भारत और विदेश से सम्बंधित “28 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘28 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. क्वीन एलिजाबेथ ने किसे स्कॉटलैंड के चर्च की जनरल असेंबली में नया लॉर्ड हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है? क. ड्यूक विलियम ख. प्रिंस डचेस प्रिंस हैरी ग. मेगन मार्कल घ. प्रिंस विलियम
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. प्रिंस विलियम - ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने अपने बड़े पोते प्रिंस विलियम को स्कॉटलैंड के चर्च की जनरल असेंबली में नया लॉर्ड हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है. साथ ही प्रिंस विलियम स्कॉटलैंड के चर्च में ब्रिटिश राजशाही के प्रमुख प्रतिनिधि होंगे.
प्रश्न 2. इनमे से किस एयरलाइन्स में सरकार की 100% हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है? क. इंडिगो एयरलाइन्स ख. किंगफ़िशर ग. गो एयरलाइन्स घ. एयर इंडिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एयर इंडिया - एयर इंडिया एयरलाइन्स में सरकार की 100% हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है. जो बिडिंग प्रक्रिया में क्वॉलीफाई करेंगे, उन्हें 31 मार्च तक इसकी जानकारी दे दी जाएगी.
प्रश्न 3. अमेरिका के किस मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी का कैलिफॉर्निया में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है? क. कोबे ब्रायंट ख. लेब्रोन जेम्स ग. केविन दुरंत घ. जेम्स हार्डेन
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कोबे ब्रायंट - अमेरिका के मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का कैलिफॉर्निया में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है. इन हादसे में उनकी 13 साल की बेटी गियाना मारिया समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है. वे दुनिया के सबसे सबसे महान खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे.
प्रश्न 4. ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में 18 वर्षीय पॉप सिंगर बिली एलिश को सबसे ज्यादा कितने ग्रैमी अवार्ड जीते है? क. 3 ग्रैमी अवार्ड ख. 4 ग्रैमी अवार्ड ग. 5 ग्रैमी अवार्ड घ. 8 ग्रैमी अवार्ड
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 5 ग्रैमी अवार्ड - ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में 18 वर्षीय पॉप सिंगर बिली एलिश को सबसे ज्यादा 5 ग्रैमी अवार्ड जीते है. उन्हें 6 केटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे. पॉप सिंगर बिली एलिश यह अवॉर्ड जीतने वाली सबसे युवा सिंगर हैं. वही 11वी बार लेडी गागा ने पुरस्कार जीता है.
प्रश्न 5. भारत के किस राज्य की निवासी देश की पहली ट्रांसवुमन जर्नलिस्ट हिदी सादिया ने एर्नाकुलम के कारायोग्यम में अथर्व मोहन के साथ शादी की है? क. गुजरात ख. पंजाब ग. केरल घ. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केरल - भारत के केरल निवासी देश की पहली ट्रांसवुमन जर्नलिस्ट हिदी सादिया ने एर्नाकुलम के कारायोग्यम में अथर्व मोहन के साथ शादी की है. केरल राज्य में ट्रांसजेंडर द्वारा शादी करने का यह चौथा मामला है. हाल ही राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर की शादी के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट का प्रावधान किया है.
प्रश्न 6. पीओके स्थित मुजफ्फराबाद के विश्वविद्यालय ने कैंपस में छात्राओं को क्या लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है? क. बुर्का ख. लिपस्टिक ग. आईडी कार्ड घ. बेल्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लिपस्टिक - पीओके स्थित मुजफ्फराबाद के विश्वविद्यालय ने हाल ही में अजीबो गरीब फरमान जारी करते हुए कैंपस में छात्राओं को लिपस्टिक लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस नियम का पालन नहीं करने पर लड़कियों को 100 रुपये का जुर्माना देना होगा.
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में किस देश ने पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है? क. चीन ख. नेपाल ग. इंडोनेशिया घ. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नेपाल - नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया है की हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. इस सागरमाथा संवाद फोरम में वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
प्रश्न 8. हांगकांग के एनजी का लोंग और जापान की किस खिलाडी ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल वर्ग के खिताब जीता है? क. अकाने यामागुची ख. मिसाकी मत्सुतोम ग. अयाका तकष्मी घ. सायका हिरोता
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अकाने यामागुची - हांगकांग के एनजी का लोंग और जापान की अकाने यामागुची ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल वर्ग के खिताब जीता है. एनजी का लोंग ने पुरुष एकल फाइनल में केंता निशिमोतो को हराकर ख़िताब जीता है.
प्रश्न 9. इतिहास में पहली बार किस देश ने अपने देश के नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किये हैं? क. भारत ख. इंडोनेशिया ग. जापान घ. इज़रायल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इज़रायल - इज़रायल ने इतिहास में पहली बार अपने देश के नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किये हैं. इस अनुमति के बाद इज़रायली अब आधिकारिक तौर पर हज और उमराह जैसे धार्मिक आयोजनों के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे.
प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच हाल ही में नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया है? क. चीन ख. जापान ग. रूस घ. पाकिस्तान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रूस - भारत और रूस के बीच हाल ही में नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया है. इस गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया है.