Current Affairs in Hindi – 12 July 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’12 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’12 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 12th July 2020 in Hindi (12 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. भारत में किस वर्ष में बाघों पर किया गया सर्वे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है?

  1. 2015
  2. 2017
  3. 2018
  4. 2019
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2018 - भारत में वर्ष 2018 में बाघों पर किया गया सर्वे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है. बाघों पर किया गया सर्व दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ है यह 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किमी में किया गया है.

प्रश्न 2. चालू वित्त वर्ष में किस बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है?

  1. यस बैंक
  2. केनरा बैंक
  3. भारतीय स्टेट बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: केनरा बैंक - चालू वित्त वर्ष में केनरा बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. जिसमे से आधी से अधिक राशि इक्विटी शेयर जारी करके इकट्ठी की जाएगी.

प्रश्न 3. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के वजह से किस राज्य सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी की आगामी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं?

  1. केरल सरकार
  2. गुजरात सरकार
  3. महाराष्ट्र सरकार
  4. दिल्ली सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के वजह से सभी यूनिवर्सिटी की आगामी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटी के एग्जाम नहीं होंगे। इनमें सभी आगामी सेमेस्टर और टर्मिनल (फाइनल) एग्जाम भी शामिल होंगे.

प्रश्न 4. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गए कितने नए पुलों का उदघाटन किया है?

  1. 2 पुलों
  2. 4 पुलों
  3. 6 पुलों
  4. 10 पुलों
सही उत्तर देखे
उत्तर: 6 पुलों - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गए 6 नए पुलों का उदघाटन किया है. जिसमे लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस पूल से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को आवाजाही की सुविधा हो जाएगी.

प्रश्न 5. भारत और यूरोपीय संघ का 15वां शिखर सम्मेलन कब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है?

  1. 12 जुलाई 2020
  2. 13 जुलाई 2020
  3. 14 जुलाई 2020
  4. 15 जुलाई 2020
सही उत्तर देखे
उत्तर: 15 जुलाई 2020 - भारत और यूरोपीय संघ का 15वां शिखर सम्मेलन 15 जुलाई 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है. इस वर्ष शुरु में आयोजित किये जाने वाले इस सम्मेलन को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था.

प्रश्न 6. निम्न में से किस राज्य की कैबिनेट ने हाल ही में राज्य की स्टार्टअप नीति 2020 को मंजूरी दे दी है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. महाराष्ट्र
  4. उत्तर प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश राज्य की कैबिनेट ने हाल ही में राज्य की स्टार्टअप नीति 2020 को मंजूरी दे दी है. जिससे नए व्यापारिक विचारों का पोषण किया जा सके. कैबिनेट के इस फैसले से भारत के शीर्ष 3 स्टार्टअप अनुकूलक राज्यों से बराबरी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा.

प्रश्न 7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को कितने महीने के लिए बढाने के लिए मंजूरी दे दी है?

  1. 2 महीने
  2. 3 महीने
  3. 5 महीने
  4. 8 महीने
सही उत्तर देखे
उत्तर: 5 महीने - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 महीने बढाने के लिए मंजूरी दे दी है. अब यह योजना जुलाई से नवंबर 2020 लागू रहेगी. इस योजना के माध्यम से 5 महीनो में 81 करोड़ लोगों के बीच 203 लाख टन अनाज वितरित किया जाएगा.

प्रश्न 8. स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार ने फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है?

  1. कर्नाटक सरकार
  2. केरल सरकार
  3. गुजरात सरकार
  4. पंजाब सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: कर्नाटक सरकार - कर्नाटक सरकार ने हाल ही में राज्य में स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है. जिसके तहत दोनों समाज के स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए रास्ते बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

प्रश्न 9. निम्न में से किस देश ने हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टील्थ फाइटर जेट्स को बनाने की घोषणा की है?

  1. अमेरिका
  2. जापान
  3. चीन
  4. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: जापान - जापान ने हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टील्थ फाइटर जेट्स को बनाने की घोषणा की है. जो की 2 इंजन वाले होंगे और अगले कुछ साल में तैयार हो जाएंगे. साथ ही हाल ही में अमेरिका और जापान के बीच एफ-35 फाइटर जेट्स की डील भी हुई है.

प्रश्न 10. भारत के किस पडोसी देश ने हाल ही में दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है?

  1. भूटान
  2. नेपाल
  3. बांग्लादेश
  4. श्रीलंका
सही उत्तर देखे
उत्तर: नेपाल - भारत के पडोसी देश नेपाल ने हाल ही में दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है. लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 24 May 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *