भारत और विदेश से सम्बंधित “30 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘30 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. टाईकॉन अवॉर्ड समारोह में किस उद्योगपति को टाईकाॅन मुंबई 2020 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है? क. रतन टाटा ख. सुन्दर पिचाई ग. सत्य नाड़ेला घ. ग्रेट थनबर्ग
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रतन टाटा - टाईकॉन अवॉर्ड समारोह में काॅर्पाेरेट वर्ल्ड में मूल्याें के पक्षधर इन्फोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति ने उद्योगपति रतन टाटा को टाईकाॅन मुंबई 2020 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
प्रश्न 2. निम्न में से किसने हाल ही में अफ्रीकी चीते को भारत में उचित स्थान पर रखने की अनुमति दे दी है? क. निति आयोग ख. योजना आयोग ग. सुप्रीम कोर्ट घ. दिल्ली हाईकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अफ्रीकी चीते को भारत में उचित स्थान पर रखने की अनुमति दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की वह अफ्रीकी चीते को रखने की परियोजना की निगरानी करेगा और समिति प्रत्येक 4 माह में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी.
प्रश्न 3. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुना है? क. आयोग ख. संविधान ग. धारा घ. नागरिकता
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. संविधान - ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने "संविधान" शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुना है. ऑक्सफोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर कहा है की संविधान एक शब्द, जो बीते हुए साल की प्रकृति, मिजाज, माहौल और मानसिकता को व्यक्त कर सकता है.
प्रश्न 4. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए किसे शिक्षा मंत्री बनाया है? क. रामेश्वर उरांव ख. आलमगीर आलम ग. जगरनाथ महतो घ. सत्यानंद भोक्ता
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जगरनाथ महतो - झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री बनाया है. साथ ही सबसे शिक्षित और धनी मंत्री रामेश्वर उरांव को वित्त एवं वाणिज्य विभाग का मंत्री बनाया गया है.
प्रश्न 5. अमेरिकी प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2019 के लिए विश्व के प्रमुख कितने हजार उद्योगों की सूची जारी की है? क. 1 हजार ख. 2 हजार ग. 5 हजार घ. 10 हजार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2 हजार - अमेरिकी प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2019 के लिए विश्व के प्रमुख 2 हजार उद्योगों की सूची जारी की है जिसमे भारत की 19 कंपनियों को स्थान मिला है. छत्तीसगढ़ में स्थित कंपनी सेल 10वें स्थान पर रही है. सेल कंपनी इस समय 12 देशों में रेलपांत की सप्लाई कर रही है.
प्रश्न 6. भारत का कौन सा राज्य नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने देश का चौथा राज्य बन गया है? क. गुजरात ख. केरल ग. पंजाब घ. पश्चिम बंगाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल राज्य नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने देश का चौथा राज्य बन गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया था कि विवादास्पद सीएए कानून को निरस्त किया जाए और एनपीआर और एनआरसी वापस लिया जाए.
प्रश्न 7. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में किस कंपनी का मुनाफा 11.4% बढ़कर 22.2 अरब डॉलर पहुंच गया है? क. गूगल ख. माइक्रोसॉफ्ट ग. एपल घ. फेसबुक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एपल - एपल कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 11.4% बढ़कर 22.2 अरब डॉलर पहुंच गया है. जो की अब तक की किसी अमेरिकी कंपनी का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है. एक साल बाद एप्पल के आईफोन की बिक्री बढ़ी है.
प्रश्न 8. नीरज चोपड़ा ने एसीएनई लीग में कितने मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है? क. 57.86 मीटर ख. 67.86 मीटर ग. 87.86 मीटर घ. 92.86 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 87.86 मीटर - भारत के स्टार चक्काफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में एसीएनई लीग में 87.86 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है. नीरज चोपड़ा वर्ष 2019 में चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर रहे थे.
प्रश्न 9. भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने 6 दिन तक चलने वाली बर्लिन साइकिलिंग टूर्नामेंट में कौन सा मेडल जीता है? क. गोल्ड मेडल ख. सिल्वर मेडल ग. ब्रोंज मेडल घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने 6 दिन तक चलने वाली बर्लिन साइकिलिंग टूर्नामेंट में 20 क्लासिफिकेशन अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. जबकि चेक गणराज्य के थामस बाबेक दूसरे और जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव तीसरे स्थान पर रहे है.
प्रश्न 10. महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर टी-20 में विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा कितने रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं? क. 1126 रन ख. 1156 रन ग. 1246 रन घ. 1386 रन
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1126 रन - महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर टी-20 में विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 1126 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं. धोनी ने बतौर कप्तान 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे. जबकि विराट कोहली ने 36वें मैच में 45.04 की औसत से 1126 रन बनाए है.