Home / Current Affairs Hindi / January 26 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 26 January 2021 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’26 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’26 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 26th January 2021 in Hindi (26 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)


भारत का रिकॉर्ड तोड़कर स्पेसएक्स ने एक रॉकेट से कितने सैटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड बनाया है?

  • 103 सैटेलाइट
  • 113 सैटेलाइट
  • 123 सैटेलाइट
  • 143 सैटेलाइट
सही उत्तर
उत्तर: 143 सैटेलाइट - भारत के वर्ष 2017 में एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट को लांच करने का रिकॉर्ड को तोड़कर अंतरिक्ष की दुनिया में स्पेसएक्स (SpaceX) ने एक रॉकेट से 143 सैटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड बनाया है. स्पेसएक्स अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी है. इससे पहले स्पेसएक्स ने एक साथ सबसे ज्यादा 48 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेजा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग देशभर के कितने बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है?

  • 12 बच्चों
  • 22 बच्चों
  • 32 बच्चों
  • 52 बच्चों
सही उत्तर
उत्तर: 32 बच्चों - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग देशभर के 32 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है. ये पुरस्कार असाधारण क्षमताओं वाले बच्चों को दिया गया है जिन्हें इनोवेशन, एकेडमिक्स, स्पोर्ट्स, आर्ट्स, कल्चरल, सोशल सर्विस, बहादुरी समेत अन्य क्षेत्रों में विशेष पहचान मिली है.

51वें इफ्फी के गोवा में समापन के बाद दिए गए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड में किस फिल्म ने बेस्ट फिल्म के लिए अवार्ड जीता है?

  • इनटु द डार्कनेस
  • टर्मिनेटर 3
  • द डार्क नाईट
  • एवेंजर
सही उत्तर
उत्तर: इनटु द डार्कनेस - हाल ही में 51वें इफ्फी के गोवा में समापन के बाद दिए गए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड में फेस्टिवल में डेनमार्क की फिल्म 'इनटु द डार्कनेस' ने बेस्ट फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड जीता है. यह फिल्म वर्ल्ड वॉर-2 पर बेस्ड है. जबकि बेस्ट एक्टर के लिए सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड त्जु-चुआन लियू ने जीता.

हाल ही में किस मंत्रालय ने आदिवासी प्रवासी श्रमिकों से संबंधित डाटा एकत्र करने के लिए “श्रमशक्ति” पोर्टल लॉन्च किया है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: जनजातीय मामलों के मंत्रालय - जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में आदिवासी प्रवासी श्रमिकों से संबंधित डाटा एकत्र करने के लिए "श्रमशक्ति" पोर्टल लॉन्च किया है. यह इस श्रमशक्ति’ डिजिटल पोर्टल डाटा अंतर को सफलतापूर्वक दूर करने में सक्षम होगा और प्रवासी श्रमिकों को भी सशक्त करेगा.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय नौसेना ने थल सेना एवं वायु सेना के साथ संयुक्त रूप से कौन से युद्धाभ्यास का आयोजन किया है?

  • एम्फीमेक्स -21
  • एम्फीमेक्स -23
  • एम्फीमेक्स -24
  • एम्फीमेक्स -25
सही उत्तर
उत्तर: एम्फीमेक्स -21 - भारत की तीनो सेनाओं (भारतीय नौसेना ने थल सेना एवं वायु सेना) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संयुक्त रूप से जल-थल-नभ युद्धाभ्यास एम्फीमेक्स -21 का आयोजन किया है. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य अपने द्वीप क्षेत्रों की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारत की क्षमताओं का सत्यापन करना था.

हाल ही में किसने गणतंत्र दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार पोर्टल का नया संस्करण लॉन्च किया है?

  • नरेंद्र मोदी
  • निर्मला सीतारमण
  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी
सही उत्तर
उत्तर: राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ने हाल ही में गणतंत्र दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार पोर्टल का नया संस्करण "www.gallantryawards.gov.in" लॉन्च किया है. यह पोर्टल भारत के साहसी वीरता पुरस्कार विजेताओं के अमर योगदान को सम्मानित करने के लिए एक वन-स्टॉप वर्चुअल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा.

26 जनवरी को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय लुई ब्रेल दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस - 26 जनवरी को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्व सीमा शुल्क संगठन (डबल्युसीओ) के गठन की स्मृति में मनाया जाता है.

रेयान क्राउसर ने ट्रैक लीग एयर्टेविले, एआर में 22.82 मीटर थ्रो करके कितने साल पुराना इनडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

  • 11 साल
  • 23 साल
  • 28 साल
  • 32 साल
सही उत्तर
उत्तर: 32 साल - अमेरिका के ओलिंपिक शॉटपुट चैम्पियन रेयान क्राउसर ने हाल ही में ट्रैक लीग एयर्टेविले, एआर में 22.82 मीटर थ्रो करके 32 साल पुराना इनडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में रैंडी बार्न्स के 1989 में 22.66 मीटर थ्रो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने तीसरे थ्रो में भी 22.70 मीटर दूर गोला फेंकाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 28 July 2020 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *