भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’27 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 27th January 2021 in Hindi (27 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत के 72वे रिपब्लिक डे पर रिपब्लिक डे परेड में किस पडोसी देश की सैन्य टुकड़ी भी पहली बार शामिल हुई है?
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
जापान
म्यामार
सही उत्तर
उत्तर: बांग्लादेश - भारत के 72वे रिपब्लिक डे पर राजपथ पर रिपब्लिक डे परेड में बांग्लादेश देश की सैन्य टुकड़ी भी पहली बार शामिल हुई है. इस रिपब्लिक डे परेड में राफेल ने पहली बार उड़ान भरी है. हालाँकि 55 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ है.
वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोगों को किस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
पद्म श्री
पद्म भूषण
पद्म विभूषण
तीनो
सही उत्तर
उत्तर: पद्म विभूषण - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोगों को वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जबकि 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड देने की घोषणा की गयी है:
भारतीय मूल के सीन देसाई को हाल ही में किस फुटबॉल टीम का डिफेनसिव कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है?
शिकागो बीयर्स
ग्रीन बे पैकर्स
टांपा बे बुकानो
शिकागो बुल्स
सही उत्तर
उत्तर: शिकागो बीयर्स - भारतीय मूल के सीन देसाई को हाल ही में शिकागो बियर्स का डिफेनसिव कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. वे पहले दक्षिण एशियाई और भारतीय मूल के नागरिक है जिन्हें अमेरिका के नेशनल फुटबॉल (NFL) लीग के लिए डिफेनसिव कॉर्डिनेटर बनाया गया है.
वर्ल्ड चेस फेडरेशन (फीडे) के अनुसार, दिसंबर 2020 तक भारत के किस राज्य में अकेले 24 ग्रैंडमास्टर है?
केरल
तमिलनाडु
गुजरात
महाराष्ट्र
सही उत्तर
उत्तर: तमिलनाडु - हाल ही में वर्ल्ड चेस फेडरेशन (फीडे) के अनुसार, दिसंबर 2020 तक पूरे भारत में चेस के 67 ग्रैंडमास्टर (जीएम) है जबकि केवल तमिलनाडु राज्य में ही 24 ग्रैंडमास्टर हैं. केवल चेन्नई में करीब 50 एकेडमी हैं, जो चेस टूर्नामेंट का आयोजन करती हैं. मेनुअल एरोन देश के पहले इंटरनेशनल मास्टर हैं और विश्वनाथ देश के पहले ग्रैंड मास्टर हैं। दोनों ही तमिलनाडु से ही हैं.
निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में “पंख” योजना लांच की है?
केरल सरकार
गुजरात सरकार
मध्य प्रदेश सरकार
बिहार सरकार
सही उत्तर
उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार - मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत "पंख" योजना लांच की है. योजना के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की पी -सुरक्षा, ए- जागरुकता (लड़िकयों के अधिकारों के बारे में जागरुकता) एन- पोषण, के- ज्ञान और एच- हेल्थ लिए स्टैंड करते हैं.
श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा को किस आईपीएल टीम की फ्रैंचाइजी ने क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है?
कोलकाता नाइटराइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
दिल्ली कैपिटल
रॉयल चैलेंजर बंगलौर
सही उत्तर
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स - श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा को राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम की फ्रैंचाइजी ने क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है. श्रीलंका के लिए 16 साल के करियर में कुमार संगकारा ने 28 हजार से अधिक रन बनाए हैं और उनका टेस्ट औसत बीते 46 साल में सभी बल्लेबाजों से बेहतर था.
श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रौद्योगिकी नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किस आईआईटी संस्थान में “एग्री-फूड टेकाथॉन” का उद्घाटन किया है?
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी मुंबई
आईआईटी चेन्नई
आईआईटी खड़गपुर
सही उत्तर
उत्तर: आईआईटी खड़गपुर - केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में प्रौद्योगिकी नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी खड़गपुर में "एग्री-फूड टेकाथॉन" का उद्घाटन किया है. यह "एग्री-फूड टेकाथॉन" कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में "एग्री-प्रेन्योर्स (कृषि उद्यमियों)" को बढ़ावा देने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी और विचारों को प्रेरित करेगा.
27 जनवरी को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस
अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस - 27 जनवरी को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day) मनाया जाता है. यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई प्रलय की त्रासदी की याद में मनाया जाता है.