार्जर इत्यादि को संसाधित किया जायेगा.
प्रश्न 6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बीच एमओयू के साथ कितने समझौतें पर हस्ताक्षर हुए है? क. 5 समझौतें ख. 10 समझौतें ग. 15 समझौतें घ. 20 समझौतें
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 15 समझौतें - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बीच एमओयू के साथ 15 समझौतें पर हस्ताक्षर हुए है ये समझौतें दोनों देशो के बीच तेल और गैस, खनन और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुए है.
प्रश्न 7. इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में कितने लाख रन बनाने वाली टीम बनने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गयी है? क. 2 लाख ख. 3 लाख ग. 4 लाख घ. 5 लाख
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 5 लाख - इंग्लैंड क्रिकेट टीम हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने वाली टीम बनने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गयी है. इंग्लैंड टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 1022वें टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
प्रश्न 8. निम्न में से कौन सा टेनिस खिलाडी यूएस ओपन के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी 100 मैच जीतने वाला पहला खिलाडी बन गया है? क. नोवाक जोकोविच ख. राफेल नडाल ग. जॉन मिलमैन घ. रोजर फेडरर
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रोजर फेडरर - रोजर फेडरर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 4-6, 7-6, 6-4, 4-6, 7-6 से हराया है. इस जीत के बाद रोजर फेडरर यूएस ओपन के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाडी बन गए है.
प्रश्न 9. हाल ही में किस देश ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया है? क. जापान ख. ऑस्ट्रलिया ग. स्विट्जरलैंड घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड - स्विट्जरलैंड ने हाल ही में दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जिसका व्यास करीब 2.96 मिलीमीटर (0.21 इंच) जारी किया है. इस सिक्के का वजन 0.063 ग्राम है. इस सिक्के के पिछले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन की जीभ दिखाती तस्वीर लगी है.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने पूर्व सैन्य अधिकारी री सान ग्वोन को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है? क. चीन ख. जापान ग. उत्तर कोरिया घ. दक्षिण कोरिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर कोरिया - हाल ही में उत्तर कोरिया ने पूर्व सैन्य अधिकारी री सान ग्वोन को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है. वे दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों के लिए जिम्मेदार सरकारी निकाय के अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं.