Current Affairs in Hindi – 7 January 2021 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘7 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 7th January 2021 in Hindi (7 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 1901 के बाद से 2020 को कौन सा सबसे अधिक गर्म वर्ष घोषित किया है?

  • पहला
  • तीसरा
  • पांचवा
  • आठवां
सही उत्तर
उत्तर: आठवां - भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 1901 के बाद से 2020 को आठवां सबसे अधिक गर्म वर्ष घोषित किया है लेकिन वर्ष 2016 की सबसे अधिक गर्मी की तुलना में यह "काफी कम" रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक 1901 में देश भर के रिकार्ड रखने की शुरूआत हुई थी.

भारत ने हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप में कौन सा वैज्ञानिक अभियान शुरू किया है?

  • 12वां वैज्ञानिक अभियान
  • 20वां वैज्ञानिक अभियान
  • 40वां वैज्ञानिक अभियान
  • 78वां वैज्ञानिक अभियान
सही उत्तर
उत्तर: 40वां वैज्ञानिक अभियान - भारत ने हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप में 40वां वैज्ञानिक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के दौरान दक्षिणी व्हाइट कॉन्टिनेंट/ श्वेत महाद्वीप के लिए देश के वैज्ञानिक प्रयास के चार दशक भी पूरे हुए हैं. यह अभियान यात्रा, 43 सदस्यों के साथ, 5 जनवरी को गोवा से रवाना हुई है.

इनमे से कौन सा देश वन्यजीवों के आवास-संरक्षण के लिए APAP की सह-अध्यक्षता करेगा?

  • जापान
  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: भारत - भारत वन्यजीवों के आवास-संरक्षण के लिए अगले 3 साल तक एशिया संरक्षित क्षेत्रों (APAP) की सह-अध्यक्षता करेगा. एपीएपी को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ का समर्थन हासिल है. भारत अब दक्षिण कोरिया की जगह स्थान लेगा.

मध्य प्रदेश और किस राज्य को चार नागरिक केंद्रित सुधारों में से तीन सुधारों को पूरा करने के लिए पुरस्कृत किया गया है?

  • गुजरात
  • बिहार
  • आंध्र प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
सही उत्तर
उत्तर: आंध्र प्रदेश - मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्य को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित चार नागरिक केंद्रित सुधारों में से तीन सुधारों को पूरा करने के लिए पुरस्कृत किया गया है. इन दोनों राज्यों ने वन नेशन, वन राशन कार्ड रिफॉर्म, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म और अर्बन लोकल बॉडीरिफॉर्म पूरे कर लिए हैं.

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच हुए सहभागिता से जुड़े एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की मंजूरी दे दी है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
  • जापान
  • चीन
सही उत्तर
उत्तर: जापान - केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच हुए सहभागिता से जुड़े एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की मंजूरी दे दी है. यह समझोता निर्दिष्‍ट कुशल कामगारों के संबंध में तय व्‍यवस्‍था के उचित परिचालन के लिए सहभागिता का मूलभूत ढांचा तैयार करने के संबंध में है साथ ही संस्‍थागत तंत्र की स्‍थापना की जाएगी.

निम्न में से किस नदी में अमोनिया नाइट्रोजन पर रोक लगाने के लिए एक दल का गठन किया गया है?

  • गंगा
  • यमुना
  • कावेरी
  • ब्रह्मपुत्र
सही उत्तर
उत्तर: यमुना - केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यमुना नदी में अमोनिया नाइट्रोजन पर रोक लगाने के लिए एक संयुक्त अध्ययन समूह और निगरानी दल का गठन किया है. साथ ही दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, एचएसपीसीबी, दिल्ली जल और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा और दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और किसने संयुक्त रूप से टॉयकाथॉन-2021 की शुरुआत की है?

  • नितिन गडकरी
  • स्मृति ईरानी
  • प्रवीण कुमार
  • राजनाथ सिंह
सही उत्तर
उत्तर: स्मृति ईरानी - केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में संयुक्त रूप से टॉयकाथॉन-2021 और टॉयकाथॉन पोर्टल की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य भारत के एक अरब अमेरिकी डॉलर कीमत वाले खिलौना बाजार का दोहन करना है. और टॉयकाथॉन के ज़रिये 33 करोड़ छात्रों को नवीन कौशल से जोड़ा जायेगा.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण आमरे को अगले 2 सीजन के लिए किस आईपीएल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है?

  • चेन्नई सुपरकिंग्स
  • मुंबई इंडियनस
  • रॉयल चैलेंजर बंगलौर
  • दिल्ली कैपिटल्स
सही उत्तर
उत्तर: दिल्ली कैपिटल्स - पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण आमरे को अगले 2 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है वे रिकी पोंटिंग के सहायक के तौर पर काम करेंगे. वे साथ ही 2014 से 2019 तक दिल्ली के टैलेंट स्काउट हेड भी रहे थे.

निम्न में से किस डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म ने हाल ही में इंस्टेंट पर्सनल लोन सर्विस लांच किया है?

  • फ्री-चार्ज
  • पेटीएम
  • गूगल पे
  • भारत पे
सही उत्तर
उत्तर: पेटीएम - डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म पेटीएम ने हाल ही में इंस्टेंट पर्सनल लोन सर्विस लांच की है. पेटीएम की इस सर्विस से साल के 365 दिन किसी भी समय सिर्फ 2 मिनट में लोन मिल सकेगा. ये लोन NBFC और बैंकों की तरफ के जरिए दिया जायेगा. इस सर्विस से 2 लाख रुपए तक का इंस्टेंट लोन मिल सकता है.

राफेल वारनॉक जॉर्जिया के साथ ही किस महाद्वीप से सीनेटर चुने जाने वाले पहले अश्वेत बन गए है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिणी अमेरिका
  • एशिया
सही उत्तर
उत्तर: उत्तरी अमेरिका - राफेल वारनॉक हाल ही में जॉर्जिया के साथ ही उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से सीनेटर चुने जाने वाले पहले अश्वेत बन गए है. वह अटलांटा की एक चर्च में पादरी हैं। उन्होंने रिपब्लिकन केली लोफ्लर को हराया है. जॉर्जिया को रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है.
Read Also...  12 मई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 12 May 2022 Current Affairs In Hindi, Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *