Current Affairs in Hindi – 13 July 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’13 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’13 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 13th July 2020 in Hindi (13 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  1. 80 वर्ष
  2. 85 वर्ष
  3. 90 वर्ष
  4. 95 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 85 वर्ष - इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी और आयरलैंड के पूर्व कोच जैक चार्लटन का हाल ही में इंग्लैंड के पूर्वोत्तर में नॉर्थम्बरलैंड स्थित उनके पैतृक घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने वर्ष 1966 विश्व कप फाइनल जर्मनी को 4-2 से हराकर इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनना था.

प्रश्न 2. हाल ही में अमेरिकी नौसेना में किस मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने पहली अश्‍वेत महिला पायलट बनकर इतिहास बना दिया है?

  1. भारतीय मूल
  2. अफ़्रीकी मूल
  3. ऑस्ट्रियाई मूल
  4. जापानी मूल
सही उत्तर देखे
उत्तर: अफ़्रीकी मूल - हाल ही में अमेरिकी नौसेना में अफ़्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने पहली अश्‍वेत महिला पायलट बनकर इतिहास बना दिया है. लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल को इस महीने के आखिरी तक फ्लाइट अधिकारी का बैज मिलेगा जिसे विंग्स ऑफ गोल्ड के नाम से जाना जाता है.

प्रश्न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा में कितने मेगावाट के एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण किया है?

  1. 250 मेगावाट
  2. 500 मेगावाट
  3. 750 मेगावाट
  4. 850 मेगावाट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 750 मेगावाट - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट के एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नरेंद्र मोदी जी ने अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया है.

प्रश्न 4. हाल ही में किसने म्यूचुअल फंड पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है?

  1. केंद्र सरकार
  2. सेबी
  3. निति आयोग
  4. योजना आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: सेबी - भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में म्यूचुअल फंड उद्योग के विनियमन और विकास से संबंधित मामलों पर सलाह देने वाली सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है. इस 20 सदस्यीय सलाहकार समिति की प्रमुख उषा थोराट हैं.

प्रश्न 5. इनमे से किस राज्य सरकार ने हाल ही में चीनी उपकरण व डिवाइस का इस्तेमाल न करने की घोषणा की है?

  1. केरल सरकार
  2. गुजरात सरकार
  3. पंजाब सरकार
  4. उत्तराखंड सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: उत्तराखंड सरकार - उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हाल ही में चीनी उपकरण व डिवाइस का इस्तेमाल न करने की घोषणा की है. साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार द्वारा टिकटॉक तथा अन्य चीनी ऐप को प्रतिबंधित किए जाने की सराहना की है.

प्रश्न 6. भारत का कौन सा राज्य सभी घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य बना गया है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. केरल
  3. गुजरात
  4. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश राज्य सभी घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य बना गया है. यहाँ पर हर घर में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है की कोरोना काल में बड़ी कामयाबी मिली है.

प्रश्न 7. निम्न में से किस राज्य सरकार ने “नेकर सम्मान योजना” शुरु की है?

  1. महाराष्ट्र सरकार
  2. कर्नाटक सरकार
  3. अरुणाचल प्रदेश सरकार
  4. पंजाब सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: कर्नाटक सरकार - कर्नाटक सरकार ने हाल ही में "नेकर सम्मान योजना" शुरु की है. जिसका अर्थ "बुनकर सम्मान योजना" है. चतुर्थ अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना के मुताबिक, कर्नाटक राज्य में 54,789 हथकरघा बुनकर पंजीकृत हैं.

प्रश्न 8. हाल ही में जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए किस बैंक ने बजाज आलियांज के साथ समझौता किया है?

  1. उज्जवल फाइनेंस बैंक
  2. केनरा बैंक
  3. करूर वैश्य बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: करूर वैश्य बैंक - करूर वैश्य बैंक ने हाल ही में जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए किस बैंक ने बजाज आलियांज के साथ समझौता किया है. करूर वैश्य बैंक किस स्थापना वर्ष 1916 में हुई थी. जिसका मुख्यालय तमिलनाडु के करूर शहर में है.

प्रश्न 9. लियोनल मेसी मेसी ला लिगा के एक सीजन में कितने अधिक गोल असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

  1. 20 से अधिक
  2. 30 से अधिक
  3. 40 से अधिक
  4. 50 से अधिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: 20 से अधिक - स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में एक मैच में बार्सिलोना ने रियाल वालाडोलिड को 1-0 से हरा दिया है. इस मैच में एक गोल कप्तान लियोनल मेसी ने असिस्ट किया जिसके साथ वे ला लिगा के एक सीजन में 20 से अधिक अधिक गोल असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि ख़त्म करने की घोषणा की है?

  1. चीन
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. जापान
  4. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हाल ही में हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि ख़त्म करने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने पूर्व ब्रिटिश क्षेत्र के 10,000 छात्रों और अस्थायी कुशल श्रमिकों के लिए वीजा की पेशकश की है.
Read Also...  7 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 7 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *