Current Affairs in Hindi – 14 July 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “14 जुलाई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘14 July 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


14 जुलाई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का एमडी और सीऍफ़ओ नियुक्त किया गया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ग. यस बैंक
घ. केनरा बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया गया है. सीएफओ कांत पर वर्ल्ड बैंक ग्रुप के फाइनेंशियल और रिस्क मैनेजमेंट की जिम्मेदारी रहेगी.

प्रश्‍न 2. भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव रामलाल की जगह किसे उनके पद पर नियुक्त किया गया है?
क. संजय जोशी
ख. वी सतीश
ग. रमेश शर्मा
घ. विजय त्यागी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. वी सतीश - भाजपा ने हल ही में राष्ट्रीय महासचिव रामलाल की जगह वी सतीश को नियुक्त किया है. रामलाल को वर्ष 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है की राज्य में मॉबलिंचिंग को लेकर जल्द ही कानून लागु किया जायेगा?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. उत्तर प्रदेश
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है की राज्य में मॉबलिंचिंग को लेकर जल्द ही कानून लागु किया जायेगा. उन्होंने हाल ही में इसको लेकर विधि आयोग ने सरकार को रिपोर्ट दे दी है.

प्रश्‍न 4. सेंट्रल रेलवे और किस डिवीजन में 24 घंटे में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मोबाइल टिकट बिके है?
क. दिल्ली डिवीजन
ख. मुंबई डिवीजन
ग. कोलकाता डिवीजन
घ. चेन्नई डिवीजन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुंबई डिवीजन - सेंट्रल रेलवे और मुंबई डिवीजन 24 घंटे में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मोबाइल टिकट बिके है. सेंट्रल रेलवे ने 63,313 टिकट और मुंबई डिवीजन ने 61,196 टिकट प्लेटफार्म के द्वारा बेचे है.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसने बच्चों के यौन अपराधों के लिए मृत्‍युदंड के प्रावधान के लिए मंज़ूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में बच्चों के यौन अपराधों के लिए मृत्‍युदंड के प्रावधान के लिए मंज़ूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून 2012 (पोक्‍सो) में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 6. निम्न में से किसने हाल ही में अनियंत्रित जमा योजना पाबंदी विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में अनियंत्रित जमा योजना पाबंदी विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 21 फरवरी को लागू अध्‍यादेश का स्‍थान लेगा और यह विधेयक देश में अवैध रूप से जमा किये जा रहे धन के प्रकोप से निपटने में सहायता करेगा.

प्रश्‍न 7. करतारपुर कॉरिडोर पर वार्ता से पहले किसने खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को अपनी कमेटी से हटा दिया है?
क. भारत
ख. श्री लंका
ग. चीन
घ. पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पाकिस्तान - करतारपुर कॉरिडोर पर वार्ता से हाल ही में पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को अपनी कमेटी से हटा दिया है. मोदी सरकार की सत्ता में वापसी के बाद यह पहली और अब तक पाकिस्तान के साथ यह दूसरी दौर की वार्ता है.

प्रश्‍न 8. इसरो ने कौन से मिशन को 15 जुलाई को लांच करने के घोषणा की है जो की सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लांच किया जायेगा?
क. चंद्रयान-1
ख. चंद्रयान-2
ग. चंद्रयान-3
घ. चंद्रयान-4

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चंद्रयान-2 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने चंद्रयान-2 को 5 जुलाई को लांच करने के घोषणा की है जो की सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लांच किया जायेगा. जिसका 6 या 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरने का अनुमान है.

प्रश्‍न 9. अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर किसने पहली बार विंबलडन का ख़िताब जीता है?
क. मारिया शारापोवा
ख. सिमोना हालेप
ग. एल्ली विलियम
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सिमोना हालेप - अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार विंबलडन का ख़िताब जीता है. सिमोना हालेप ने फाइनल में 6-2, 6-2 से हराया. साथ ही हालेप यह टूर्नामेंट जीतने वाली रोमानिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं.

प्रश्‍न 10. स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने किस खिलाडी को पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में हराया है?
क. नोवाक जोकोविच
ख. राफेल नडाल
ग. इवान लेंडल
घ. पीट सैम्प्रास

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. राफेल नडाल - स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के राफेल नडाल को पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में हराया है और साथ ही फेडरर 12वीं बार इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गए है. उन्होंने सेमीफिनल में नडाल को 7-6 (7/3), 1-6, 6-3, 6-4 से हराया है.
Read Also...  21 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 21 January 2025 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *