भारत और विदेश से सम्बंधित “15 जुलाई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘15 July 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
15 जुलाई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को किस राज्य का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. उत्तर प्रदेश घ. गुजरात
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है की एक प्रभारी महासचिव होने से फैसले लेने में अनावश्यक देरी नहीं होगी और संगठन को मजबूती मिलेगी.
प्रश्न 2. फेडरल ट्रेड कमीशन ने किस कंपनी पर यूजर्स का डेटा लीक करने के आरोप में 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है? क. याहू ख. बिंग ग. माइक्रोसॉफ्ट घ. फेसबुक
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फेसबुक - फेडरल ट्रेड कमीशन ने फेसबुक कंपनी पर यूजर्स का डेटा लीक करने के आरोप में 5 अरब डॉलर (34 हजार करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है साथ ही संघीय व्यापार आयोग(FCI) ने 3-2 वोटों के साथ इस जुर्माने को मंजूरी दी है.
प्रश्न 3. फ्रांस की नौसेना ने हाल ही में अपनी _______ न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बी ‘सफरेन’ को लॉन्च किया है? क. पहली ख. दूसरी ग. तीसरी घ. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - फ्रांस की नौसेना ने हाल ही में अपनी पहली न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बी 'सफरेन' को लॉन्च किया है. इस पनडुब्बी का अनावरण फ्रांस के बंदरगाह शहर चेरबर्ग में किया गया है. इसकी कुल लागत 9 बिलियन यूरो है.
प्रश्न 4. निम्न में से किसने हाल ही में पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है? क. सनी देओल ख. नवजोत सिंह सिद्धू ग. शत्रुघन सिन्हा घ. अलोक त्रिपाठी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नवजोत सिंह सिद्धू - नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने टि्वटर पर पोस्ट किए गए अपने पत्र में लिखा, ‘मैं पंजाब कैबिनेट से मंत्री के तौर पर इस्तीफा देता हूं.' और वे मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा भेजेंगे.
प्रश्न 5. निम्न में से किसने देश में बच्चों के साथ बढ़ते बलात्कार के मामलों पर दिशानिर्देश तैयार करने का फैसला किया है? क. केंद्र सरकार ख. निति आयोग ग. सुप्रीमकोर्ट घ. हाईकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीमकोर्ट - सुप्रीमकोर्ट ने देश में बच्चों के साथ बढ़ते बलात्कार के मामलों पर दिशानिर्देश तैयार करने का फैसला किया है क्योंकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष में अब तक देशभर में बच्चों के बलात्कार के मामले में 24,212 एफआईआर दर्ज हुई है.
प्रश्न 6. भारत की हिमा दास ने क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस में कौन सा मेडल जीता है? क. गोल्ड मेडल ख. सिल्वर मेडल ग. ब्रोंज मेडल घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - भारत की हिमा दास ने क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने यह रेस 23.43 सेकेंड में पूरी की. इससे पहले हिमा दास ने कुटनो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस में भी गोल्ड मेडल जीता था.
प्रश्न 7. क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस ने कितने मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है? क. 200 मीटर ख. 400 मीटर ग. 600 मीटर घ. 800 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 400 मीटर - क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस ने 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने अब तक 2 गोल्ड और 1 ब्रोंज मेडल जीत लिया है. उन्होंने अपनी यह रेस 21.18 सेकंड में पूरी की.
प्रश्न 8. एक वर्ष के बाद रिंग में उतरे भारतीय बॉक्सर विजेंदर कुमार ने लगातार _____वीं जीत दर्ज की है? क. 7वीं ख. 9वीं ग. 11वीं घ. 15वीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 11वीं - एक वर्ष के बाद रिंग में उतरे भारतीय बॉक्सर विजेंदर कुमार ने अमेरिकी बॉक्सर माइक स्नाइडर को हराकर 11वीं जीत दर्ज की है. साथ ही भारतीय बॉक्सर विजेंदर कुमार का यह पहला यूएस प्रोफेशन मुकाबला था.
प्रश्न 9. क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की कितने मीटर रेस में में वीके विस्मया ने पहला स्थान हासिल किया है? क. 100 मीटर ख. 200 मीटर ग. 300 मीटर घ. 400 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 400 मीटर - क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 400 मीटर रेस में में वीके विस्मया ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने यह रेस 52.54 सेकंड के समय में पूरी की. वहीं सरीताबेन 53.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही है.
प्रश्न 10. इनमे से किस देश में रेप के खिलाफ कड़ा कानून बनाते हुए दोषियों को जबरन नपुंसक बनाया जाएगा? क. यूक्रेन ख. इंडोनेशिया ग. जापान घ. मलेशिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. यूक्रेन - यूक्रेन ने हाल ही में रेप के खिलाफ नया कड़ा कानून बनाया गया है. जिसके तहत बच्चों से रेप के दोषियों को जबरन नपुंसक बनाया जाएगा उन्हें केमिकल कैस्ट्रैक्शन के इंजेक्शन लगाए जाएंगे.